Skip to content

कंगना रनौत का जीवन परिचय : Kangana ranaut biography in Hindi

कंगना रनौत का जीवन परिचय : Kangana ranaut biography in Hindi

कंगना रनौत का जीवन परिचय, जीवनी, कंगना रनौत सक्सेस स्टोरी, फैमिली, अफेयर्स, विवाद, बॉयफ्रेंड, माता-पिता, आयु, लम्बाई, पसंद-नापसंद, शिक्षा, फिल्म, डेब्यू फिल्म, अवार्ड्स, टीवी शो ( Kangana ranaut biography in Hindi, Kangana Ranaut Success Story in hindi, Education, Family, Afairs, Boyfriend, Father-Mother Debut Film, Movies, Age, Height, Awards ) की जानकारी हिंदी में।

कंगना रनौत भारतीय बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक सुप्रसिद्ध अभिनेत्री है। फिल्म जगत में अपने लिए जगह बनाने के लिए Kangana Ranaut ने बहुत संघर्ष किया था। वह अपना घर-परिवार सब छोड़कर मुंबई में रहने लगी थी और अपने सपनो को उड़ान देने के लिए संघर्ष करने लगी। वर्तमान में वह बॉलीवुड फिल्मो में सबसे ज्यादा भुगतान लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक है।

अक्सर कंगना रनौत अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए विवादों में रहती है। उन्होंने कई बड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे है, जिनकी वजह से वह हमेशा मीडिया के नजदीक रही है। फिल्म क्वीन (Queen) में अपने जबरदस्त अभिनय के कारण Kangana Ranaut को बॉलीवुड की क्वीन (Queen) भी कहा जाता है। इस लेख में आपको कंगना रनौत का जीवन परिचय ( Kangana Ranaut ka jiwan parichay ) बताया जा रहा है।

कंगना रनौत का जीवन परिचय – Kangana ranaut biography in Hindi

नाम कंगना रनौत
निकनेम अरशद, OTA (One Take Actor)
जन्म 23 मार्च 1987
जन्म स्थान भाम्बला, हिमाचल प्रदेश
उम्र 35 साल ( 2022 )
पेशा अभिनेत्री और मॉडल
धर्म हिन्दू
जाति राजपूत
नागरिकता भारतीय
शिक्षा 12th कक्षा
स्कूल डी.ए.वी स्कूल , चंडीगढ़
कॉलेज ऐलाइट स्कूल ऑफ माडलिंग
बॉयफ्रेंड आदित्य पंचोली , निक्लोस लेफ्फ़ट्री (ब्रिटिश डॉक्टर) , रितिक रोशन , अजय देवगन, अध्ययन सुमन
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
ट्रेडमार्क डिम्पल वाली स्माइल
रूचि कुकिंग, गाने सुनना, योगा करना
डेब्यू फिल्म गैंगस्टर (2006)

कंगना रनौत का परिवार – Kangana Ranaut Family

पिता अमरदीप रनौत
माता आशा रनौत (शिक्षक)
भाई अक्षत रनौत
बहन रंगोली रनौत

कंगना रनौत का लुक

लंबाई 5 फीट 5 इंच
आँखों का रंग गहरा भूरा
बालो का रंग काला
वजन 55 kg
शारीरिक बनावट 34 -28-34
स्किन कलर फेयर

कंगना रनौत की पसंद 

पसंदीदा भोजन दाल चावल, बेरी बर्स्ट, हैदराबादी बिरयानी
पसंदीदा अभिनेता आमिर खान, शाहरुख खान
पसंदीदा अभिनेत्री श्रीदेवी
पसंदीदा फिल्म कुछ कुछ होता है
पसंदीदा इत्र Chanel No. 5, Romance by Ralph Lauren
पसंदीदा रंग काला
पसंदीदा रेस्टोरेंट कोंग पौष मुंबई
पसंदीदा खेल बास्केटबॉल
पसंदीदा पुस्तकें The Story of My Experiments with Truth, autobiography of Mohandas K. Gandhi
पसंदीदा फैशन आइकन सोनम कपूर
पसंदीदा स्थल लंदन, न्यूयॉर्क, पेरिस
पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली
पसंदीदा एसेसरिस नेकलेस व वाच
पसंदीदा  आउटफिट ब्लैक ड्रेस
पसंदीदा कार मर्सीडीज़, ऑडी
पसंदीदा ब्रांड Dior, Burberry

कंगना रनौत का जन्म और प्रारंभिक जीवन    

कंगना रनौत का जन्म (Kangana Ranaut ka janm) 23 मार्च 1981 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के भाम्बला नामक जगह पर एक राजपूत परिवार में हुआ था। Kangana Ranaut के पिताजी का नाम अमरदीप रनौत है, जो कि एक बिजनेसमैन है। कंगना की माँ का नाम आशा रनौत है, जो कि एक शिक्षिका है। कंगना की एक बड़ी बहन है, जिनका नाम रंगोली रनौत है और एक छोटा भाई है, जिनका नाम अक्षर रनौत है।

कंगना बचपन से ही सुन्दर होने के साथ साथ दिमाग से तेज व जिद्दी लड़की थी। कंगना बचपन से ही बहुत जिद्दी स्वभाव की थी। वह जो ठान लेती थी, उसे वह करके ही रहती थी। एक बार बचपन में पिताजी द्वारा भाई को गन और कंगना को गुड़ियाँ गिफ्ट करने पर वह बहुत गुस्सा हो गयी थी। उन्हें भी वही गन चाहिए थी।

Kangana Ranaut को बचपन से ही फ़ैशन में बहुत रूचि थी। उन्हें अलग अलग डिज़ाइन के कपड़े पहना बहुत अच्छा लगता है। ब्लैक ऑउटफिट उन्हें बहुत पसंद है। चूँकि कंगना का मन पढ़ाई में नहीं लगता था, जिससे उनके पिताजी बहुत नाराज रहते थे। तेज दिमाग होने के बाउजूद पढ़ाई उनकी किस्मत में नहीं थी। वह मात्र 16 साल की उम्र में घर छोड़ कर आ जाती है।

वे दिल्ली आ तो जाती है, लेकिन उनका कोई लक्ष्य नहीं होता है। उन्हें नहीं पता होता है कि उन्हें क्या करना है, क्यों आई है, कहाँ जाना है, कहाँ रहना है ? इस दौरान उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा था। फिर उन्होंने मॉडलिंग में अपनी किस्मत को अजमाया। इसके लिए कंगना रनौत ने एक मॉडलिंग एजेंसी में दाखिला लिया। लेकिन कुछ समय बाद कंगना ने ये एजेंसी भी छोड़ दी।

कंगना रनौत की शिक्षा – Kangana Ranaut Education 

Kangana Ranaut ने अपनी स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ के डी.ए.वी स्कूल से प्राप्त की थी। उन्होंने केवल 12th कक्षा तक की ही पढ़ाई की है। वह बचपन से पढ़ाई में होशियार थी। हालाँकि वे 12th कक्षा में फ़ैल हो गयी थी। लेकिन कुछ अलग करने की चाहत में वह ज्यादा पढ़ाई नहीं कर सकी और दिल्ली में आकर रहने लगती है।

Kangana Ranaut ke mata-pita उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। फिर उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर बनाया। इसके लिए उन्होंने Modling का प्रशिक्षण ग्रहण किया था। ऐलाइट स्कूल ऑफ माडलिंग से कंगना ने मॉडलिंग का प्रशिक्षण लिया था।

कंगना रनौत का जीवन संघर्षKangana Ranaut Life Struggle 

12th कक्षा में फ़ैल होने पर वह घर वालों की मर्जी के बिना दिल्ली आकर रहने लगती है। इससे इनके पिताजी बहुत नाराज थे। यहां दिल्ली में उन्होंने बहुत संघर्ष किया। 16 साल की उम्र में घर छोड़ना उनके लिए वास्तव में कठोर निर्णय था। दिल्ली में उन्होंने अस्मिता थिएटर ग्रुप से करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने थिएटर के निर्देशक अरविंद गौर से अभिनय का प्रशिक्षण सीखा।

इसके बाद उन्होंने साल 2004 में मॉडलिंग सिखने के लिए आशा चंद्रा एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। यहां से कंगना ने 4-5 महीने का एक्टिंग कोर्स किया था। यहां कंगना रनौत ने अपनी एक्टिंग स्किल को सुधारा था। इस दौरान उन्हें इंग्लिश न बोलने के कारण बहुत दिक्कत हो रही थी। इंग्लिश उनके करियर के आड़े आ रही थी।

कंगना ने इंग्लिश स्पोकन सीखा और आज वह फटाफट इंग्लिश बोलती है। Kangana Ranaut ने कुछ सीरियल्स में भी काम किया था। इसके बाद वह मॉडलिंग और अभिनय में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गयी। फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए जगह बनाने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया था। इससे पहले उनका कोई भी बॉलीवुड बैकग्राउंड नहीं था।

 कंगना रनौत की डेब्यू फिल्म – Kangana Ranaut Debut Film

लम्बे संघर्ष के बाद कंगना रनौत को एक फिल्म मिली। साल 2005 में फिल्म डायरेक्टर अनुराग बसु ने कंगना को मुंबई के एक कैफे में देखा और उनसे मुलाकात की। इसके बाद डायरेक्टर अनुराग बसु ने अपनी आने वाली फिल्म गैंगस्टर के लिए कंगना को अभिनेत्री के रूप में सलेक्ट किया। यह फिल्म साल 2006 में सिनेमा हॉल में रिलीज़ की गई थी।

पहले इस फिल्म के लिए चित्रंगदा सिंह को सिलेक्ट किया गया था, लेकिन उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। इसके बाद Kangana Ranaut को सलेक्ट किया गया था। यह एक रोमांटिक थ्रीलर फिल्म थी। इस फिल्म में इमरान हाश्मी और शाइनी आहूजा भी अभिनय किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

यंग टैलेंटेड एक्टर कंगना रनौत को फिल्मफेयर की तरफ से बेस्ट फीमेल डेब्यु फिल्म का अवॉर्ड दिया गया था। कंगना बॉलीवुड की एकमात्र अभिनेत्री है, जिसने 22 साल की छोटी उम्र में नेशनल अवॉर्ड प्राप्त किया। इनकी इस पहली सफल फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बासु और प्रोडूयूसर मुकेश भट्ट थे। इसके बाद Kangana Ranaut को कई बड़ी फिल्मो में अभिनय करने का ऑफर मिला।

कंगना रनौत का फ़िल्मी करियर – Kangana Ranaut Filmy Career

अपनी पहली फिल्म गेंगस्टर के सफल होने पर कंगना को बॉलीवुड में एक नई पहचान मिली। इस सफलता के बाद Kangana Ranaut ने कई सुपरहिट फिल्मो में अभिनय किया। इसके बाद कंगना रनौत ने साल 2006 में फिल्म “वो लम्हें” , साल 2007 में “लाइफ इन मेट्रो”, “शाकालाका बूम बूम”, साल 2008 में “फैशन”, धाम धूम (तमिल फिल्म ) में शानदार अभिनय किया।

इन सफल फिल्मो के बाद Kangana Ranaut ने बॉलीवुड में अपने पांव जमा लिए थे। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में तरीफे-काबिल अभिनय करके लोगो के दिलों में जगह बनाई और अपनी एक फैन फोल्लोविंग क्रिएट की। साल 2009 में उन्होंने “राज़ : दि मिस्ट्री कन्टिन्युज”, “वादा रहा” व एक निरंजन में अभिनय किया।

यहाँ तक कंगना रनौत ने बॉलीवुड में सफलता प्राप्त करके एक अलग पहचान बना चुकी थी। आगे उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में कार्य किया और उनके कार्य को सराहना मिली। साल 2010 में कंगना ने फिल्म “काइट्स”, “वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई”, “नोक आउट” व नो प्रौब्लम में कार्य किया। साल 2011 में “तनु वेड्स मनु”, गेम, रेडी, डबल धमाल, रास्कल्स व “मिले ना मिले हम” में कार्य किया।

साल 2012 में उन्होंने फिल्म “तेज”, साल 2013 में “शूटआऊट एट वडाला”, कृष-3 (krish-3) व रज्जो में तरीफे-काबिल अभिनय किया। फिल्म कृष-3 (krish-3) से कंगना रनौत को एक नई पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में फिल्म क्वीन में जबरदस्त अभिनय किया। इस फिल्म में के बाद उन्हें बॉलीवुड की क्वीन कहा जाने लगा। इसी वर्ष उन्होंने फिल्म “रिवॉल्वर रानी” और “उंगली” में भी अभिनय किया।

साल 2015 में Kangana Ranaut ने फिल्म “तनु वेड्स मनु रिटर्न्स”, “आई लव एनवाय”, व कट्टी बट्टी में काम किया। साल 2017 में फिल्म “रंगून” और सिमरन के लिए कार्य किया। सिमरन में उन्होंने को-राइटर की भूमिका निभाई थी। इसके बाद साल 2019 में कंगना रनौत ने ऐतिहासिक फिल्म “मणिकर्णिका: झाँसी की रानी” में जबरदस्त अभिनय किया। इस फिल्म में उन्होंने झाँसी की रानी की भूमिका निभाई थी।

वर्ष 2019 में फिल्म “जजमेंटल है क्या” और साल 2020 में “पंगा” में अभिनय किया। इसके बाद वर्ष 2021 में फिल्म “तैलाइविक (TAILAIVI)”, तेजू (TEJU) में कार्य किया। 20 May 2022 को कंगना की नई फिल्म “धाकड़ (DHAAKAD)” रिलीज़ हुई है। साल 2022 में कंगना रनौत की आने वाली फिल्मों में “तेजस (TEJAS)” और “आर बाल्की नेक्स्ट (R BALKI’S NEXT)” शामिल है।

साल 2022 में कंगना रनौत ने एकता कपूर का टीवी शो “लॉकअप ” को होस्ट किया है। इस शो को लोगो ने बहुत पसंद किया है और इसे अच्छी खासी रेटिंग भी मिली है। इस प्रकार संघर्षमय उतार-चढ़ाव के बाद कंगना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई। हालाँकि कंगना रनौत का जीवन संघर्षमय रहा है, लेकिन आज वह एक सफल अभिनेत्री है।

Kangana ranaut movies list 

साल (Years) फ़िल्म (Movies) रोल (Role) निर्देशक (Director)
2006 गैंगस्टर सिमरन अनुराग बसु
2006 वो लम्हे सना आज़िम मोहित सूरी
2007 शाकालाका बूम बूम रूही सुनील दर्शन
2007 लाइफ इन ए मेट्रो नेहा अनुराग बसु
2008 धाम धूम शेनबाग जीवा
2008 फ़ैशन सोनाली गुजराल मधुर भंडारकर
2009 राज़ : दि मिस्ट्री कन्टिन्युज नंदिता चौपड़ा मोहित सूरी
2009 वादा रहा पूजा समीर कार्णिक
2009 एक निरंजन समीरा पुरी जगन्नाध
2010 काइट्स ज़ीना ग्रोवर अनुराग बसु
2010 नोक आउट निधि श्रीवास्तव मणि शंकर
2010 नो प्रौब्लम संजना अनीस बज़्मी
2011 तनु वेड्स मनु तनुजा “तनु” त्रिवेदी आनंद एल. राय
2011 गेम सिया अग्निहोत्री अभिनव देव
2011 रेडी किरण अनीस बज़्मी
2011 डबल धमाल किया इन्द्र कुमार
2011 रास्कल्स खुशी डेविड धवन
2011 मिले ना मिले हम अनुष्का श्रीवास्तव तनवीर ख़ान
2012 तेज़ निकिता मल्होत्रा प्रियदर्शन
2013 शूटआऊट ऍट वडाला विद्या जोशी संजय गुप्ता
2013 कृष ३ काया राकेश रोशन
2013 रज्जो रज्जो विश्वास पाटिल
2014 क़्वीन रानी मेहरा विकास बहल
2014 रिवॉल्वर रानी अलका सिंह साई कबीर
2014 उंगली माया रेंसिल डिसिल्वा
2015 तनु वेड्स मनु रिटर्न्स कुशूम “दत्तो” सांगवान/ तनुजा “तनु” त्रिवेदी आनंद एल. राय
2015 कट्टी बट्टी पायल निखिल आडवाणी
2017 रंगून जुलिया विशाल भारद्वाज
2017 सिमरन प्रफुल पटेल हंसल मेहता
2018 मणिकर्णिका: झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई राधा कृष्णा जगर्लामुदी
2019 जजमेंटल है क्या बॉबी ग्रेवाल प्रकाश कोवेलामुदी
2020 पंगा जया निगम अश्विनी अय्यर तिवारी
2021 तैलाइविक जयललिता ए. एल. विजय
2021 तेजू
2022 धाकड़ Agent Agni रजनीश घई
तेजस आर बाल्की नेक्स्ट

कंगना रनौत के अफेयर्स और बॉयफ्रेंड – Kangana Ranaut Afairs

कंगना हमेशा किसी न किसी वजह से विवादों में उलझी रहती है। अक्सर मीडिया में इनके अफेयर की भी चर्चा रहती है। आइये जानते है कंगना रनौत के अफेयर्स और बॉयफ्रेंड के बारे में

1. आदित्य पंचोली के साथ कंगना का अफेयर

जब Kangana Ranaut ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब इनका सबसे पहले अफेयर आदित्य पंचोली के साथ चला था। आदित्य पंचोली कंगना से लगभग 20 साल बडे थे। साथ ही वे शादीशुदा भी थे। खबरों के अनुसार आदित्य ने कंगना को नया घर दिलाया था। बाद में कंगना ने आदित्य पंचोली पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था और इसी वजह से इन दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।

2. अध्ययन सुमन के साथ कंगना का अफेयर

आदित्य पंचोली से ब्रेकअप के बाद कंगना का अफेयर अध्ययन सुमन के साथ चला था। खबरों के अनुसार दोनों प्यार करते थे। ये दोनों साल  2009 में अपनी फिल्म राज के सेट पर मिले थे। लेकिन इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला था। खबरों के अनुसार इन दोनों ने एक दूसरे पर अव्यवहार का आरोप लगाया था।

3. अजय देवगन के साथ कंगना का अफेयर

अध्ययन सुमन से ब्रेकअप के बाद फिल्म “वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई” की शूटिंग के दौरान Kangana Ranaut के प्रेम-प्रसंग की अफवाह अजय देवगन के साथ चली। हालाँकि अजय देवगन शादीशुदा है और उनका एक खुशहाल परिवार है। अजय देवगन व काजोल का रिश्ता एक अटूट रिश्ता है। हालाँकि अजय ने इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। ये महज एक अफवाह बनकर रह गयी।

4. निकोलस लाफ़र्टी के साथ कंगना का अफेयर

अजय देवगन के बाद Kangana Ranaut का नाम एक ब्रिटिश डॉक्टर निकोलस लाफ़र्टी के साथ जोड़ा गया। डॉक्टर निकोलस लाफ़र्टी को कई बार कंगना के साथ में मुंबई में देखा गया था। इसके अलावा इन्हें इवेंट्स और डिनर डेट पर भी देखा गया है।

5. ऋतिक रोशन के साथ कंगना का अफेयर

Kangana Ranaut का नाम सबसे ज्यादा ऋतिक रोशन के साथ में जोड़ा गया था। कंगना को यह कह कर ट्रोल किया गया था कि वह अपने दो शादीशुदा अफेयर के बाद अब तीसरे शादीशुदा व्यक्ति ऋतिक रोशन के प्यार में पड़ गयी है। जब कंगना ऋतिक रोशन के प्यार में थी, तब ऋतिक अपनी पत्नी से तलाक का इंतजार कर रहे थे।

जब कंगना के द्वारा ऋतिक रोशन को भेजे गए मेल किसी तरह सोशल मीडिया पर लीक हो गए थे, तब इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में लोगो को पता चली थी। सोशल मीडिया पर ईमेल लीक होने पर दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया था।

Kangana Ranaut Awards

कंगना रनौत को उनके सफल कार्य के लिए कई प्रकार के अवार्ड्स से नवाजा गया है। उन्होंने अभिनय की दुनिया में शानदार प्रदर्शन किया है। साल 2020 में कंगना को प्रदर्शन कला के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उन्हें  तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, तीन अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार, और प्रत्येक स्क्रीन, जी सिने और प्रोड्यूसर्स गिल्ड पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका है।

वर्ष फिल्म पुरस्कार (Awards) श्रेणी (Category)
2006 गैंगस्टर ग्लोबल इंडियन फिल्म अवार्ड्स सर्वश्रेष्ठ प्रथम महिला अभिनय
2007 गैंगस्टर एशियन फेस्टिवल ऑफ फर्स्ट फिल्म्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री   जीत
2007 गैंगस्टर बॉलीवुड मूवी अवार्ड्स सर्वश्रेष्ठ प्रथम महिला अभिनय
2007 गैंगस्टर फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार
2007 गैंगस्टर अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ प्रथम अभिनय- महिला
2007 गैंगस्टर स्टार स्क्रीन बेस्ट यंगेस्ट टैलेंटेड फीमेल
2007 गैंगस्टर स्टार डस्ट टुमोरो सुपरस्टार  –फीमेल
2007 गैंगस्टर ज़ी सिने पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ प्रथम अभिनय- महिला
2008 लाइफ़ इन  मेट्रो स्टारडस्ट पुरस्कार निर्णायक प्रदर्शन – महिला
2009 फ़ैशन फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री
2009 फ़ैशन अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी
2009 फ़ैशन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार
2009 फ़ैशन प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवार्ड्स सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार
2009 फ़ैशन स्टारडस्ट पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार
2014 Krish-3 NDTV Indian of the year वर्ष का अभिनेता
2014 Krish-3 GR8 – महिला पुरस्कार सिनेमा में विशिष्ट अभिनय
2014 Krish-3 CNN- IBN Indian of the year विशेष उपलब्धि पुरस्कार
2014 Queen मेलबर्न का भारतीय फिल्म महोत्सव सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
2014 Queen जागरण फिल्म फेस्टिवल सर्वश्रेष्ठ फीमेल अभिनय
2014 Queen स्टारडस्ट पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
2015 Queen फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
2015 Queen राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
2015 Queen अरब इंडो बॉलीवुड अवार्ड्स मुख्य भुमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
2015 Queen अरब इंडो बॉलीवुड अवार्ड्स सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक संवाद
2015 Queen अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
2016 तनु वेड्स मनु रिटर्न्स फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- क्रिटिक्स
2016 तनु वेड्स मनु रिटर्न्स टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स सर्वश्रेष्ठ फीमेल अभिनेता
2016 तनु वेड्स मनु रिटर्न्स राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

कंगना रनौत से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  1. कंगना शराब का सेवन व धूम्रपान करती है।
  2. कंगना का जन्म राजपूत जमींदार परिवार में हुआ था।
  3. उन्होंने बिना किसी बॉलीवुड बैकग्राउंड के बॉलीवुड फिल्मों में अपने लिए जगह बनाई है।
  4. 16 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया था। मॉडलिंग व एक्टिंग करियर बनाने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया था।
  5. मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। 12th कक्षा के बाद उन्होंने दिल्ली के ऐलाइट मॉडलिंग एजेंसी से अभिनय का कोर्स किया।
  6. अपनी पहली फिल्म गैंग्स्टर से पहले वह दिल्ली के एक थिएटर ग्रुप में अभिनय किया करती थीं। उनका पहला नाटक गिरीश कर्नाड द्वारा तलदंडा (रक्त-कल्याण) था।
  7. कंगना रनौत 22 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाली सबसे छोटी उम्र की भारतीय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें फिल्म फैशन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2008) में दिया गया था।
  8. वर्ष 2005 में कंगना की छोटी बहन रंगोली पर एक मनी आर्डर डिलीवरी बॉय ने घर में घुसकर एसिड अटैक कर दिया था।
  9. कंगना के माता-पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते है। वे नहीं चाहते थे कि वह एक अभिनेत्री बने।
  10. कंगना एक प्रशिक्षित कथक नर्तिका हैं।
  11. कंगना अपने काम से रिटायर होने से पहले शिमला में अपना एक फार्महाउस खरदीना चाहती हैं।
  12. सितंबर 2017 में कंगना ने अपने निजी जीवन और बॉलीवुड फिल्म उद्योग के बारे में रजत शर्मा के टीवी शो “आप की अदालत” में कई सनसनी खुलासे किये थे।
  13. फिल्म “क्वीन” में उन्होंने अपने संवाद खुद लिखे थे।
  14. पहले वह मांसाहारी थी, लेकिन अब वह शाकाहारी है। 2013 में उन्हें PETA द्वारा भारत के हॉटेस्ट शाकाहारी के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।
  15. वह भारतीय सिनेमा की तीसरी ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने एक के बाद एक दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।
  16. कंगना न्यूयॉर्क में अपनी पटकथा लेखन पाठ्यक्रम (script writing course) के लिए गई थीं, लेकिन अपनी फिल्म “क्वीन” के प्रमोशन के लिए इसे बीच में ही छोड़ के आ गयी थी।
  17. मई 2021 में ट्विटर ने कंपनी की अपमानजनक व्यवहार नीति और घृणित आचरण नीति के अनुसार कंगना के अकाउंट को स्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया था।
  18. उन्हें गाने सुनना बहुत पसंद है। उन्हें गाने सुनते हुए बुक पढ़ना अच्छा लगता है।

कंगना रनौत से जुड़े विवाद – Kangana Ranaut Debate 

Kangana Ranaut हमेशा किसी न किसी वजह से विवादों में रहती है। वर्ष 2020 उनके लिए कुछ खास नहीं रहा। इस साल वे पंजाबी सिंगर दिलजीत से भिड़ गयी। इसके अलावा उनका ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। इसी वर्ष मुंबई में उनके ऑफिस को तोड़ दिया गया। जिस वजह से वह पुरे साल विवादों में रही।

Kangana Ranaut हमेशा बेबाक बयानों के लिए जानी जाती है। अपने फिल्मी सफर के दौरान उन्होंने कई ऐसे विवादित बयान दिए, जिनसे बॉलीवुड में भूचाल आया है। ऐसे में उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया है।

1. मुंबई को POK बोलने पर हुआ विवाद

कंगना रनौत और शिवसेना सांसद संजय रावत के बीच काफी हुई थी। उनके बीच यह विवाद बहुत दिनों तक चला। यह विवाद तब ज्यादा बढ़ गया, जब कंगना ने ट्वीट करके कहा कि संजय रावत मुझे मुंबई ना आने की धमकी दे रहे हैं। पहले मुम्बई की सड़कों पर आजादी के खुलेआम नारे लगते थे, आज वहीं धमकियां मिल रही है। ऐसा लग रहा है मुम्बई भी POK का हिस्सा हो गया है।

2. ड्रग्स पर विवादित बयान

सुशांत सिंह राजपूत के द्वारा आत्महत्या करने पर उन्होंने ड्रग्स को लेकर विवादित बयान दिया था। जिस वजह से उन्हें बॉलीवुड के स्टार्स की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि बॉलीवुड में 99 % लोग ड्रग्स का सेवन करते है। यदि इन सभी स्टार्स का टेस्ट किया जाये तो सभी जेल में मिलेंगे। इस बयान के बाद पूरा बॉलीवुड कंगना के खिलाफ हो गया था। कई लोगो ने उन पर कई आरोप भी लगाए थे।

3. किसानो पर ट्वीट करने से हुआ विवाद

ट्विटर नियमों का उल्लंघन करने के कारण ट्विटर ने कंगना रनौत के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था। Kangana Ranaut कई दिनों से किसानों के विरोध का समर्थन करने वालों पर मौखिक रूप से हमला कर रही थी। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे किसानों को आतंकवादी और दिलजीत को ‘खालिस्तानी” कहा था। साथ ही कंगना ने अपने ट्वीट में रिहाना को “पोर्न सिंगर” भी कहा है।

कंगना ने दिसम्बर 2020 में चल रहे किसान विरोध प्रदर्शन में शामिल एक बूढी सिख महिला के बारे में झूठी जानकारी शेयर करके विवाद को जन्म दिया था। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि यह औरत 100 रुपये के लिए आंदोलन में विरोध कर रही है। यह वही महिला है, जो शाहीन बाग में बिलकिस बानो थी। इसके बाद दिलजीत ने Kangana Ranaut के संदेह को दूर करने के लिए बुजुर्ग सिख महिला का एक वीडियो शेयर किया था।

4. कंगना रनौत को Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिलना

अभिनेत्री कंगना रनौत को शिवसेना नेता संजय रावत के साथ हुए उनके विवाद के बाद गृह मंत्रालय द्वारा CRPF सुरक्षा की Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई। कंगना का कहना था कि उन्हें धमकियाँ मिल रही है और लोगो से खतरा है। जिस वजह से 11 कमांडो को कंगना रनौत की सुरक्षा में लगाया गया।

आशा करता हूँ मेरे द्वारा दी गई जानकारी कंगना रनौत का जीवन परिचय ( Kangana ranaut biography in Hindi ) आपको अच्छा लगा होगा। इस लेख (Kangana ranaut ki success story ) में किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर आप कमेंट बॉक्स में अपने विचार रखने के लिए स्वतंत्र है।

FAQ

Q :  कंगना रनौत का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  23 मार्च 1987 को भाम्बला, हिमाचल प्रदेश में

Q :  कंगना के पिता का नाम क्या है ?
Ans :  अमरदीप रनौत

Q :  कंगना रनौत ने कौनसी मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था ?
Ans :  साल 2006 में फिल्म गैंगस्टर से

Q :  कंगना के कितने भाई व बहन है ?
Ans :  एक भाई अक्षत रनौत और एक बहन रंगोली रनौत

Q :  कंगना ने कहाँ तक पढ़ाई की है ?
Ans :  12th कक्षा तक

Q :  कंगना रनौत की उम्र कितनी है ?
Ans :  35 साल ( 2022 )

Read More

  1. सारा अली खान का जीवन परिचय 
  2. मोटिवेशनल किताबे जो आपकी जिंदगी बदल देगी
  3. Boring Life को Happy Life कैसे बनायें ?
  4. संदीप माहेश्वरी सक्सेस स्टोरी
  5. महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *