Skip to content

प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय Priyanka Chopra Biography in Hindi

प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय Priyanka Chopra Biography in Hindi

प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म,शिक्षा, परिवार, उम्र, जाती, पति, बॉयफ्रेंड, माता-पिता, फिल्मी करियर,संपति, नेट वर्थ, विवाद, फैक्ट्स, अवार्ड्स – Priyanka Chopra Biography in Hindi, Age, Cast, Birth, Movies, Family, Children, husband, boyfriend, Love Afairs, Filmy Career, Education, controversy, awards, Facts, Net Worth

Hello Friends, इस लेख में प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय और फिल्मी करियर के बारे में बताया जा रहा है। Priyanka Chopra ने कैसे बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय किया ? इस लेख में Priyanka Chopra के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताया जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने अतंराष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी हासिल की है। वह भारत की पहली ऐसी अभिनेत्री है, जिसने हॉलीवुड फिल्मो तक का सफर तय किया है। उन्होंने यह मुकाम अपनी सच्ची मेहनत से हासिल किया है।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मो से की थी। आज वह सफल बॉलीवुड-हॉलीवुड अभिनेत्री, गायिका और फिल्म प्रोडूसर है। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर वह बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शामिल हुई।

उन्होंने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण अवार्ड्स अपने नाम किये है। साल 2016 में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री से सम्मनित किया गया था। साल 2017 में दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में उन्हें शामिल किया गया था।

Table of Contents

प्रियंका चोपड़ा कौन है ? Who is Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा एक भारतीय अभिनेत्री, टीवी मॉडल, गायिका, फिल्म प्रोडूसर है। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने भारतीय दर्शको के बीच खास जगह बनाई थी। वह पहली ऐसी भारतीय अभिनेत्री है, जिसने हॉलीवुड फिल्मो में काम किया है।

उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मे की है। प्रियंका ने अपने अच्छे अभिनय के लिए 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 5 फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किये है। साल 2016 में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय Priyanka Chopra Biography in Hindi

नाम प्रियंका चोपड़ा
उपनाम पीसी, पिग्गी चॉप्स, सनशाइन, मिमी
जन्म 18 जुलाई 1982
जन्म स्थान जमशेदपुर, झारखंड
गृह नगर बरेली, उत्तर प्रदेश
उम्र 41  वर्ष ( 2023 )
राशि कर्क
नागरिकता भारतीय
स्कूल ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल, लखनऊ

सेंट मारिया गोर्टीटी कॉलेज, बरेली

न्यूटन नॉर्थ हाई स्कूल, न्यूटन, मैसाचुसेट्स

जॉन एफ कैनेडी हाई स्कूल, सीडर रैपिड्स, लोवा

आर्मी स्कूल, बरेली

कॉलेज जय हिंद कॉलेज , बसंत सिंह विज्ञान संस्थान, मुंबई
शैक्षिक योग्यता 12वी कक्षा
धर्म हिन्दू
पेशा अभिनेत्री, टीवी मॉडल, गायिका, फिल्म प्रोडूसर
जाति पंजाबी
शौक योगा करना, गाना गाना, किताब पढ़ना
डेब्यू बॉलीवुड फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई (2003)
डेब्यू तमिल फिल्म थमिज़ान (2002)
बॉयफ्रेंड 1.      अक्षय कुमार (अभिनेता)

2.      हरमन बवेजा (अभिनेता)

3.      शाहरुख खान (अभिनेता, अफवाह)

4.      शाहिद कपूर (अभिनेता)

5.      निक जोनस (गायक-गीतकार)

वैवाहिक स्थिति वैवाहिक
विवाह तिथि 1 दिसंबर 2018 (ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार)

2 दिसंबर 2018 (हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार)

शादी का स्थान उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर

Actress Priyanka Chopra Ka Look

लम्बाई 5 फीट 6 इंच
वजन 60 kg
शारीरिक संरचना 35-30-35
आंखो का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग काला
स्किन कलर फेयर

प्रियंका चोपड़ा का परिवार

पिता स्वर्गीय अशोक चोपड़ा – भारतीय सेना में फिजिशियन
माता मधु चोपड़ा – भारतीय सेना में फिजिशियन
भाई सिद्धार्थ चोपड़ा
बहन नहीं है
पति का निक जोनस
बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस

प्रियंका चोपड़ा की पसंदीदा चीजें

पसंदीदा भोजन रिसोट्टो, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज़, चिकन / मटन बिरयानी, फिश करी, सरसों का साग, बोरबॉन बिस्कुट, रेड वेलवेट केक
पसंदीदा अभिनेता मैथ्यू मैक्कनौगीत, टॉम हार्डी, मेल गिब्सन, शाहरुख खान, किशोर कुमार और धर्मेंद्र
पसंदीदा अभिनेत्री रेखा और सुष्मिता सेन
पसंदीदा फिल्म बॉलीवुड – दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मुझसे शादी करोगी

हॉलीवुड – Jerry Maguire, Pretty Woman, Walk in the Clouds

पसंदीदा इत्र Ralph Lauren Romance
पसंदीदा रंग लाल
पसंदीदा गीत Careless Whispers by George Micheal, I Will Always Love You By Sarah Washington
पसंदीदा पुस्तकें Romeo and Juliet by William Shakespeare, Tell me your Dreams by Sidney Sheldon, Letters from a Father to His Daughter by Jawaharlal Nehru
पसंदीदा स्थान पेरिस, ब्राजील और मैक्सिको
पसंदीदा रेस्तरां ओलिव (Olive) मुंबई

प्रियंका चोपड़ा का जन्म और परिवार – Priyanka Chopra Life Story

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था। प्रियंका का गृहनगर उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में है। प्रियंका चोपड़ा के पिता का नाम स्वर्गीय अशोक चोपड़ा और माताजी का नाम मधु चोपड़ा है।

प्रियंका के माता-पिता भारतीय सेना में डॉक्टर के पद पर कार्य करते थे। अपने माता पिता की नौकरी की वजह से उनका बचपन दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला, लखनऊ, बरेली और पुणे जैसे अलग अलग शहरों में गुजरा है। प्रियंका ने अपना बचपन लेह, लद्दाख की खूबसूरत वादियों में बिताया है।

इनके माता-पिता के दो संतान थी, जिनमे प्रियंका सबसे बड़ी है। प्रियंका का एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है। परणीती चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा, प्रियंका की कजिन बहनें है।

प्रियंका अपने परिवार और दोस्तों के बीच अलग-अलग नामों से जानी जाती है। जिनमें पिग्गी चॉप्स, मिमी, सनशाइन व पीसी जैसे उपनाम शामिल है। प्रियंका के सभी भाई बहन बॉलीवुड में सक्रीय है। प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय

प्रियंका चोपड़ा की शिक्षा – Priyanka Chopra Education 

प्रियंका के माता-पिता सेना में डॉक्टर थे। जिस वजह से उनकी बदली होती रहती थी और प्रियंका को अपना स्कूल बदलना पड़ता था। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें स्कूल बदलने में कभी कोई समस्या नहीं हुई। वह इसे एक चैलेंज और एक्सपेरिमेंट के तौर पर लेती थी।

प्रियंका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल, लखनऊ और सेंट मारिया गोर्टीटी कॉलेज, बरेली से प्राप्त की। इसके बाद जब वह 13 साल की थी, तब अमेरिका चली गयी। प्रियंका के माता पिता के रिश्तेदार अमेरिका में रहते थे।

उन्होंने अमेरिका में भी दो स्कूलों से पढ़ाई की। यहाँ उन्होंने पहले न्यूटन नॉर्थ हाई स्कूल, मैसाचुसेट्स में एडमिशन लिया। इसके बाद उन्होंने जॉन एफ कैनेडी हाई स्कूल, सीडर रैपिड्स, लोवा से अपनी बाकि की पढ़ाई की।

अमेरिका में उन्होंने 3 साल तक पढ़ाई की और उसके बाद वह इंडिया लौट आयी। हालाँकि अमेरिका में अपनी पढ़ाई के दौरान उन्हें रंगभेद जैसे भेदभाव का सामना करना पड़ा था। उसके क्लासमेट सांवलेपन के कारण उन्हें चिढ़ाते थे।

इंडिया आकर उन्होंने बरेली के आर्मी स्कूल में दाखिला ले लिया और अपनी 12th की पढ़ाई इसी स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने  जय हिंद कॉलेज और बसंत सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, मुंबई में दाखिला लिया। लेकिन मॉडलिंग में इंटरेस्ट बढ़ने की वजह से उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

प्रियंका चोपड़ा का मिस वर्ल्ड बनना – Miss World Priyanka Chopra In Hindi

प्रियंका की माँ ने उनकी कुछ फोटो फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड के लिए भेज दी। जिसके बाद मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उनके पास कॉल आया। उन्होंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया और साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

30 नवंबर 2000 को प्रियंका को लंदन के मिलेनियम डोम में मिस वर्ल्ड 2000 और मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ़ ब्यूटी-एशिया एंड ओशिनिया का ताज पहनाया गया। प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने वाली पांचवी भारतीय प्रतियोगी थी।

इस प्रतियोगिता को जीतने से पहले उन्होंने कॉलेज में एडमिशन लिया। लेकिन मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने जितने के बाद उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया था। इसके बाद उनके पास फिल्मो में काम करने के लिए कई ऑफर आने लगे थे।

जिस वजह से उन्होंने कॉलेज छोड़ के फिल्मी दुनिया में करियर बनाने का निर्णय लिया। प्रियंका अपने परिवार के बेहद करीब थी। 10 जून 2013 को उनके पिता की मृत्यु कैंसर की वजह से हो गयी थी। प्रियंका अपनी माँ से बहुत प्यार करती है।

उन्होंने अपनी बेटी का करियर बनाने के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी। फिल्मो में खूब नाम कमाने के बाद भी वह अपने परिवार से दूर नहीं हुई। मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय

प्रियंका चोपड़ा की पहली फिल्म – Priyanka Chopra First Movie

मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा को फिल्मो से ऑफर मिलना शुरू हो गया था। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने सबसे पहले तमिल फिल्म थमिजान से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म साल 2002 में रिलीज़ हुई थी।

हालाँकि इस तमिल फिल्म से पहले उन्हें अब्बास मस्तान की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म हमराज का ऑफर मिला था। लेकिन किसी कारणवश उन्होंने यह फिल्म नहीं की। इसके बाद साल 2003 में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई से बॉलीवुड में एंट्री की।

इस फिल्म में सन्नी देओल, प्रीति जिंटा,अमरीश पुरी इनके साथ कोस्टार थेर। उस समय यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। दर्शको ने प्रियंका के किरदार की काफी तारीफ की थी। प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय

प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी करियर – Priyanka Filmy Career In hindi

अपनी पहली फिल्म के हिट होने के बाद उन्होंने साल 2003 में ही अक्षय के साथ फिल्म अंदाज में काम किया। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा लारा दत्ता भी मुख्य भूमिका में थी। इस फिल्म में उनके किरदार की काफी तारीफ की गई थी।

साल 2004 में उन्होंने फिल्म प्लान, किस्मत और असम्भव में काम किया। ये तीनो फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। प्रियंका अपने करियर के शुरुआती दौर में ग्लैमर रोल वाली फिल्मे करती थी। बाद में उन्होंने डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म “मुझसे शादी करोगी” में काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी। यह साल की तीसरी सुपरहिट फिल्म थी।

इसके बाद प्रियंका ने अब्बास-मस्तान फिल्म ऐतराज में नकरात्मक भूमिका निभाई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ,करीना कपूर भी थे। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड्स से नवाजा गया था।

साल 2005 में उन्होंने 6 फिल्मो में काम किया। जिनमें उनकी पहली दो फ़िल्में “ब्लैकमेल” और “करम” बॉक्स-ऑफिस पर असफल रही।  फिल्म वक्त: द रेस अगेंस्ट द टाइम काफी हिट रही थी। इस फिल्म में प्रियंका ने अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाया था। इस फिल्म में फिल्म में अमिताभ बच्चन भी थे।

फिल्म यकीन और बरसात भी हिट रही थी। साल 2007 में प्रियंका ने निखिल अडवाणी द्वारा निर्देशित फिल्म सलाम-ए-इश्क में काम किया। इस फिल्म में सलमान खान भी थे। साल 2008 में फिल्म लव स्टोरी 2050 में हर्मन बावेजा के साथ काम किया। यह फिल्म असफल रही।

इसके बाद सलमान खान के साथ एक ओर फिल्म गॉड तुस्सी ग्रेट में काम किया। इस फिल्म में सोहेल खान और अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म भी बॉक्स-ऑफिस पर असफल रही। इसके बाद प्रियंका ने फिल्म चमकू और द्रोणा में काम किया, जो कि बॉक्स-ऑफिस पर असफल रही।

लगातार हो रही असफल फिल्मो की वजह से प्रियंका का करियर खतरे में पड़ गया था। क्रिटिक्स ने प्रियंका के एक्टिंग करियर को ख़त्म कह डाला था। लेकिन वह असफलताओ से कभी पीछे नहीं हटी। प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय

इसके बाद फिल्म फैशन से इनकी लाइफ में एक टर्निंग पॉइंट आता है। इस फिल्म में वह मेघना की भूमिका निभाती है जो एक छोटे शहर से मुंबई में अपने सपनों को पंख लगाने आती है। फिल्म में प्रियंका की एक्टिंग की काफी तारीफ की गई।

इस फिल्म के प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए आईआईएफए अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए स्क्रीन अवॉर्ड और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए निर्माता गिल्ड फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इसके बाद प्रियंका ने तरुण मनसुखानी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दोस्ताना में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ काम किया। इस फिल्म में उन्हें अपने किरदार से काफी सुर्खिया बटोरी थी। प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय

साल 2009 में प्रियंका ने विशाल भारद्वाज निर्देशित थ्रिलर फिल्म कमीने में शाहिद कपूर के साथ काम किया। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को सबने पसंद किया। इस फिल्म के लिए उन्हें कई अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया था।

इसके बाद प्रियंका ने आशुतोष गोविरकर की फिल्म व्हाट्स योर राशि में काम किया। इस फिल्म में प्रियंका ने राशियों के हिसाब से 12 अलग अलग किरदार निभाए। इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें स्क्रीन बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन मिला था।

साल 2010 में उन्होंने जुगल हंसराज द्वारा निर्देशित फिल्म प्यार इम्पॉसिबल में अभिनय किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। इस फिल्म में उनके साथ उदय चोपड़ा भी थे। इसके बाद उन्होंने अंजाना-अनजानी में रणबीर कपूर के काम किया। यह उनकी एक औसत फिल्म थी।

साल 2011 में प्रियंका ने फिल्म सात खून माफ़ में नील नितिन, मुकेश, जॉन अब्राहम, इरफान, नसीरुद्दीन शाह, अन्नू कपूर के साथ काम किया। इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए प्रियंका की काफी तारीफ की गई थी।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर आलोचकों का पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड, IIFA अवॉर्ड, प्रोड्यूसर गिल्ड फिल्म अवॉर्ड और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए स्क्रीन अवॉर्ड के लिए उन्हें नामांकित किया गया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म डॉन में भी काम किया।

प्रियंका को फिल्मो में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कई अवार्ड्स मिले। हालाँकि उनके फिल्मी करियर में कई उतार-चढ़ाव आये थे। प्रियंका ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।उन्होंने बर्फी (2011), अग्निपथ (2012), क्रिश 3 (2013) मैरी कॉम (2014), और बाजीराव मस्तानी (2015) जैसी हिट फिल्मो में शानदार अभिनय किया।

साल 2015 में प्रियंका ने जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो में काम किया। इस फिल्म की कहानी एक फैमिली ड्रामा पर आधारित थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अनिल कपूर ,शेफाली शाह,अनुष्का शर्मा और फरहान अख्तर भी थे।

टीवी रियलिटी शो में प्रियंका चोपड़ा का करियर – Priyanka Chopra Career in hindi

साल 2010 में उन्होंने एक रियलिटी शो “फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी” के तीसरे सीज़न की मेजबानी की। साल 2015 में उन्होंने एबीसी स्टूडियो में अमेरिकन थ्रिलर शो क्वांटिको को साइन किया। इस शो से उन्हें विश्व स्तर पर प्रसिद्धि मिली।

इस शो के लिए प्रियंका को टीवी श्रृंखला में पसंदीदा अभिनेत्री के लिए पीपुल्स चॉइस अवार्ड मिला। वह पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड जीतने वाली पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्री बनीं।

साल 2016 में उन्होंने अन्य कलाकारों के साथ वीडियो गेम मार्वल एवेंजर्स अकादमी में भी अपनी आवाज दी। साल 2018 में उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था। इस दौरान उन्होंने दो बार पीपल्स चॉइस अवॉर्ड अपने नाम किया था।

प्रियंका चोपड़ा का म्यूजिक करियर – Priyanka Chopra Music Career in hindi

प्रियंका को एक्टिंग व मॉडलिंग के अलावा म्यूजिक में भी काफी रूचि है। उन्होंने पहली बार तमिल फिल्म थामिजहन के लिए सॉन्ग रिकॉर्डिंग की। इसके बाद song “इन माय सिटी ” से उन्हें खास पहचान मिली।

उन्होंने “साजन मेरे सतरंगिया (2000), फिर मिले सुर मेरा तुम्हारा (2010 ) माइंड ब्लोइंग (2011 ) इन माई सिटी (2012 ) एक्सोटिक (2013 ) ,I cant make you love me (2014 ), dont you need somebody (2016) ” जैसे गानों में अपनी आवाज दी है।

प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड करियर – Priyanka Chopra Hollywood Career in hindi

हिंदी फिल्मो के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड में भी अपनी किस्मत को अजमाया। उन्होंने साल 2018 में हॉलीवुड फिल्म “ए किड लाइक जेक” और साल 2019 में Isn’t It Romantic में अभिनय किया। हॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रियंका के किरदार की काफी तारीफ की थी। इस तरह वह पहली भारतीय अभिनेत्री बनी, जिसने हॉलीवुड फिल्मो में अपना करियर बनाया।

प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी रोचक जानकारियाँ – Interesting Facts About Priyanka Chopra

  1. प्रियंका कभी कभी शराब का सेवन करती है लेकिन स्मोकिंग नहीं करती है।
  2. प्रियंका का जन्म एक डॉक्टर फैमिली में हुआ था। इनके पिता सेना में डॉक्टर थे।
  3. सेना में डॉक्टर होने की वजह से उनके पिता का स्थानान्तरण होता रहता था। जिस वजह से उन्हें अपना स्कूल भी बदलना होता था। उन्होंने बरेली, लखनऊ, दिल्ली, पुणे, लद्दाख, चंडीगढ़, अंबाला, मुंबई और अमेरिका जैसे जगहों पर अपना बचपन गुजरा है।
  4. उन्होंने मात्र 18 वर्ष की उम्र में साल 2000 में फ़ेमिना मिस इंडिया का ख़िताब अपने नाम कर लिया था।
  5. मिस इंडिया प्रतियोगिता जीतने के बाद वह डॉक्टर बनना चाहती थी। लेकिन उस समय उनके पास कई फिल्मो के ऑफर आ रहे थे। जिस वजह से उन्होंने यह विचार छोड़ दिया।
  6. उन्होंने साल 2002 में तमिल फिल्म थमिज़ान से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। जबकि साल 2003 में फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
  7. प्रियंका का उपनाम पिगी चॉप्स एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन ने रखा था।
  8. परिणीति चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और बार्बी हांडा तीनों प्रियंका की चचेरी बहनें हैं और तीनों ही बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां हैं।
  9. प्रियंका पहली भारतीय अभिनेत्री है, जिन्होंने हॉलीवुड में अपना करियर बनाया है।
  10. वह पहली भारतीय अभिनेत्री है, जो फोर्ब्स पत्रिका में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है। वह सबसे अधिक भुगतान पाने वाली टीवी अभिनेत्री की सूची में 8th स्थान पर थी।
  11. उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन की स्थापना की है। यह संगठन उन बच्चों की सहायता करता है जो बेहद गरीब है।
  12. उन्होंने पर्पल पेबल नाम से एक प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की थी।
  13. प्रियंका ने अपने होटों और नाक की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।
  14. साल 2017 में उन्हें सामाजिक न्याय के लिए विशिष्ट सेवा पुरस्कार मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया था

प्रियंका चोपड़ा से जुड़े विवाद – Priyanka Chopra Controversy

  1. अक्षय कुमार और प्रियंका के बीच लव अफेयर होने की अफवाह फैलने के बाद दोनों ने फिल्म “वक्त” के बाद एक साथ काम करने से मना कर दिया।
  2. प्रियंका चोपड़ा का शाहरुख़ खान के साथ लव अफेयर रहा था। वह अपने करियर के दौरान शाहरुख़ के काफी समीप आ गयी थी। शाहरुख़ के साथ घूमना, एक साथ समय बिताना, प्रियंका को काफी अच्छा लगने लगा था। जिस वजह से शाहरुख़ की पत्नी गौरी खान को प्रियंका का शाहरुख़ के साथ काम करना अच्छा नहीं लगता था। उस समय दोनों के रिश्ते काफी क्लोज थे। जिसके बाद गौरी खान ने प्रियंका को चेतावनी देते हुए कहा – आज के बाद शाहरुख़ से दूर रहना, नहीं तो तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा।
  3. एक बार जब उन्होंने मशहूर पत्रिका मैक्सिम के कवर पर छपी अपनी फ़ोटो को शेयर किया। जिस वजह से वह काफी सुर्ख़ियों में रही। वह सुर्ख़ियों में अपनी खूबसूरती के कारण नहीं बल्कि फोटो में अपनी कांख की झुर्रियों को फोटोशॉप के माध्यम से छुपाने के लिए थी।
  4. सोशल मीडिया पर ट्विटर बैटल के दौरान हास्य कलाकार तन्मय भट्ट ने अन्य लोगों की तरह प्रियंका के नाम का उच्चारण मज़ाक में करते हुए ट्वीट किया – जब मैं प्रियंका चोपड़ा नाम कहता हूँ तो मुझसे प्रियंका चोपड़ा की जगह “प्रियंका चोपरुह” कहा जाता है। जिससे दोनों में थोड़ी बहुत नोक-झोंक हुई थी।
  5. क्वांटिको नाटक में इनके द्वारा बोले गए एक डायलॉग को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस नाटक में प्रियंका ने हिंदू आतंकवाद को लेकर एक डायलॉग बोला था और इस डायलॉग के चलते उन्हें लोगों से माफी भी मांगनी पड़ी थी।
  6. असम पर्यटन कैलेंडर के लिए करवाए गए एक शूट की वजह से उनकी आलोचना कई राजनेताओं ने की थी। इस शूट में प्रियंका ने जो कॉसट्यूम पहने थे, उसको लेकर ये विवाद हुआ था। असम पर्यटन विकास निगम ने इस पर अपनी सफाई देते हुए कहा था कि इनके द्वारा पहने गए कपड़ों में कोई भी खराबी नहीं थी।
  7. विदेश में पीएम नरेंद्र मोदी से हुई एक मुलाकात में उन्होंने एक छोटी ड्रेस पहनी थी, जिस वजह से उनकी काफी निंदा की गई थी। ट्विटर पर उनके काफी ट्रोल किया गया था।

प्रियंका चोपड़ा के सामाजिक कार्य – Priyanka Chopra Social Work

प्रियंका को समाजिक कार्य करने में काफी दिलचस्पी है। उन्होंने द प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन ऑफ़ हेल्थ एंड एजुकेशन की स्थापना की है। इसके माध्यम से वह असहाय लोगो की मदद करती है। उनकी यह संस्था गरीब और अनाथ बच्चों को शिक्षा प्रदान करती है। वे अपनी आय का 10 % भाग अपनी संस्था को दे देती है

प्रियंका नारीवाद में विश्वास रखने वाली महिला है। वह हमेशा लैंगिक असमानता और औरतों के हक़ पर बोलती है। साल 2006 में प्रियंका ने उनिसेफ़ से मिलकर बच्चों के अधिकार और गरीब बच्चो की शिक्षा और उनके भविष्य के लिए काम शुरू किया।

वह एक पर्यावरण संरक्षक भी है। वह NDTV ग्रीनाथन की ब्रांड अम्बेसडर भी रह चुकी है। जो इको-फ्रेंडली व्यवस्था को सपोर्ट करती है और देहती क्षेत्रों में सोलर ऊर्जा पहुँचाने का काम करती है।

ग्रिनाथन के तीसरे और चोथे सर्वे में प्रियंका चोपड़ा ने सात गाँव में लगातार बिजली व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी ली। प्रियंका ने नानावती अस्पताल में कैंसर वार्ड बनाने के लिए 50 लाख रुपये दिए। इस कैंसर वार्ड का नाम उनके पिता के नाम पर रखा गया है और इसका उद्घाटन साल 2013 में प्रियंका ने किया।

प्रियंका चोपड़ा को मिले अवार्ड्स – Priyanka Chopra Awards

साल फिल्म का नाम केटेगरी अवार्ड का नाम
2004 अंदाज बेस्ट फिमेल डेब्यू फिल्म फेयर अवार्ड
2005 ऐतराज़ बेस्ट विलेन फिल्म फेयर अवार्ड
2009 फैशन बेस्ट एक्ट्रेस आइफा अवार्ड्स
2009 फैशन बेस्ट एक्ट्रेस फिल्म फेयर अवार्ड
2009 दोस्ताना एक्ट्रेस ऑफ़ द इयर स्टार डस्ट अवार्ड
2010 फैशन बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल फिल्म अवार्ड
2012 डॉन 2 जोड़ी नम्बर वन स्टार स्क्रीन अवार्ड्स
2013 बर्फी जोड़ी नम्बर वन स्टार स्क्रीन अवार्ड्स
2013 बर्फी एक्ट्रेस ऑफ़ द इयर स्टारडस्ट अवार्ड
2013 बर्फी बेस्ट एक्ट्रेस जी सिने अवार्ड्स
2015 मेरी कॉम बेस्ट एक्ट्रेस स्टार स्क्रीन अवार्ड्स
2016 बाजीराव मस्तानी बेस्ट सपोर्टिंग रोल फिल्म फेयर अवार्ड
2016   ग्लोबल आइकॉन ऑफ़ द इयर स्टार डस्ट अवार्ड
2016     गिल्ड ग्लोबल हॉनर अवार्ड
2016     पद्मश्री
2016 क्वांटिको TV Show पसंदीदा अभिनेत्री पीपुल्स च्वाइस अवार्ड
2016   सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री IIFA अवार्ड

प्रियंका चोपड़ा के लव अफेयर – Priyanka chopra Love Afairs

Priyanka Chopra का असीम मर्चेंट के लव अफेयर

असीम मर्चेंट प्रियंका के पहले बॉयफ्रेंड थे। जब उन्होंने मोडलिंग शुरू की थी। तब दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई। मिस इंडिया का ख़िताब जितने के बाद प्रियंका ने इस रिश्ते को ख़त्म कर दिया था।

इसके बाद असीम ने प्रियंका से बदला लेने की सोची। वे प्रियंका का बायोपिक बनाकर उसका Title 67 Days रखना चाहते थे। इसके लिए प्रियंका ने असीम को नोटिस भी दिया था।

Priyanka Chopra का अक्षय कुमार के लव अफेयर

अक्षय और प्रियंका का लव अफेयर काफी सुर्ख़ियों में रहा। दोनों फिल्मो में साथ काम किया। लेकिन ज्यादा अफवाह फैलने की वजह से फिल्म वक्त के बाद दोनों ने एक साथ काम नहीं करने का फैसला किया।

Priyanka Chopra का हर्मन बवेजा के लव अफेयर

प्रियंका और हर्मन बवेजा का लव अफेयर 5 साल तक रहा। इन दोनों ने फिल्म स्टोरी 2050 में एक साथ काम किया था। लेकिन बाद में किसी कारणवश दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Priyanka Chopra का शाहरुख़ खान के लव अफेयर

इन दोनों के लव अफेयर की चर्चा मीडिया में काफी चली थी। प्रियंका को शाहरुख़ के साथ घूमना, समय बिताना अच्छा लगता है। वह शाहरुख़ के घर तक पहुँच गयी थी। बाद में गोरी खान के रोकने पर शाहरुख़ ने प्रियंका से रिश्ता तोड़ लिया और उनके साथ फिल्मे करना बंद दी।

Priyanka Chopra का शाहिद कपूर के लव अफेयर

इन दोनों के लव अफेयर को लेकर केवल अफवाह थी। जिस समय दोनों के अफेयर की चर्चा चर्चा हुई, उस समय शाहिद कपूर करीना कपूर के साथ में रिलेशन में थे। प्रियंका ने शाहिद के साथ अपने रिश्ते को कभी भी काबुल नहीं किया।

Priyanka Chopra का निक जोनस के लव अफेयर

निक जोनस एक अमेरिकन सिंगर है। प्रियंका ने निक से ट्विटर के माध्यम से मुलाकात की थी। इसके बाद सोशल चैटिंग के बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। साल 2017 में वे दोनों वैनिटी फेयर ऑस्कर में पहली बार मिले।

बाद में वे दोनों लॉस एंजिल्स में फिर से मिले जहां उन्होंने हॉलीवुड बाउल में ब्यूटी एंड द बीस्ट देखा। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। प्रियंका ने निक को इंडिया अपनी फैमिली से मिलने के लिए भी बुलाया था, निक जोनस प्रियंका से 10 साल छोटे है।

प्रियंका चोपड़ा की शादी – Priyanka Chopra Marriage

प्रियंका ने अपने से 10 साल छोटे निक जोनस की डेट किया। इसके बाद दोनों ने 18 जुलाई 2018 को सगाई कर ली। निक जोनस एक सिंगर है। प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर के उम्मेद भवन में 1 दिसंबर 2018 को ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार और 2 दिसंबर 2018 को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार निक जोनस से शादी की

22 जनवरी 2022 को उन्होंने इंस्टाग्राम के माध्यम से माँ बनने की जानकारी अपने फैंस को दी। आज दोनों से एक लड़की है, जिसका नाम मालती मैरी जोनस है। प्रियंका अपनी बच्ची के नाम को लेकर काफी चिंतित थी।

वह चाहती थी कि उसकी बेटी का नाम काफी यूनिक व अर्थपूर्ण हो। मालती का अर्थ है छोटा सुगंधित फूल होता है। उन्होंने यह नाम काफी सोच-विचार करने के बाद रखा था। वे दोनों सरोगेसी के माध्यम से माता-पिता बने थे।

प्रियंका चोपड़ा की नेट वर्थ – Priyanka Chopra Net Worth

प्रियंका फिल्मो के अलावा विज्ञापन, लेखन व अन्य क्षेत्र से भी पैसे कमाती है। वह अपनी प्रत्येक फिल्म के लिए लगभग 7-9 करोड़ रूपये लेती है। इनकी वार्षिक आय लगभग 70 करोड़ रुपये है।

प्रियंका चोपड़ा की नेट वर्थ लगभग 400 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास कई लक्ज़री गाड़ियां व बंगले है। वह अपनी आय का लगभग 10 % दान करती है।

प्रियंका चोपड़ा की टॉप 15 फिल्में – Priyanka Chopra Top 15 Movies

क्रमांक साल फिल्म
1 2003 अंदाज़
2 2004 मुझसे शादी करोगी
3 2004 एतराज
4 2006 डॉन
5 2008 फैशन
6 2008 दोस्ताना
7 2009 कमीने
8 2009 व्हाट्स योर राशी
9 2011 7 खून माफ़
10 2011 डॉन 2
11 2012 बर्फी
12 2012 अग्निपथ
13 2014 मेरी कॉम
14 2015 दिल धड़कने दो
15 2015 बाजीराव मस्तानी
16 2017 गुस्ताखियाँ

आशा करता हूँ आपको यह लेख ” प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय Priyanka Chopra Biography in Hindi ” अच्छा लगा होगा। मैंने इस लेख में प्रियंका चोपड़ा के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताया है। प्रियंका चोपड़ा के जीवन की कहानी आपको कैसी लगी, कमेंट करके बताये।

FAQ

Q :  Priyanka Chopra का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था।

Q :  Priyanka Chopra के माता-पिता कौन है ?
Ans :  piyanka चोपड़ा के पिता का नाम स्वर्गीय अशोक चोपड़ा और माताजी का नाम मधु चोपड़ा है। प्रियंका के माता-पिता भारतीय सेना में डॉक्टर के पद पर कार्य करते थे।

Q :  Priyanka Chopra का बचपन कहाँ बीता था ?
Ans :  अपने माता पिता की नौकरी की वजह से उनका बचपन दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला, लखनऊ, बरेली और पुणे जैसे अलग अलग शहरों में गुजरा है। प्रियंका ने अपना बचपन लेह, लद्दाख की खूबसूरत वादियों में बिताया है।

Q :  Priyanka Chopra ने कब और किस्से शादी की थी ?
Ans :  प्रियंका ने जोधपुर के उम्मेद भवन में अपने से 10 साल छोटे निक जोनस से 1 दिसंबर 2018 को ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार और 2 दिसंबर 2018 को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की।

Q :  Priyanka Chopra ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कब की थी ?
Ans :  उन्होंने साल 2002 में तमिल फिल्म थमिजान से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2003 में प्रियंका ने फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई से बॉलीवुड में एंट्री की।

Q :  प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड कब बनी है ?
Ans :  साल 2000 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का ख़िताब अपने नाम किया था।

Read More

  1. अभिनेत्री आलिया भट्ट का जीवन परिचय
  2. उर्फी जावेद का जीवन परिचय 
  3. सारा अली खान का जीवन परिचय 
  4. काजोल का जीवन परिचय 
  5. शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय 
  6. पीटी उषा का जीवन परिचय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *