Skip to content

बोर्ड एग्जाम की तैयारी कैसे करें ?  board exam preparation in hindi

बोर्ड एग्जाम की तैयारी

बोर्ड एग्जाम की तैयारी कैसे करें ?  board exam preparation in hindi: बोर्ड एग्जाम का डर सभी स्टूडेंट्स में होता है। फिर चाहे वह पढ़ाई में कमजोर हो या होशियार। जब एग्जाम का समय नजदीक होता है तब सभी स्टूडेंट्स के मन में एग्जाम को लेकर घबराहट रहती है। एग्जाम में प्रश्न कैसे आएंगे। एग्जाम कैसा होगा। बोर्ड एग्जाम हम पास कर पाएंगे या नहीं। इस तरह का डर सभी स्टूडेंट्स के मन में होना स्वभाविक है। मैंने बोर्ड एग्जाम में टॉप किया है। अतः मैं यहाँ अपना अनुभव शेयर कर रहा हूँ। मैंने कैसे बोर्ड एग्जाम में टॉप किया। सारे स्टेप्स के बारे में एक एक करके बताऊंगा। इसके लिए आपको यह आर्टिकल ध्यान से पढ़ना है।

आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे कि बोर्ड एग्जाम की तैयारी कैसे करे (Board exam ki teyari kaise kare ?), बोर्ड एग्जाम में टॉप कैसे करे ?, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कैसे करे। आज का हमारा टॉपिक किसी भी एग्जाम की तैयारी करने के सम्बन्ध में है। आप किसी भी एग्जाम की तैयारी करो , तैयारी करने का तरीका लगभग समान होता है। आपमें एग्जाम के प्रति जज्बा व अनुशासन होना चाहिए। अधिकांश स्टूडेंट्स को एग्जाम बोझ लगता है जिससे वे एग्जाम के समय में टेंशन में आ जाते है।  इसी वजह से ज्यादातर स्टूडेंट्स फैल होते है। एग्जाम से घबराना नहीं चाहिए। थोड़ा धैर्य बनाये और अच्छी तैयारी करने के लिए तैयार रहे।

जो स्टूडेंट्स एग्जाम की तैयारी करने से घबराते है उन्हें मै एक बात क्लियर कर देता हूँ कि आपको एग्जाम से बिल्कुल नहीं डरना है। एग्जाम का सलेबस इतना कठिन भी नहीं होता है। हालाँकि बोर्ड एग्जाम मे सभी विषय पढ़ने का दबाव होता है। अपने टाइम टेबल व पेपर के अनुसार तैयारी कर के आप इस दबाव को कम कर सकते है। यह मेरा पढ़ाई करने का तरीका था जिससे मैंने हर क्लास मे टॉप किया है। इसके अलावा मैंने बोर्ड एग्जाम (Board exam ki teyari kaise kare ?) मे टॉप करने के लिए दूसरे महत्वपूर्ण तरीके भी प्रयोग मे लिए है जिनकी चर्चा हम यहाँ करने वाले है। इन तरीको को अपनाने से आपका मन पढ़ाई मे भी लगने लगेगा यदि आपका मन पढ़ाई मे नहीं लगता है तो यहाँ क्लिक करके पढ़े –पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र क्या है ? Study में मन लगाने के 21 अचूक टोटके

बोर्ड एग्जाम की तैयारी कैसे करें ?(Board exam ki teyari kaise kare ?)

बोर्ड एग्जाम की तैयारी करने के लिए आपको यहाँ कुछ टिप्स दिए जा रहे है जिनको फॉलो करके आप बोर्ड एग्जाम मे टॉप कर सकते है। इसके अलावा आप इन टिप्स को फॉलो करके किसी भी एग्जाम की तैयारी कर सकते है। आइए जानते है बोर्ड एग्जाम की तैयारी कैसे करें ?

1.पूर्व तैयारी करना

यह तरीका उन स्टूडेंट्स के लिए बहुत जरूरी है जिन्हे बोर्ड एग्जाम मे 80 % से ऊपर का स्कोर करना है। जिस वर्ष आपका बोर्ड एग्जाम हो आप उसी वर्ष के शुरुआत मे बोर्ड एग्जाम की तैयारी करना शुरू करे। इससे आपको सभी विषय पढ़ने का बराबर समय मिल जाता है। यदि आप बोर्ड कक्षा के प्रवेश के शुरू मे तैयारी करतें है तो एग्जाम के समय मे आपके ऊपर दबाव नहीं होता है। और आपको अपने पेपर के अनुसार रिवीजन करने का पर्याप्त समय मिल जाता है। अतः बोर्ड एग्जाम मे टॉप या बोर्ड एग्जाम की तैयारी करने लिए आपको पूर्व तैयारी करना चाहिए।

2.टाइम टेबल बनाकर बोर्ड एग्जाम की तैयारी करना

बोर्ड एग्जाम मे टॉप करने के लिए साल के शुरुआत मे ही टाइम टेबल बनाकर बोर्ड एग्जाम की तैयारी करे। अपने टाइम टेबल मे सभी विषयो को पढ़ने का समय निर्धारित करे और उसे फॉलो भी करे। साथ मे अपने टाइम टेबल मे खाने-पीने, खेलने, सोने, आराम करने  का समय भी निश्चित करे। इससे आपको पढ़ाई करने मे आसानी होगी। और साथ मे पढ़ाई का दबाव खत्म होगा।

यदि आपका एग्जाम नजदीक है या एग्जाम मे 1 से 2  महीने ही बच रहे है तब आपको अपने टाइम टेबल अपनी पूरी दिनचर्या का निर्धारण करना होगा। आपको कौनसा विषय किस समय और कितने घंटे तक पढ़ना है। यह सब आपको अपने टाइम टेबल मे सेट करना है। बोर्ड एग्जाम की तैयारी करने के लिए हर विषय को समय देना जरुरी होता है। इसके अलावा आप प्रिवियस सॉल्वड पेपर और नोट्स पढ़े। प्रिवियस सॉल्वड पेपर और नोट्स के द्वारा आप अच्छी तैयारी कर सकते है। इसे स्मार्ट स्टडी करना भी कहते है। अतः टाइम टेबल बनाकर बोर्ड एग्जाम की तैयारी करे।

3.नियमित रूप से पढ़ाई करना

बोर्ड एग्जाम की तैयारी करने के लिए नियमित रूप से पढ़ाई करने की आवश्यकता होती है। यदि आपको बोर्ड एग्जाम में टॉप करना है तो आपको साल के शुरू में ही नियमित रूप से पढ़ना शुरू करे। हर स्टूडेंट को अच्छे मार्क्स के लिए नियमित रूप से पढ़ना चाहिए। आप स्कूल, कोचिंग में जो भी पड़ते है उसे घर पर अवश्य दोहराये। ऐसा करने से आपका हर विषय के प्रति कांसेप्ट क्लियर होता है। जिससे आपका बोर्ड एग्जाम का दबाव काफी हद तक कम हो जाता है।

4.समय पर रिवीजन करना

आप घर पर , स्कूल कॉलेज , कोचिंग में जो भी पड़ते है उसका रिवीजन होना अत्यन्त आवश्यक है। रिवीजन से आपको पाठ्यक्रम याद रहता है। यदि आप बोर्ड एग्जाम की तैयारी में रेगुलर रिवीजन करते है तो आपके ऊपर से एग्जाम का दबाव कम हो जाता है। रिवीजन आपको बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स दिलाने में हेल्प करता है। अतः आप किसी भी प्रकार की परीक्षा की तैयारी करे लेकिन साथ में रिवीजन अवश्य करे।

5.अनसाल्व्ड प्रश्नों को साल्व्ड करना

जब आपके बोर्ड एग्जाम होने में 2 महीने का समय रह जाता है तब अनसाल्व्ड प्रश्नों को साल्व्ड करना शुरू करे। इससे आपके प्रश्नो को हल करने की क्षमता बढ़ती है। और एग्जाम में अच्छे से प्रश्नो को साल्व्ड कर पाते है। अनसाल्व्ड प्रश्नों को साल्व्ड करने से आपकी हल करने के स्पीड भी बढ़ती है। यह मेरा पढ़ाई करने का बेस्ट तरीका था। मै अपने बोर्ड एग्जाम के समय में अनसाल्व्ड प्रश्नों को साल्व्ड करता था जिससे मुझे अच्छे मार्क्स मिलते थे। अतः बोर्ड एग्जाम की तैयारी में अनसाल्व्ड प्रश्नों को साल्व्ड करना शुरू करे।

6.सिलेबस के हिसाब से तैयारी करना

आपके बोर्ड एग्जाम के लिए जो पाठ्यक्रम तय किया गया है उसी के हिसाब से तैयारी करे। आपको हर विषय का पाठ्यक्रम पता होना चाहिए। इसके लिए आप अपने अध्यापक से सहायता ले सकते है। इसके अलावा आप जब स्कूल या कोचिंग में पढ़ने जाते है तब पढ़ाया जाने वाला चैप्टर घर से ही पढ़ कर जाये। इससे आपको वह टॉपिक स्कूल या कोचिंग में अच्छे से समझ में आता है। फिर वापिस उसी टॉपिक को घर आकर पढ़े। इस तरह एक ही टॉपिक को तीन बार पढ़ने से आपका उस टॉपिक के प्रति कांसेप्ट क्लियर हो जाता है। जिससे आपको बोर्ड एग्जाम में काफी हेल्प मिलती है। अतः बोर्ड एग्जाम की तैयारी करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

7.बोर्ड एग्जाम के समय अच्छी नींद लेना

बोर्ड एग्जाम के समय में नींद सभी स्टूडेंट्स को सताती है। जिसका मुख्य कारण होता है एग्जाम का दबाव होना। अतः आप बोर्ड एग्जाम के समय में कम से कम 6 -7  घंटे की नींद ले। एक अच्छी नींद लेने से याद करने की क्षमता बढ़ती है। दिमाग को आराम मिलता है। यदि आप बोर्ड एग्जाम के समय में ठीक से नींद नहीं लेते है तो आप जो भी पढ़ते है , वह आपको ठीक से याद नहीं रह पता है। नींद की कमी के कारण आपका मन पढ़ाई में सही से नहीं लग पाता है। जिस वजह से माइंड पर स्ट्रेस बढ़ता है। एग्जाम का ज्यादा दबाव बढ़ने से आपका बोर्ड एग्जाम का पेपर खराब भी हो सकते है। इसीलिए आप बोर्ड एग्जाम के समय में अच्छी नींद ले।

8.पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकाने वाली चीजों से दुरी बनाना

जब आप पढ़ाई करते है या किसी टारगेट को हासिल करना चाहते है तब यह बहुत जरुरी हो जाता है कि आप पढ़ाई में ध्यान विचलित करने वाली चीजों से दुरी बनाये। जरुरी नहीं है कि आप बोर्ड एग्जाम के समय ही इन चीजों से दुरी बनाये। जब भी आप पढ़ाई करते है ,तब ध्यान भटकाने वाली चीजों से दुरी बनाये। जब आप इन चीजों से दुरी बनाते है तब ही आपका पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर होगा। ध्यान भटकाने वाली चीजों से दुरी बनाना ,पढ़ाई में मन लगाने का सबसे अच्छा तरीका है।

खासतौर पर बोर्ड एग्जाम के समय में आप facebook, whatsapp, इंटरनेट, गेम जैसे चीजों से दुरी बनाये। पढ़ाई करते समय मोबाइल को अपने से दूर रखे ताकि बार बार आने वाले मैसेज या नोटिफिकेशन से आपका ध्यान न भटके। जब आप बोर्ड एग्जाम की तैयारी करते है तब आपका पूरा ध्यान पढ़ाई पर होना बहुत जरुरी है।

9.हैंडराइटिंग सुधारना

जब आप बोर्ड एग्जाम की तैयारी करते है तब आपको अपनी हैंडराइटिंग का भी ध्यान रखना होता है। बोर्ड एग्जाम में टॉप करने के लिए अपनी हैंड राइटिंग सुधारे। एग्जाम में अच्छी राइटिंग में लिखने से कॉपी जाँचने वाले को आपके द्वारा लिखे गए सॉलूशन अच्छे से समझ में आते है। जिसे आपको अच्छे मार्क्स मिलते है। क्लास में टॉप करने के लिए हैंडराइटिंग का सही होना बहुत जरुरी है।

10.बोर्ड एग्जाम के समय खाने पीने का ध्यान रखना

आप किसी भी एग्जाम की तैयारी करे, आपको खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। एग्जाम के समय रात्रि भोजन ज्यादा नहीं करना चाहिए। ज्यादा खाने से आपको नींद आने लगेगी जिससे आप पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। अतः आपको संतुलित भोजन करना चाहिए ताकि आप एग्जाम के समय किसी भी प्रकार की बीमारी का सामना न करे। जब आप स्वस्थ रहते है तब आप ज्यादा अच्छे से पढ़ाई कर पाते है। आप अपने भोजन में तरल पदार्थो को ज्यादा सामिल करे इससे आपके माइंड को ज्यादा एनर्जी मिलती है। फास्ट फ़ूड खाने से बचे।

11.बोर्ड एग्जाम के समय में महत्वपूर्ण प्रश्नो पर ग्रुप स्टडी करना

ग्रुप स्टडी करने से आपको एग्जाम की तैयारी में बहुत हेल्प मिलती है। इससे आपको उन सवालो का जवाब मिलता है जिनका आपको पता नहीं होता है। ग्रुप स्टडी में एक दूसरे की नॉलेज का आदान-प्रधान होता है। अतः आप अपने दोस्तों के साथ ग्रुप स्टडी करे। एग्जाम की प्रश्नो पर विचार विमर्श करे। इससे आपके सारे संदेह क्लियर हो जायेंगे। आपको question अच्छे से समझ आते है और अधिक समय तक याद रहते है।

12.खुद को एग्जाम के प्रति मोटीवेट रखना

एग्जाम को लेकर मोटीवेट होना बहुत जरुरी होता है। एग्जाम के प्रति निराशा नहीं होनी चाहिए। एक उत्साह के साथ एग्जाम की तैयारी करनी चाहिए। अपने पुरे लगन के साथ तैयारी करनी चाहिए। अपने आपको मोटीवेट रखने के लिए सक्सेस स्टोरी, मोटिवेशनल वीडियोस देखना चाहिए।

बोर्ड एग्जाम के दिन क्या करे ? एग्जाम देने जाने से पहले क्या करना चाहिए?

जब आप बोर्ड एग्जाम की तैयारी करते है , तब आप तैयारी तो कर लेते है, पर जिस दिन आपका एग्जाम होता है, उस दिन की भी आपको खास तैयारी करनी होती है। एग्जाम देने जाते वक्त आपको बहुत सारी बातो को ध्यान रखना होता है। यदि आप एग्जाम वाले दिन को सही से मैनेज नहीं कर पाते है तो आपने भले ही कितनी ही अच्छी पढ़ई की हो ,आप एग्जाम में अच्छा नहीं कर पाएंगे। आये जानते है एग्जाम के दिन किन किन बातो का ध्यान रखना चाहिए।

  1. एग्जाम के 2 घंटे पहले पढ़ना बंद कर दे। और शांत बैठ कर एग्जाम के बारे में सोचे कि आपको एग्जाम में क्या क्या लेकर जाना है और एग्जाम में किस तरह लिखना है। जब आप एग्जाम के 2 घंटे पहले पढ़ना बंद कर देते है तब आपका माइंड शांत हो जाता है जिससे आप एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन कर सकते है।
  2. एग्जाम देने जाते वक्त अपने पास सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स रखे जैसे स्कूल ID, प्रवेश पत्र
  3. अपना एग्जाम बॉक्स घर पर ही चेक कर ले कि उसमे  पेन,पेन्सिल, रबर, स्केल आदि सभी जरुरी सामान है कि नहीं।
  4. अपना बेग,जेब, बॉक्स और पर्स की जांच कर ले, कहीं उसमे कोई पर्ची भूल से रखी न हो।
  5. आप एग्जाम सेंटर पर 30 मिनिट पहले पहुँचने की कोशिश करे। ताकि आप वहाँ समय पर पहुँच कर अपने रोल नंबर देख सके।
  6. एग्जाम रूम में 10 मिनिट पहले अपने रोल नंबर वाली सीट पर बैठ जाये।
  7. एग्जाम से पहले अपने आपको फ्रेश कर ले। एग्जाम के बीच में पानी पेशाब के लिए अपना समय नष्ट न करे।
  8. अपने पेन, पेन्सिल, प्रवेश पत्र सभी को बॉक्स से निकाल कर रख ले।
  9. प्रश्न पत्र मिलने पर उसे ध्यान से 2 मिनट पढ़े और जो प्रश्न आपको सबसे पहले व अच्छे से आता हो उसे पहले हल करे।
  10. बड़े प्रश्नो को हैडिंग के रूप में लिखे। और पैराग्राफ के रूप में लिखे।
  11. सभी प्रश्नो को हल करने की कोशिश करे।

दोस्तों आपको यह आर्टिकल कैसा लगा। मैंने यह लेख अपने पर्सनल अनुभव से लिखा है। मैंने भी अपने स्कूल में बोर्ड एग्जाम में और इसके अलावा लोकल एग्जाम में भी इन टिप्स को फॉलो किया है। जिससे मुझे हमेशा अच्छे मार्क्स मिले है। क्लास में तथा बोर्ड एग्जाम में टॉप करने के लिए ”बोर्ड एग्जाम की तैयारी कैसे करें ? board exam preparation in hindi ” , ”Board exam ki teyari kaise kare ?” ,”बोर्ड एग्जाम में टॉप कैसे करे ?” , ”प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कैसे करे?” – आर्टिकल आपके लिए रामबाण सिद्ध होगा। आप इन टिप्स को फॉलो करके बोर्ड एग्जाम में टॉप कर सकते है। अतः इस लेख से सम्बंधित सवालो के लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करे।

FAQ

Q:  1 महीने में एग्जाम की तैयारी कैसे करें ?
Ans.: 1 महीने में एग्जाम की तैयारी करने के लिए पढ़ने का टाइम टेबल बनाये और उस टाइम टेबल के हिसाब से तैयारी करे। लास्ट 10 वर्ष के प्रश्न पत्र पढ़े। इसके अलावा unsolved question paper को साल्व्ड करे। नोट्स बनाकर पढ़े या किसी अच्छी कोचिंग के नोट्स पढ़े।
Q:  एग्जाम कैसे पास करें?
Ans.: सबसे पहले आपको टाइम टेबल बनाना है फिर आपको उस टाइम टेबल के हिसाब से पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र पढ़ना है। इसके अलावा आप सलेबस के हिसाब से पढ़े। और नोट्स पढ़े।
Q:  एग्जाम देने जाने से पहले क्या करना चाहिए?
Ans.:  एग्जाम से पहले स्कूल ID, प्रवेश पत्र,पेन,पेन्सिल, रबर, स्केल आदि जरुरी सामान अपने पास रख ले। एग्जाम से 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पहुंचे। अपना बेग,जेब, बॉक्स और पर्स की जांच कर ले, कहीं उसमे कोई पर्ची भूल से रखी न हो। एग्जाम रूम में 10 मिनिट पहले अपने रोल नंबर वाली सीट पर बैठ जाये।
Q:  सुबह पढ़ाई करने से क्या होता है?
Ans.:  सुबह पढ़ाई करने के बहुत सारे फायदे होते है। सुबह के समय दिमाग फ्रेश तथा तरोताजा रहता है। जिससे आपके याद करने की क्षमता बढ़ती है। सुबह-सुबह वातावरण में ठंडक रहती है जिस कारण आपका पढ़ाई करने में मन अधिक लगता है। सुबह के समय ज्यादा शोर भी नहीं होता है जिस वजह से आपको पढाई करने के लिए शांत वातावरण मिलता है।

Read also 

  1. पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र क्या है ? Study में मन लगाने के 21 अचूक टोटके
  2. पढ़ाई कैसे करे ? (padhayi krne ka tarika) 12 best study tips in hindi
  3. गुरु शिष्य का सम्बन्ध कैसा होना चाहिए-teacher and student relationship in hindi
  4. अपना टैलेंट कैसे दिखाए ? अपना हुनर दिखाने के टॉप 9 तरीके
  5. 10th के बाद क्या करे ? दशवीं पास करने के बाद कौनसा सब्जेक्ट चुने ?

1 thought on “बोर्ड एग्जाम की तैयारी कैसे करें ?  board exam preparation in hindi”

  1. Hello would you mind letting me know which webhost you’re using? I’ve loaded your blog in 3 completely different web browsers and I must say this blog loads a lot quicker then most. Can you suggest a good web hosting provider at a honest price? Thanks a lot, I appreciate it!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *