Skip to content

पढ़ाई कैसे करे ? 12 best study tips in hindi

पढ़ाई कैसे करे

पढ़ाई कैसे करे ? (padhayi kaise kare)। क्लास में सभी विद्यार्थीयो (students ) का पढ़ाई करने का तरीका (padhayi krne ka tarika) सामान नहीं होता है। सभी का IQ लेवल बराबर नहीं होता है। कुछ विद्यार्थी पढ़ाई में कमजोर तथा कुछ विद्यार्थी पढ़ाई में होशियार होते है। पर इसका मतलब यह नहीं है कि उनका दिमाग कमजोर है। हो सकता है उनका पढ़ाई करने का तरीका (padhayi krne ka tarika) सही न हो। यदि आप पढ़ाई करने का तरीका (padhayi krne ka tarika) सही से अपनाते नहीं हो तो आप पढ़ाई में पीछे रह जाते है। बहुत सारे स्टूडेंट्स ऐसे होते है जिन्हे पढ़ा हुआ याद नहीं रहता है। वे सोचते रहते है कि पढ़ाई कैसे करे ? (padhayi kaise kare) जिससे पढ़ा हुआ मटेरियल याद रहे।  अब मैं आपको पढ़ाई कैसे करे ? (padhayi kaise kare) और 12 best study tips in hindi , study कैसे करे बताने जा रहा हूँ। आप इन study tips in hindi को अपना कर अच्छी पढ़ाई कर सकते है।

पढ़ाई कैसे करे ? study kaise kare 

माय डिअर फ्रेंड्स मैं आपको एक vision clear कर देता हूँ। ये मैं आपको अपने पर्सनल एक्सपीरियंस से बता रहा हूँ। because मैं भी अपने स्कूल टाइम में टोपर रह चूका हूँ। दोस्तों परिस्थिति चाहे जो भी हो आपको यदि कुछ बनना है तो आपको पढ़ना होगा। पढ़ाई के बिना आप कुछ भी नहीं बन सकते है।  हिंदी में एक कहावत है – अनपढ़ व्यक्ति पशु के सामान होता है। पढ़ा हुआ व्यक्ति हर जगह सम्मान पता है। यदि आपको भी अच्छी जिंदगी जिनि है और सम्मान पाना है तो आपको study tips in hindi अपनाकर padhayi krne ka tarika बदलना पड़ेगा। यदि आपको पढ़ा हुआ कुछ याद नहीं रहता है तो आपको padhai karne ka tarike या study kaise kare tips आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना होगा।

पढ़ाई कैसे करे ? पढ़ाई करने का तरीका- 12 best study tips in hindi

1. पढ़ाई करने के लिए सशक्त लक्ष्य बनाये।

”पढ़ाई कैसे करे ?” ( study tips in hindi ) का यह पहला मूल मंत्र है। यदि आपके पास पढ़ाई करने का लक्ष्य नहीं है तो आप सफल नहीं बन सकते है। और आपका मन भी पढ़ाई में नहीं लगेगा। अतः आप एक मजबूत इरादा बनाये। आप जीवन में जो बनना चाहते है, वह लक्ष्य निर्धारित करे। यदि आपके पास लक्ष्य होता है तो आप पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई कर पाते है। कुछ स्टूडेंट्स ऐसे होते है जो पढ़ाई तो करते है पर उनका पढ़ाई करने का मकसद क्या है ? वे लाइफ में क्या बनना चाहते है ? यह सब उन्हें मालूम नहीं होता है।  ऐसे स्टूडेंट्स का मकसद केवल एक क्लास आगे जाना या डिग्री हासिल करना होता है। जो आगे जाकर असफल हो जाते है।

अब सवाल यह बनता है कि जीवन में सफल तो होना है पर लक्ष्य का निर्धारण कैसे करे ? कोई भी व्यक्ति या स्टूडेंट्स हो , वह अपने जीवन में लक्ष्य अपने रुचिकर विषय के अनुसार बनाता है। जिस क्षेत्र में आपका मन लगता है या आप जो बनना चाहते है। या जिस क्षेत्र विशेष में आपकी रूचि हो उस क्षेत्र में आप अपना लक्ष्य निर्धारित करे। और उसी के अनुसार मेहनत करे। यदि आप अपने रुचिकर क्षेत्र में लक्ष्य बनाकर मेहनत करते है तो आप एक दिन अवश्य सफल होते है।

2. पढ़ाई करने के लिए अच्छी योजना बनाये

अपना लक्ष्य निर्धारित करने के बाद आपको योजना बनानी होगी। यदि आप बिना प्लानिंग (योजना ) के पढ़ाई करते है तो आप एग्जाम में फ़ैल भी हो सकते है। या फिर आपके मार्क्स कम आ सकते है। आपको अपनी डायरी में डेली पढ़ाई का टाइम टेबल या वीकली टाइम टेबल बनाना चाहिए। आपको कोनसा सब्जेक्ट किस समय पढ़ना है ? , किस सब्जेक्ट को कितना टाइम देना है ? डेली कितना पढ़ना है ? रिविशन कब करना है ? खेलना कब है ? सोना कब है ? खाना कब खाना है ? ये सब आपको प्लान करना होगा।  तब जाकर आप एक अच्छी पढ़ाई कर पाएंगे। यदि आप अपने लक्ष्य के साथ पूरी योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करते है तो आपको पूरी क्लास में टॉप करने से कोई नहीं रोक सकता है।

3. पढ़ाई करने का सही समय चुनें

अब आपको पढ़ाई करने का सही समय का चुनाव करना है। पढ़ाई करने की प्लानिंग करने के बाद आपको best study time चुनना होता है।  यहाँ मैं आपको अपना पर्सनल अनुभव बता रहा हूँ जिसे मैं अपने स्कूल व कॉलेज टाइम में अपनाया करता था। अपने स्कूल या कॉलेज से आने के बाद आपको फ्रेश होना है और खाना खाकर पढ़ाई करना है। आपको इवनिंग में 5 से 6 बजे तक खेलना चाहिए। उसके बाद आपको रात्रि 8.00  बजे खाना खाना चाहिए। खाना खाने के बाद आपको केवल 2 घंटे पढ़ाई करनी है। 10 बजे या फिर 10.30  बजे आपको सो जाना चाहिए।

आपको सुबह जल्दी 4 बजे उठना है और फ्रेश होकर आपको पढ़ाई करना चाहिए।  क्योकि यह समय बहुत ही उपयुक्त होता है। इस समय पूरा वातावरण शांत रहता है। और साथ में माइंड भी फ्रेश रहता है। दिन भर की जो भी थकन होती है सब खत्म हो जाती है। इस समय की सबसे खास बात यह होती है ब्रह्ममुहर्त में ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है जिससे आपका दिमाग भी स्वस्थ रहता है और नकारात्मक शक्ति दूर होती है। इस समय पढ़ाई करने से आपकी याद करने की क्षमता भी बढ़ती है। इसीलिए मेरे अनुसार यह पढ़ाई करने का सबसे अच्छा समय है।  मैं खुद इसी समय पढ़ाई किया करता था।

4. पढ़ाई के लिए शांत माहौल चुनें

पढ़ाई करने के लिए आपको शांत माहौल की आवश्यकता पड़ती है। आपको अधिक शोरगुल वाले स्थान से बचना चाहिए।  पढ़ाई करने के लिए अलग से स्टडी रूम होना चाहिए।  जहाँ आपकी फॅमिली वार्तालाप कर रही हो उस जगह पर आपको पढ़ाई नहीं करनी चाहिए। क्योकि आपका मन पढ़ाई पर फोकस नहीं रहेगा। ऐसे शोरगुल माहौल में आप डिस्टर्ब ही रहते है। शोरगुल माहौल में पढ़ाई करने से कोई मतलब नहीं होता है। हमेशा शांत माहौल में रहकर ही पढ़ाई करे। और यही एक टॉपर स्टूडेंस की पहचान होती है।

5. नियमित पढ़ाई करे

लक्ष्य , प्लानिंग और टाइम टेबल निर्धारित करने के बाद यह सबसे महत्वपूर्ण मंत्र पढ़ाई करने का। आपको नियमित पढ़ाई करनी चाहिए। यदि आप नियमित पढ़ाई नहीं करते है तो एग्जाम के समय में आपके ऊपर दबाव आ जायेगा।  जिससे आप रात रात भर बैठकर पढ़ाई करते है। और एक रात में पूरा सलेबस कवर नहीं हो पाता है। अधिकांश कॉलेज स्टूडेंट्स एग्जाम टाइम ही पढ़ते है जो की पढ़ाई करने का तरीका(padhayi krne ka tarika) गलत है। जब आपने साल भर में कुछ नहीं पढ़ा होता है तो कुछ दिन में पढ़ के आप ज्यादा कुछ हासिल नहीं कर पाते है। इससे अच्छा है आप नितमित पढ़ाई करे।  स्कूल या कॉलेज में जो भी पढ़े उसे घर पर आकर जरूर पढ़े। इससे आपको एग्जाम के समय में रिवीजन का समय मिल जाता है। नियमित पढ़ाई करने का यही फायदा है कि आप एग्जाम के समय का दबाव हटा सकते है और अच्छे से तैयारी कर के एग्जाम दे सकते है।

6. अच्छे नोट्स बनाये

जब आप स्कूल, कॉलेज या ट्यूशन में जो भी पढ़ते है उसे घर पर आकर आपने शब्दों में लिखना चाहिए।  या फिर आप जब सेल्फ स्टडी करते है तब आपको छोटे छोटे नोट्स अपनी लैंग्वेज में बनाना चाहिए जिससे आप आसानी से समझ सके। आप जो भी सब्जेक्ट पढ़ते है उसके महत्वपूर्ण बिन्दुओ को अपनी नोट बुक में नोट कर ले। मान लो आप कोई भी लम्बा टॉपिक पढ़ रहे है तो आपको यह शायद ही याद रहेगा। इससे अच्छा है आप उस टॉपिक को छोटे छोटे पॉइंट या हैडिंग बना के पढ़े। और उन्ही पॉइंट या हैडिंग को अपनी नोट बुक में नोट करे।  छोटे छोटे नोट्स बनाने का फायदा यह होता है कि आपको एग्जाम में पूरा टॉपिक नहीं पढ़ना होता है जिसमे आपको टाइम भी ज्यादा लगता है।  आप आपने द्वारा बनाये हुए नोट्स  पढ़े।

पढ़ाई कैसे करे ताकि study में मन लगा रहे

पढ़ाई करने का तरीका सबका अलग अलग होता है। और ये वो तरीके है जिन्हे आप अपना कर पढ़ाई में मन लगा सकते है। यही पढ़ाई करने के best study tips in hindi है

7. ग्रुप स्टडी करे

ग्रुप स्टडी या समूह बनाकर पढ़ाई पर बहस करना बहुत अच्छा होता है। आजकल इसके अलग से कोचिंग भी होने लगी है जहाँ हर तरह के स्टूडेंट्स आकर अपनी बात रखते है। और उस पर बहस करते है। क्योकि मेरा मानना है कि हर कोई बहस नहीं कर सकता है। जिसको कुछ आता है या जिससे कुछ जानना है वही बहस करता है। देखो आपको आपने फ्रेंड्स या क्लास  में ग्रुप बनाकर स्टडी या बहस करनी चाहिए। इससे आपको बहुत फायदे मिलते है।  इसके द्वारा आप अपनी जानकरी का आदान प्रदान कर सकते है।  ग्रुप स्टडी करने से आपकी नॉलेज बढ़ती है। इसमें आपको उन बातो का पता चलता है जो आपको नहीं आती है। ग्रुप स्टडी से आपका रिवीजन भी हो जाता है। आपको ग्रुप स्टडी अवश्य करनी चाहिए इसके करने का एक अलग ही आनंद है।

8. समय पर रिवीजन करे

आप नियमित जो भी पड़ते है उसका नियमित रिवीजन भी करते रहना चाहिए। इससे आपके याद करने की क्षमता बढ़ती है। और एग्जाम में अच्छा परिणाम मिलता है। हर टैलेंटेड स्टूडेंट्स की यह पहली पसंद होती है कि वे जो भी पढ़ते है उसका रिवीजन अवश्य करते है। यदि आप रिवीजन नहीं करते है तो आप के द्वारा पढ़ा गया टॉपिक जल्दी ही दिमाग से स्किप कर जाता है। अतः आप अच्छे से रिवीजन करे।

9. पढ़ाई करने के लिए टेक्नोलॉजी का प्रयोग करे।

आजकल ऑनलाइन एजुकेशन का दौर चल रह है। अतः आप भी अपनी पढ़ाई करने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते है। जब इंटरनेट नहीं था तब स्टूडेंट्स एकमात्र किताबो से ही पढ़ाई करते थे। लेकिन आज इंटरनेट की दुनिया में आप भी अपनी पढ़ाई ऑनलाइन कर सकते है।  आप अपनी पढ़ाई से सम्बंधित कोई भी सवाल गूगल या यूट्यूब पर सर्च करके पता कर सकते है। आप इसके अलावा आप यूट्यूब पर कोचिंग भी कर सकते है। और आजकल पढ़ाई करने के लिए बहुत सारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध है। अतः आपको इंटरनेट का प्रयोग पढ़ाई के लिए करना चाहिए।  इससे आप घर बैठकर भी पढ़ाई कर सकते है।

10. पढ़ाई को लेकर डरना नहीं चाहिए

कुछ स्टूडेंट्स पढ़ाई को बोझ मानते है। उनका पड़ने में बिलकुल भी मन नहीं लगता है। मैंने ज्यादातर स्टूडेंट्स ऐसे देखे है जिन्हे मैथ से दर लगता है। आपको ऐसे स्टूडेंट्स बहुत मिलेंगे जो मैथ में कमजोर होते है , सिर्फ डर की वजह से। मैथ इतनी भी कठिन नहीं है कि पढ़ा ही नहीं जा सकता है। मैं अपनी बात करू तो मुझे मैथ में बहुत इंटरेस्ट है।  अतः मेरा कहाँ यह कि पढ़ाई को लेकर घबराना नहीं चाहिए। चाहे आप कम पढ़ाई करे पर आपको एक अच्छी पढ़ाई करनी चाहिए।

11. अच्छी नींद ले

जब आप लगातार पढ़ाई करते है तब दिमाग को आराम देने के लिए सोना जरुरी होता है। एक स्टूडेंट को  साइंस के अनुसार कम से कम 6 से 7 घंटे सोना चाहिए। जब आप पर्याप्त नींद लेते है तब आपका दिमाग पहले से ज्यादा सक्रीय हो जाता है। और साथ में आपकी याद करने की क्षमता भी बढ़ती है। अतः पढ़ाई करने के लिए एक अच्छा हेल्थी माइंड होना बहुत जरुरी है। आपने दिमाग को फ्रेश करने व आराम देने के लिए समय पर पर्याप्त नींद ले जिससे आपका मन फिर से पढ़ाई में लगे।

12. हमेशा खुद को मोटीवेट (सकारात्मक ) रखे।

पढ़ाई को लेकर हमेशा मोटीवेट रहना चाहिए।  ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करने की कोशिश करनी चाहिए।  यदि आप एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाना चाहते है तो आपको खुद मोटीवेट करने वाले सुविचार पढ़ने चाहिए ताकि आपका ध्यान स्टडी भटके नहीं। दिमाग में नकारात्मक भावना होगी तो वे आपके दिमाग को विचलित करेगी। और आपका ध्यान पढ़ाई से भांग होगा। अतः आपको आपने मन पसंद के गाने सुनने चाहिए। मोटिवेशनल वीडियो देखने चाहिए।  क्योकि अपने लक्ष्य को को प्राप्त करने के लिए खुद का मोटीवेट होना अति आवश्यक है। हमेशा ऐसे लोगो के साथ रहे जो करियर को लेकर सकारात्मक हो।

इसके अलावा आप अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखे। यदि आप स्वस्थ ही नहीं रह पाओगे तो आपका मन पढ़ाई में बिलकुल नहीं लगेगा है। अतः आपका स्वस्थ रहना अति आवश्यक है।  आपको डेली मॉर्निंग वाकिंग , योगा, जिम करना चाहिए।  इससे आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आपका दिमाग फ्रेश रहेगा। साथ ही आपको अपने जीवन में अनुशासन अपनाना चाहिए। अनुशासन में रहने से आपकी एक अलग पहचान भी बनती है। अनुशासित जीवन स्टूडेंट्स को एक नई पहचान बनाने में मदद करता है।

Read also 

अपना टैलेंट कैसे दिखाए ? अपना हुनर दिखाने के टॉप 9 तरीके

FAQ 

Q:  8 घंटे पढ़ाई कैसे करें?

Ans.:  8 घंटे पढ़ाई करने के लिए आपको टाइम टेबल बनाना पड़ेगा। आपको निर्धारित करना है कि कोनसा काम किस समय करना है। अपनी दिनचर्या का सम्पूर्ण टाइम टेबल बनाये और उस टाइम टेबल के हिसाब से पढ़ाई और बाकी के कार्य करे। आप पढ़ाई के बीच में 10 – 15 मिनट का ब्रेक ले। ताकि आप लगातार मन लगाकर पढ़ाई करे।

Q:  फर्स्ट आने के लिए क्या करें?

Ans.:  फर्स्ट आने के लिए आपको नियमित रूप से लगभग 8 घंटे पढ़ाई करनी होगी है। साथ में टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करनी होगी। आपको यह निर्धारित करना होगा किस समय किस विषय को पढ़ना है और कितने घंटे पढ़ना है। आपको नोट बनाने चाहिए ताकि आप आसानी से रिवीजन कर सके। सोशल मीडिया से दूर रहे या फिर इनका उपयोग कम करे। ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करने की कोशिश करे।

Q:  1 दिन में कितने घंटे पढ़ाई करनी चाहिए?

Ans.:  यदि आप स्कूल या कॉलेज की पढ़ाई कर रहे है तो डेली 6 – 8 घंटे पर्याप्त है। यदि आप सिविल सर्विस की पढ़ाई कर रहे है तो डेली कम से कम 12 घंटे पढ़ना चाहिए।

Q:  टॉपर बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए?

Ans.:  टॉपर बनने के लिए आपको नियमित रूप से कम से कम 10 घंटे पढ़ाई करनी होती है। इसके साथ डेली नोट्स बनाकर रिवीजन करे तभी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Q:  पढ़ने का सही समय क्या है?

Ans.:  पढ़ाई करने का सबसे सही समय मॉर्निंग में 4.00 AM का होता है। इस समय दिमाग फ्रेश रहता है और वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा अधिक रहती है जिससे दिमाग के याद करने की क्षमता बढ़ती है।

Q:  स्टूडेंट को कितनी देर सोना चाहिए?

Ans.:  स्टूडेंट को अपने दिमाग को आराम देने के लिए कम से कम 6 -7 घंटे सोना चाहिए।

Q:  बिना पढ़े एग्जाम में टॉप कैसे करे?

Ans.:  यह तो वही बात हो गयी कि बिना खाना खाये भूख कैसे मिटाये। मेरे अनुसार आप बिना पढ़ाई के टॉप करना तो दूर एग्जाम में पास भी नहीं हो सकते है। कुछ कारणों से यदि आपका तुक्का लग जाये तो यह आपकी किस्मत होगी। तुक्के के सहारे ही आप टॉप कर सकते है।

Q:  बिना पढ़ाई के टॉपर कैसे बने?

Ans.:  बिना पढ़ाई के टॉपर नहीं बना जा सकता है। परन्तु यदि आप स्मार्ट वर्क करते है तो आप टॉपर बन सकते है। इसके लिए आपको लास्ट 5 ईयर के पेपर पढ़ने होंगे। और किसी भी चीज को रटने की जगह उसे समझना होगा।

Q:  90 परसेंट लाने के लिए क्या करना चाहिए?

Ans.:  इसके लिए आपको टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करनी होगी और कम से कम डेली 8 से 9 घंटे पढ़ाई करनी होगी। आपको नोट्स बनाकर रिवीजन करना चाहिए। आप जो भी पढ़ते है उसका रिवीजन डेली हो जाये तो बहुत अच्छी बात है।  नियमित पढ़ाई करे। पढ़ाई में गैप न दे।

Q:  बोर्ड एग्जाम में टॉपर कैसे बने?

Ans.:  बोर्ड एग्जाम में टॉपर बनने के लिए आपको थोड़ा स्मार्ट वर्क करना पड़ेगा। प्रत्येक टॉपिक का कॉन्सेप्ट क्लियर होना चाहिए। आपको पढ़ाई रट्टा मारकर नहीं करनी है। आप जो भी पढ़े उसे समझ के पढ़े। आप टाईम टेबल बनाये।  नोट्स बनाये।  स्कूल या कोचिंग में जो भी पढ़ते है उसे घर आकर दोहराये।

Q:  पढ़ाई में मन कैसे लगाए

Ans.:  पढ़ाई में मन लगाने के लिए आपको अपना ध्यान केंद्रित करना होगा। नकारात्मक विचारो का त्याग करना होगा। शोरगुल वाले माहौल व सोशल मीडिया से दूर रहे। साथ में आपको लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करनी होगी।

2 thoughts on “पढ़ाई कैसे करे ? 12 best study tips in hindi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *