Skip to content

तरबूज खाने के फायदे : Watermelon Health Benefits in hindi 

तरबूज खाने के फायदे : Watermelon Health Benefits in hindi 

तरबूज खाने के फायदे : Watermelon Health Benefits in hindi : इस लेख में आपको तरबूज खाने के फायदे ( Tarbuj Khane ke Fayde ) के बारे में बताया जा रहा है। तरबूज एक ऐसा फल है, जिसका नाम सुनते ही हर व्यक्ति के मुँह में पानी आ जाता है। हर इंसान को तरबूज खाना बेहद पसंद है। चाहे फिर वह तरबूज का जूस हो या तरबूज के स्लाइस। यह पानी का अच्छा स्रोत है। इसके अद्भुत गुणों के कारण यह लोगो को बहुत पसंद है।

खासतौर पर गर्मी के दिनों में तरबूज बहुत खाया जाता है। तरबूज शरीर में पानी की कमी को पूरी करता है। यह खाने में मीठा होता है और इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते है। गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा रखने के लिए और लू से बचने के लिए आप तरबूज का सेवन कर सकते है। गर्मी के दिनों में तरबूज खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते है।

Table of Contents

तरबूज खाने के फायदे : Watermelon Health Benefits in hindi 

तरबूज में लगभग 92 % जल होता है, जो पेट सम्बन्धी बिमारियों को दूर करने में सहायक होता है। साथ ही यह शरीर से विषैले पदार्थो व फ्री रेडिकल को बाहर निकलने में सहायक है। तरबूज का लाल वाला हिस्सा खाया जाता है, जबकि इसका बाहरी भाग खाने योग्य नहीं होता है। तरबूज के बीज नहीं खाये जाते है। इन्हे निकाल दिया जाता है।

हालाँकि तरबूज के बीज भी फायदेमंद होते है। तरबूज के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है, जो स्किन के विकारो को दूर करने में सहायक है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। तरबूज के बीजों में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, एमिनो एसिड होता है। आइये जानते है तरबूज खाने के फायदे – Tarbuj Khane ke Fayde ( Watermelon Health Benefits in hindi )

तरबूज के पोषक तत्व( तरबूज खाने के फायदे के लिए )

पौष्टिक तत्व मात्रा प्रति 100 gm
पानी 92 gm
ऊर्जा 75 कैलोरी
प्रोटीन 0.65 gm
कार्बोहाइड्रेट 7.25 gm
कुल फैट 0.12 gm
फाइबर 0.35
शुगर 6.08 gm
कैल्शियम 8 mg
मैग्नीशियम 8 mg
आयरन 0.22 mg
फास्फोरस 9 mg
सोडियम 0.85 mg
पोटैशियम 108 mg
विटामिन-C 8 mg
विटामिन-A 26 µg
विटामिन B -6 0.052 mg
थायमिन 0.3 mg
राइबोफ्लेविन 0.2 mg
नियासिन 0.18 mg

तरबूज खाने के फायदेWatermelon Health Benefits in hindi 

तरबूज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद जल, विटामिन व मिनरल शरीर की जरूरतों की पूर्ति करते है। तरबूज फाइबर, पोटैशियम, आयरन और विटामिन-A, विटामिन-C व विटामिन-B से भरपूर होता है। अब बात करते है तरबूज खाने के फायदे ( Tarbuj Khane ke Fayde ) के बारे में।

1. वजन कम करने में तरबूज के फायदे

तरबूज खाने से वजन नहीं बढ़ता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। साथ ही यह केलोस्ट्रोल फ्री होता है। तरबूज में सिट्रीलीन नाम का एक योगिक होता है, जो वजन घटाने में सहायक होता है। जब आप तरबूज का सेवन करते है, तो आपका पेट भरा रहता है, जिससे भूख कम लगती है। इस तरह यह वजन कम करने में मदद करता है।

2. ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है तरबूज का सेवन करना

तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है। साथ ही इसमें पोटैशियम भी प्रचुर मात्रा में होता है। जो ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। यह ब्लड से कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे पुरे शरीर में रुधूर का प्रवाह अच्छे से होता है। तरबूज कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। तरबूज में पाया जाने वाला सिट्रीलीन तत्व और अर्जीनाइन रक्त धमनियों व रक्त प्रवाह को सही करता है।

तरबूज के बीजों में उच्च मात्रा में मोनोसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं जो हार्ट अटैक के खतरे को कम करते हैं। अतः आप तरबूज के बीजों का सेवन कर सकते है। ये बीज खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में सहायक है। अतः ह्रदय के अच्छे स्वास्थ्य के लिए तरबूज खाना बहुत फायदेमंद है।

3. शरीर को हाइड्रेट रखने में तरबूज के फायदे

तरबूज में लगभग 92 % पानी होता है। यह शरीर में जल की पुती करता है। तरबूज पानी की कमी से होने वाली समस्याओं को दूर करता है। शरीर में जल की कमी से कई तरह की बीमारियां उत्पन हो जाती है, जैसे – चक्कर आना, कमजोरी, कब्ज, सिर दर्द, मुंह सुखना, पेट फूलना व लो बीपी, पाचन शक्ति का कमजोर होना, लिवर का सही तरह से काम न करना और किडनी से जुडी बीमारी होना आदि।

आप तरबूज का सेवन करके इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते है। इसमें मौजूद जल शरीर को हाइड्रेट बनाये रखता है। गर्मी के दिनों में तरबूज खाने से शरीर ठंडा रहता है और पानी की कमी दूर होती है। अतः अपने शरीर को फ्रेश व स्वस्थ रखने के लिए आप तरबूज का सेवन करे।

4. पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए तरबूज खाने के फायदे

तरबूज में मौजूद अधिक जल, फाइबर व एंटीऑक्सीडेंट गुण पाचन शक्ति को बढ़ाने में सहायक होते है। इसमें मौजूद पानी की अधिक मात्रा भोजन को पचाने में सहायक होती है। यह पेट से जुडी बिमारियों को दूर करके पाचन शक्ति को बढ़ाने में सहायक होता है। अतः पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए आप सुबह सुबह खाली पेट तरबूज का जूस पियें।

5. हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद है तरबूज का जूस पीना

तरबूज में Citrulline नामक एमिनो एसिड होता है, जो बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। साथ ही इसमें मौजूद पोटैशियम व मैग्नीशियम धमनियों के लिए फायदेमंद होता है। ये ब्लड के प्रवाह को नियंत्रित करते है। तरबूज धमनियों व शिराओ को स्वस्थ रखता है। जिससे ब्लड प्रेशर व हार्ट स्ट्रोक में आराम मिलता है। अतः आप खाली पेट मॉर्निंग में तरबूज का जूस पी सकते है।

6. आँखों के लिए तरबूज खाने के फायदे

तरबूज विटामिन-A, विटामिन-C, विटामिन-E व  β-कैरोटीन का अच्छा स्रोत है, जो कि आँखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है। यह आँखों के रेटिना में पिगमेंट का निर्माण करता है। ये सभी तत्व आँखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है। हालाँकि बढ़ती उम्र के साथ आँखों की रोशनी कम होने लगती है।

लेकिन खाली पेट तरबूज का जूस पीकर आप इसमें काफी हद तक सुधार कर सकते है। इसके अलावा इसमें मौजूद लाइकोपेन व विटामिन-A रतौंधी व मोतियाबिंद से छुटकारा दिलाता है। तरबूज का जूस आँखों की जलन व इंफेक्शन को दूर करता है। अतः प्रतिदिन खाली पेट तरबूज खाने से इस तरह की बीमारी से छुटकारा पा सकते है।

7. थकान दूर करने के लिए तरबूज खाने के फायदे

तरबूज ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है। यह एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स व फाइबर का अच्छा स्रोत है। गर्मी के दिनों में थकान जल्दी हो जाती है। आप इस थकान को दूर करने के लिए तरबूज का सेवन कर सकते है। इसके पौष्टिक तत्व शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होते है। तरबूज के बीज हीमोग्लोबिन के लिए फायदेमंद होते हैं। जो कि शरीर में ऑक्सीजन का परिवहन करते है।

तरबूज के बीजों में मौजूद आयरन कैलोरी को ऊर्जा में बदलने का कार्य करते है। साथ ही तरबूज विटामिन-B का अच्छा स्रोत है। यह शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पानी व्यक्ति की प्यास बुझाकर बॉडी को एनर्जी देता है। अतः थकावट दूर करने के लिए तरबूज खाना बहुत फायदेमंद होता है।

8. स्किन के स्वास्थ्य के लिए तरबूज के फायदे

यदि बॉडी में पानी की कमी होती है, तो स्किन मुरझाई सी होने लगती है। साथ ही झुर्रियां भी पड़ने लगती है। तरबूज में मौजूद पानी स्किन की चमक बढ़ाने में सहायक होता है। यह स्किन की ड्राईनेस को दूर करके उसे मॉइस्चरीज़र बनाने में सहायक होता है। तरबूज में मौजूद मिनरल व विटामिन स्किन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।

9. डायबीटीज मरीजों के लिए तरबूज खाने के फायदे

तरबूज शुगर मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। तरबूज कोलेस्ट्रॉल फ्री होता है। इसमें कुछ ऐसे गुण होते है, जो ब्लड में शुगर लेवल को नियंत्रित करते है। इसके अलावा डायबीटीज पेशेंट्स के लिए तरबूज के बीज बहुत फायदेमंद होते है। इन बीजो में ओमेगा-3 व ओमेगा-6 होता है, जो डायबीटीज पेशेंट्स के लिए लफदायक है।

10. गर्भवती महिलाओं के लिए तरबूज खाने के फायदे

गर्भवती महिलाओं को पाचन सम्बंधित कई प्रकार की प्रॉब्लम हो सकती है, जैसे पेट की जलन, गैस बनना, कब्ज, एसिडिटी, सीने में जलन आदि। तरबूज इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है। क्योंकि तरबूज की तासीर ठंडी होती है। तरबूज खाने से मांसपेशियों की ऐठन में आराम मिलता है। यह महिलाओ के मांसपेशियों व जोड़े के दर्द में आराम देता है।

गर्भवती महिलाओं को पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से तरबूज का जूस पीना चाहिए। तरबूज फोलिक एसिड, कैल्शियम, विटामिन-A और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है और गर्भावस्था में इन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इस दौरान आप खाने पीने के लिए डॉक्टर से परामर्श करें।

11. लू से बचाने में सहायक है तरबूज

तरबूज का सीजन गर्मी के दिनों में ही होता है। गर्मी में यह बहुत खाया जाता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिस वजह से इसकी प्रकृति ठंडी होती है। यह गर्मी में शरीर को ठंडा करके लू से सुरक्षा करता है। तरबूज शरीर को ऊर्जावान व ठंडा बनाये रखता है। अतः लू से बचने के लिए आप गर्मी में तरबूज का सेवन करे।

12. अस्थमा में तरबूज खाने के फायदे

एक शौध के अनुसार बॉडी में विटामिन-C की कमी होने पर अस्थमा के लक्षण बढ़ने लगते है। विटामिन-C से युक्त खाना खाने से अस्थमा के लक्षणों को कम किया जा सकता है। तरबूज में लगभग 40 % विटामिन-C मौजूद होता है। जो अस्थमा से सुरक्षा करता है। साथ ही इसमें लाइकोपीन होता है, जो एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह अस्थमा के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है।

 13. कैंसर के खतरे को कम करने में तरबूज के फायदे

तरबूज में विटामिन-A व बीटा-कैरोटिन और लाइकोपीन प्रचुर मात्रा में होता है। जो कोशिकाओं के समुच्य को बढ़ने से रोकते है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। जो ह्रदय को स्वस्थ रखता है। तरबूज केलोस्ट्रोल फ्री होता है। तरबूज कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।  लाइकोपीन की वजह से तरबूज का रंग लाल होता है।

14. मांसपेशियों के दर्द में आराम देता है तरबूज का जूस

एक्सरसाइज या वर्कआउट के कारण होने वाले दर्द को कम करने में तरबूज बहुत फायदेमंद है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते है, जो मांसपेशियों को आराम प्रदान करते है। अतः मांसपेशियों की ऐठन से मुक्ति पाने के लिए आप तरबूज या तरबूज के जूस का सेवन कर सकते है।

15. मसूड़ों के लिए तरबूज खाने के फायदे

तरबूज मुँह की सफाई के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद पानी व विटामिन्स मुँह की दुर्गन्ध दूर करने में सहायक होते है। तरबूज में पाया जाने वाला विटामिन-C दांतों और मसूड़ों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तरबूज मुँह में दुर्गन्ध छोड़ने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करता है। अतः मसूड़ों से राहत पाने के लिए आप तरबूज का सेवन सकते है।

16. मानसिक तनाव कम करने में तरबूज के लाभ

एक रिसर्च के अनुसार मानसिक तनाव से पीड़ित लोगो में विटामिन-B6 की कमी होती है। जिस वजह से वे डिप्रेशन में जाते रहते है। तरबूज में कुछ ऐसे पुष्टि तत्व होते है, जो मानसिक विकारो को दूर करने में सहायक होते है। इसमें मौजूद विटामिन्स व मिनरल्स मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होते है। तरबूज की ठंडी प्रवृति मस्तिष्क को शांत करने में सहायक होती है।

17. बालों के लिए फायदेमंद है तरबूज का जूस

तरबूज में मौजूद विटामिन-C व एंटीऑक्सीडेंट बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह बालों को झड़ने से रोकता है। यदि आप खली पेट तरबूज का जूस पीते है, तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। इससे आपके बाल मजबूत तो होंगे ही, साथ ही जल्दी सफ़ेद नहीं होंगे। इसके पौष्टिक गुण बालों को झड़ने से रोकते है।

18. लिवर को स्वस्थ बनाये रखने में तरबूज के लाभ

तरबूज में मौजूद पानी व एंटीऑक्सीडेंट तत्व लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालकर लिवर को मजबूत बनता है। अतः तरबूज या तरबूज का जूस पीने से लिवर की कार्य प्रणाली में वृद्धि होती है।

19. हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है तरबूज का जूस

एक रिसर्च के अनुसार तरबूज का जूस हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तरबूज का जूस पीने से शरीर से विषैले पदार्थ मूत्र के साथ बाहर निकल जाते है। इसके अलावा यह हड्डी पर अनावश्यक चर्बी बढ़ने से रोकता है। जिससे हड्डियां कमजोर होने से बच जाती है। साथ ही इसमें विटामिन-C होता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है।

20. रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में तरबूज खाने के फायदे

तरबूज विटामिन, फाइबर, मिनरल व अन्य पौष्टिक गुणों को भरपूर होते है। ये सभी पौष्टिक तत्व शरीर को स्वस्थ बनाते है। इसमें मौजूद पानी शरीर से फ्री रेडिकल व विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालने में सहायक है। यह पेट के विकारो को दूर करके रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है।

तरबूज के नुकसान – Side Effects of Watermelon in Hindi

तरबूज खाने के फायदे के सामने तरबूज के नुकसान कुछ भी नहीं है, यदि आप इसका सेवन सीमित मात्रा में करते है। कोई भी चीज अधिक मात्रा में नुकसान पहुंचा सकती है। इसीलिए हर चीज का सेवन सीमित मात्रा में करे। अधिक मात्रा में तरबूज खाने से आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जो इस प्रकार है।

  1. अधिक मात्रा में तरबूज का सेवन करने से मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन हो सकता है।
  2. डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को तरबूज का सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें शुगर पाया जाता है। यह आपके ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ा सकता है।
  3. अधिक मात्रा में तरबूज खाने से एलर्जी हो सकती है। साथ ही स्किन पर चकते पड़ सकते है और जलन भी हो सकती है।
  4. इसके अधिक सेवन से बॉडी में लाइकोपीन की वृद्धि हो सकती है। साथ ही उल्टी, दस्त, सूजन और गैस की समस्या हो सकती है
  5. दमे के मरीज को तरबूज का जूस नहीं पीना चाहिए।
  6. तरबूज में पोटैशियम अधिक होता है, जिससे आपको ह्रदय सम्बंधित बीमारी हो सकती है।
  7. गर्भवती महिलाओ को तरबूज का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। यह गर्भवती महिला के ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ा सकता है।
  8. रात्रि में तरबूज नहीं खाना चाहिए। इससे आपको बार बार यूरिन जाने की समस्या हो सकती है।

तरबूज का उपयोग कैसे करें ?

  1. आप तरबूज का जूस बनाकर पी सकते है।
  2. आप तरबूज को काटकर भी खा सकते है।
  3. इसके अलावा आप तरबूज का सलाद के रूप में भी सेवन कर सकते है।
  4. आप तरबूज का कॉकटेल बनाकर सेवन कर सकते है।

तरबूज खाने का सही तरीका क्या है ?

तरबूज का सेवन रात्रि में नहीं करना चाहिए। इससे आपको बार बार यूरिन जाने की समस्या होती है। इसके अलावा आपको पेट से जुडी कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। तरबूज खाने का सही समय सुबह और दोपहर का होता है। मॉर्निंग में आप खाली पेट तरबूज या तरबूज का जूस पी सकते है।

FAQ

Q : प्रेगनेंसी में तरबूज खाने के फायदे क्या है ?
Ans :  प्रेगनेंसी में गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए तरबूज बहुत फायदेमंद होता है। गर्भवस्था के दौरान महिलाओं में कब्ज, हड्डियों के जोड़, मांसपेशियों में दर्द, गैस बनना, एसिडिटी, अपच, पेट की जलन, ड्राई स्किन आदि समस्या होती है। इन सब समस्याओं को दूर करने में तरबूज बहुत फायदेमंद होता है। तरबूज में मौजूद विटामिन, मिनरल व जल शिशु के विकास के लिए सहायक होते है।

Q : तरबूज की तासीर कैसी होती है ?
Ans :  तरबूज की तासीर ठंडी होती है। गर्मी के दिनों में यह शरीर को ठंडा रखने में सहायक है। यह लू से बॉडी की रक्षा करता है।

Q : खाली पेट तरबूज खाने के फायदे क्या है ?
Ans :  तरबूज में लगभग 92 % जल होता है। जो बॉडी से विषैले पदार्थो को बाहर निकालने में सहायक होते है। खाली पेट तरबूज खाने से बॉडी से फ्री रेडिकल व विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते है और बॉडी को फिट रखने में सहायक होते है।

Q : तरबूज खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए ?
Ans :  तरबूज खाने के बाद गर्म चीज़े व खट्टी चीज़े नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा पानी भी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इसमें पहले ही 92 % जल होता है।

Q : तरबूज में कितने प्रतिशत जल होता है ?
Ans :  लगभग 92 %

Q : तरबूज कब नहीं खाना चाहिए ?
Ans :  रात्रि के समय में तरबूज नहीं खाना चाहिए। इसमें कई ऐसे तत्व होते है जो पेट का आकर बड़ा देते है या उसमे सूजन उत्पन करते है।

Q : क्या डाइबिटीज मरीज तरबूज खा सकता है ?
Ans :  वैसे तो डाइबिटीज मरीज को मीठी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन वे डॉक्टर की सलाह पर सीमित मात्रा में तरबूज का सेवन कर सकते है।

Read More 

  1. लौकी का जूस पीने के फायदे और नुकसान 
  2. अश्वगंधा के फायदे और नुकसान
  3. चंद्रप्रभा वटी के फायदे और नुकसान
  4. आयोडीन के फायदे, नुकसान,स्रोत और उपयोग
  5. नींबू पानी के फायदे और नुकसान
  6. सिट्रिक एसिड क्या होता है ? इसके गुण,सूत्र,संरचना,उपयोग, तथा बनाने की विधि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *