Skip to content

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय Shilpa Shetty Biography in Hindi 

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय Shilpa Shetty Biography in Hindi 

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, परिवार, माता-पिता, विवाह, बच्चे, पति, लव अफेयर्स, फिल्मी करियर, मूवीज, नेट वर्थ, अवार्ड्स, फैक्ट्स, विवाद – Shilpa Shetty Biography in Hindi, Birth, Education, Family, Mother-Father, Marriage,Husband, Children, Love Afairs, Filmy Career, Movies, Facts, Net Worth, Awards

Hello Friends इस लेख में शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय और फिल्मी करियर के बारे में बताया जा रहा है। शिल्पा शेट्टी ने फिल्मो में करियर कैसे बनाया ? Shilpa Shetty के जीवन की कहानी ( Shilpa Shetty Life Story In Hindi ) के बारे में इस लेख में बताया जायेगा।

Table of Contents

शिल्पा शेट्टी कौन है ? Who is Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, भरतनाट्यम डांसर, लेखक, कराटे मास्टर, न्यूट्रिनिस्ट और फिल्म प्रोडूसर है। इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रॉयल्स की सह-मालकिन हैं।

उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपर-हिट फिल्मे की है। वह रियलिटी शो बिग ब्रदर की विजेता भी रह चुकी हैं। अभिनेत्री शिल्पा ने बिज़नेस मैन राजकुंद्रा शादी की है। इनकी शादी को 12 साल हो गए है। दोनों अपनी शादीशुदा जीवन हसी खुशी जी रहे है।

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय Shilpa Shetty Biography in Hindi 

पूरा नाम शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
उपनाम मान्या, हनी बंच, बाबूचा, मुनकी और सिल्ली पूह
जन्म 8 जून 1975
जन्म स्थान मंगलौर, कर्नाटक
गृहनगर मंगलौर
उम्र 48 साल (2023 )
पेशा आभिनेत्री, भरतनाट्यम डांसर, कराटे मास्टर, लेखक, फिल्म प्रोडूसर और न्यूट्रिनिस्ट
राष्ट्रीयता भारतीय
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि 22 नवंबर 2009
मार्गदर्शक श्रीदेवी
राशि मिथुन
स्कूल सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल, चेंबूर, मुंबई
कॉलेज पोदार कॉलेज, माटुंगा, मुंबई
शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएट
धर्म हिन्दू
शौक डांस, कुकिंग, योग करना
बॉयफ्रेंड  अक्षय कुमार (अभिनेता), अनुभव सिन्हा (निर्देशक), राज कुंद्रा
डेब्यू फिल्म बाजीगर (1993)
कमाई 5 करोड़/फिल्म
सालाना कमाई 70 करोड़

शिल्पा शेट्टी का परिवार

पिता का नाम सुरेंद्र शेट्टी (बिजनेसमैन)
माता का नाम सुनंदा शेट्टी (बिजनेसमैन)
पति का नाम राज कुंद्रा (बिजनेसमैन)
बेटा का नाम वियान राज कुंद्रा
बेटी का नाम समिषा कुंद्रा
बहन का नाम अभिनेत्री शमिता शेट्टी

Shilpa Shetty ka Look

लम्बाई 5 फीट 7 इन्च
वजन 60 kg
शारीरिक संरचना 34-28-34
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग भूरा
स्किन कलर फेयर

शिल्पा शेट्टी की पसंदीदा चीजें

पसंदीदा भोजन कॉर्न पुलाव, चिकन बिरयानी, साउथ इंडियन फूड, लो-कैलोरी सूप, और सलाद
पसंदीदा स्ट्रीट फ़ूड पानी-पुरी
पसंदीदा ब्रेकफास्ट उपमा, इडली
पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन , गोविंदा
पसंदीदा हॉलीवुड अभिनेत्री जैकी चैन , टॉम क्रूज़
पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी
पसंदीदा डिजाइनर डोना करन
पसंदीदा परफ्यूम ब्रांड S2
पसंदीदा स्थान लेक कोमो और इटली
पसंदीदा रंग पिंक, ब्लैक

शिल्पा शेट्टी का जन्म और परिवार – Shilpa Shetty Life Story In hindi

शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून 1975 को मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। शिल्पा शेट्टी के पिता का नाम सुरेन्द्र शेट्टी और माता का नाम सुनंदा शेट्टी है। इनका जन्म एक व्यापारिक फैमिली में हुआ था। जिस वजह से इनके पालन-पोषण में कोई कमी नहीं रही।

इनकी छोटी बहन का नाम शमिता शेट्टी जोकि एक अभिनेत्री हैं। हालाँकि शमिता शेट्टी को अपनी बहन जितनी प्रसिद्धि नहीं मिली। शिल्पा के माता-पिता अपना घर खर्च चलने के लिए एक औषधि निर्माण उद्योग चलते थे।

शिल्पा को बचपन से ही डांस में रूचि थी। उन्होंने भरतनाट्यम नृत्य में महारत हासिल कर रखी है। इसके अलावा उन्होंने कराटे में भी महारत हासिल कर रखी है। कराटे में उन्होंने ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर रखा है। शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय

इसके अलावा उन्हें खेल प्रतियोगिता में काफी रूचि थी। वह अपने स्कूल के दिनों में बॉलीवाल टीम की कप्तान थी। इन सब के अलावा उन्हें मॉडलिंग में भी काफी रूचि थी। उन्होंने 10th में ही मॉडलिंग की दुनिया में प्रवेश कर लिया था।

उन्होंने अपना पहला विज्ञापन शूट लिम्का प्रोडक्ट के लिए किया था। इसके बाद उन्हें कई विज्ञापनों के लिए ऑफर मिलने लगे थे। बचपन से ही वह काफी टैलेंटेड थी। 18 वर्ष की उम्र तक उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी।

इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग व फिल्मो में अपना करियर बनाने का निर्णय किया। सुन्दर व अट्रैक्टिव होने की वजह से उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले। साल 1993 में उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म बाजीगर से की थी।

शिल्पा शेट्टी की शिक्षा – Shilpa Shetty Education

शिल्पा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल, मुंबई से प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए पोदार कॉलेज में दाखिला लिया और इसी कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूर्ण किया।

वह अपने स्कूल के दिनों में डांस व खेल प्रतियोगिता भाग लिया करती थी। वह बॉलीवाल टीम की कप्तान थी। साथ ही वह उन्होंने भरतनाट्यम नृत्य में निपुण थी। बाद में मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी।

शिल्पा शेट्टी का लव अफेयर्स – Shilpa Shetty Love Afairs 

फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी का अफेयर चलता रहता है। शिल्पा सेट्टी का भी लव अफेयर रहे है। शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय

1. Shilpa Shetty का अक्षय कुमार के साथ लव अफेयर

Shilpa अक्षय से साल साल 1994 में फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी के सेट पर मिले थे। साल 1997 में दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। 90 के दशक में दोनों एक दूसरे पर जान छिड़कते थे।

उस समय दोनों का लव अफेयर काफी सीरियस था। यहाँ तक की दोनों शादी करने के लिए तैयार थे। लगभग 3 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2000 में दोनों अलग हो गए।

उस समय अक्षय ट्विंकल खन्ना को डेट करने लगे थे और अक्षय अपने करियर को लेकर काफी चिंतित थे। उसी समय अक्षय के अफेयर अभिनेत्री रेखा व करिश्मा कपूर के साथ भी थे।

2. Shilpa Shetty का डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के साथ लव अफेयर

Shilpa Shetty अक्षय कुमार से बहुत प्यार करती थी। बाद में दोनों का रिश्ता ख़त्म होने पर वह टूट गई थी। इसी दौरान वह फिल्म दस की शूटिंग कर रही थी। उस समय उन्हें निर्देशक अनुभव सिन्हा से प्यार हो गया।

दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। लेकिन शिल्पा ने इस रिश्ते को केवल एक अफवाह कहा। लेकिन शिल्पा के दोस्तों ने बताया कि उन्होंने अनुभव सिन्हा को डेट किया था। हालाँकि उस समय अनुभव सिन्हा शादीशुदा थे और बच्चो के पिता भी थे।

3. Shilpa Shetty का बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ लव अफेयर

शिल्पा शेट्टी की मुलाकात राज कुंद्रा से एक बिज़नेस मीटिंग के दौरान हुई थी। उस समय शिल्पा अपना परफ्यूम ब्रांड S2 का प्रोमोशन कर थी और राजकुंद्रा उनकी मदद कर रहे थे। हालाँकि उस समय राजकुंद्रा शादीशुदा थे और उनकी पत्नी गर्भवती थी।

अपनी पहली ही मुलाकात से दोनों दोस्त बन गए थे। धीरे धीरे दोनों कि दोस्ती प्यार में बदल गयी। राज कुंद्रा ने शिल्पा को कई महंगे गिफ्ट दिए। उन्होंने अमिताभ बच्चन के घर के सामने ही उनके लिए एक घर खरीदकर शिल्पा के नाम किया।

दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। बाद में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली थी हालाँकि शिल्पा ने शादी के लिए थोड़ा समय लिया था। राज कुंद्रा एक बिजनेसमैन है। आज दोनों खुशहाल जीवन जी रहे है।

शिल्पा शेट्टी की शादी – Shilpa Setty Marriage

लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 22 नवंबर 2009 को मुंबई के खंडाला में शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से विवाह किया। आज दोनों की शादी को 13 साल पूरे हो चुके है।

राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को 3 करोड़ की हीरे की अंगूठी के साथ शादी के लिए प्रोपोज़ किया था। जिसे शिल्पा ने हसी खुशी स्वीकार कर लिया था। आज दोनों खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे है। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते है। इन दोनों से एक बेटा- वियान राज कुंद्रा और एक बेटी- समिषा कुंद्रा है।

शिल्पा शेट्टी का फिल्मी करियर – Shilpa Shetty Filmy Career in hindi

साल 1991 में 10वीं कक्षा पास करने के बाद लिम्का TV विज्ञापन के साथ उन्होंने अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्हें कई विज्ञापनों के ऑफर मिले और उनमे काम भी किया। इसके साथ ही उन्हें फिल्मों के ऑफर भी मिलने लगे थे।

अभिनेत्री बनने से पहले उन्होंने मॉडल के रूप में अपना काम किया। फिर साल 1993 में उन्होंने शाहरुख खान और काजोल के साथ एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म बाजीगर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

हालाँकि इससे पहले उन्होंने साल 1992 में फिल्म गाता है मेरा दिल से अभिनय किया था। लेकिन किसी कारणवश यह फिल्म रिलीज़ नहीं हुई थी। इनकी पहली फिल्म हिट रही थी।

साल 1994 में उन्होंने फिल्म आग में अभिनय किया। इसके बाद उन्होंने तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लोगो का दिल जीता है।

उन्होंने अपने फिल्मी करियर में हर तरह की भूमिका निभाई है। उन्होंने मैं खिलाडी तू अनाडी, धड़कन, गर्व, इंसाफ, इंडियन, कर्ज, रिश्ते, हथियार, चोर मचाये शोर, शादी करके फंस गया यार, लाइफ इन ए मेट्रो, दोस्ताना जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

साल 2000 तक वह अपनी पर्सनालिटी और लुक्स की वजह से विश्व की सबसे हॉट और खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो चुकी थी। उन्होंने अपने आपको काफी अच्छी तरह से फिट बनाया हुआ है।

उनकी फिटनेस को देखकर आज भी बॉलीवुड की बहुत सी अभिनेत्रियाँ जलती है। उन्होंने अपने अभिनय से हिंदी सिनेमा के साथ साथ तमिल और कन्नड़  फिल्मों में भी दर्शको के दिलो में जगह बनाई है। शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय

शिल्पा शेट्टी की टॉप 10 फिल्में – Shilpa Shetty Top 10 Movies in hindi

क्रमांक साल फिल्म का नाम
1 1993 बाजीगर
2 1994 मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी
3 1995 हथकड़ी
4 1999 जानवर
5 2000 धड़कन
6 2001 इंडियन
7 2004 गर्व
8 2005 दस
9 2007 लाइफ इन मेट्रो
10 2007 अपने

शिल्पा शेट्टी का टीवी रियलिटी शो में करियर – Shilpa Shetty Career In Hindi

  1. साल 2006 में शिल्पा ने फराह खान और संजय लीला भंसाली के साथ एक रियलिटी डांस शो “झलक दिखला जा” की शुरुआत की।
  2. साल 2007 में उन्होंने ब्रिटिश रियलिटी शो सेलिब्रिटी बिग ब्रदर 5 में बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया और इस शो की विजेता भी बनी। वह इस शो की पहली भारतीय प्रतियोगी थी।
  3. साल 2008 में शिल्पा ने बिग बॉस के सीजन-2 में मेजबान के रूप में खुद को प्रस्तुत किया।
  4. साल 2012 से 2014 तक उन्होंने साजिद खान और टेरेंस लुईस के साथ मिलकर नच बलिए शो में जज की भूमिका निभाई।
  5. साल 2016 में उन्होंने अनुराग बासु और गीता मां के साथ डांस रियालिटी शो “सुपर डांसर” में जज की भूमिका निभाई। यह शो छोटे पर्दे पर काफी मशहूर है।

शिल्पा शेट्टी का करियर – Shilpa Shetty Career In Hindi

शिल्पा ने फिल्मों के अलावा भी असल जिंदगी में बहुत सारे काम किये है। उन्होंने बॉलीवुड, तमिल व कन्नड़ फिल्मों से लोगो के दिलो में खास जगह बनाई है। लेकिन उन्होंने फिल्मों के अलावा अन्य क्षेत्र में भी अपना करियर बनाया है।

साल 2006 में उन्होंने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस टेलीविजन शो को जॉइन किया और एड्स के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुर किया गया।

साल 2004 में उन्होंने HIV से ग्रसित महिला का किरदार निभाया था। जिसके बाद उन्होंने HIV के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया। उन्होंने HIV के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने का काम पुरे दिल से किया।

साल 2006 में उन्होंने सर्कस में जंगली जानवरों के गलत उपयोग पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया। कई विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को प्रेरित और जागरूक करने का काम किया। शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय

शिल्पा शेट्टी को मिले अवार्ड्स और सम्मान – Shilpa Shetty Awards

  1. साल 1999 में उन्हें फिल्म परदेसी बाबू के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया था।
  2. साल 2007 में शिल्पा शेट्टी को लीड्स विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी गई थी।
  3. साल 2007 में उन्हें राजीव गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  4. साल 2008 में फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया।
  5. साल 2009 में उन्हें सबसे मनोरंजक व्यक्ति के तौर पर IIFA व FICCI फ्रेम अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।
  6. साल 2005 में फिल्म दस के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए यूरोपीय बॉलीवुड पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  7. साल 2017 में जंगली जानवरों का सर्कस में इस्तेमाल को रोकने के लिए चलाए गए अभियान के लिए भी शिल्पा शेट्टी को पेटा अवार्ड नवाजा गया।
  8. साल 2018 में मोस्ट स्टाइलिश लेखक के अवार्ड से उन्हें सम्मानित किया गया था।
  9. उन्हें यूके इंडिया अवार्ड समिति की ओर से ग्लोबल आइकन ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया।

शिल्पा शेट्टी से जुड़ी रोचक जानकारियाँ – Interesting Facts About Shilpa Shetty in hindi

  1. शिल्पा शेट्टी एक भारतीय भरतनाट्यम डांसर, लेखक, कराटे मास्टर, न्यूट्रिनिस्ट व फिल्म प्रोडूसर हैं।
  2. इनका जन्म एक व्यापारिक परिवार में हुआ था। जिस वजह से इनका पालन पोषण बड़े ठाठ से हुआ है।
  3. वह भरतनाट्यम नृत्य में निपुण है।
  4. साल 1991 में 10वीं कक्षा पास करने के बाद 16 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी।
  5. बचपन से ही उनकी खेलों में रूचि रही है। वह अपने स्कूल के समय में बॉलीवाल टीम व बेसबॉल टीम की कप्तान थी।
  6. साल 1993 में उन्होंने फिल्म बाजीगर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
  7. साल 1992 में उन्होंने फिल्म “गाता रहे मेरा दिल” में काम किया था, लेकिन किसी कारणवश यह फिल्म रिलीज़ नहीं हुई थी।
  8. साल 1994 में उन्होंने फिल्म आग में मुख्य भूमिका के रूप में अभिनेता गोविंदा के साथ काम किया था।
  9. साल 1996 में उन्होंने तमिल फिल्म “मिस्टर रोमियो” से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।
  10. साल 2004 में उन्होंने फिल्म “फिर मिलेंगे” से कमाए हुए पैसे एक चैरिटी को दान कर दिए थे।
  11. साल 2005 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म “ऑटो शंकर” से अपने कन्नड़ फिल्म करियर की शुरुआत की थी।
  12. साल 2007 में उन्होंने सेलिब्रिटी बिग ब्रदर सीजन 5 में एक कांटेस्ट के रूप में भाग लिया और वह इस शो की विजेता रही थी।
  13. साल 2007 में लंदन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने शिल्पा को मिलने के लिए आमंत्रित किया था।
  14. वह ब्लैक बेल्ट कराटे की चैंपियन भी रह चुकी हैं।
  15. वह हिंदी भाषा के आलावा अंग्रेजी, मराठी, तेलुगु, गुजराती, तमिल, और फ्रेंच भाषाओँ को आसानी से बोल लेती है।
  16. वह राजस्थान रॉयल्स आईपीएल टीम की सह-मालिक हैं।
  17. वह वियान मोबाइल्स, S2 परफ्यूम ब्रांड और ऑनलाइन शॉपिंग BestDealTV की संस्थापक हैं।
  18. साल 2014 में उन्होंने अपनी पहली पुस्तक “द ग्रेट इंडियन डाइट” को प्रकाशित किया था।
  19. साल 2017 में उन्हें भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया था।
  20. ब्रिटिश प्रोडक्शन कंपनी ने TwoFour “The Real Shilpa Shetty” नाम से एक डॉक्यूमेंटरी वीडियो बनाया था।
  21. शिल्पा शेट्टी को गाड़ी चलाने से डर लगता है। इसलिए वह हमेशा अपने साथ एक ड्राइवर रखती हैं।
  22. वह लगभग 45 मिनट तक योगा करती है और अपने फैंस को भी योगा करके फिट रहने की सलाह देती हैं।
  23. 90 के दशक में शिल्पा शेट्टी ने अक्षय कुमार के साथ लव अफेयर होने की खबर छपने पर एक मैगजीन के खिलाफ केस किया था।
  24. उन्होंने अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ पहली बार फिल्म फरेब में एक साथ काम किया था।
  25. शिल्पा शेट्टी ने अब तक बॉलीवुड, तमिल और कन्नड़ भाषाओ में लगभग 42 फिल्मो में काम किया है।

शिल्पा शेट्टी के जीवन से जुड़े विवाद – Shilpa Shetty Controversy

साल 2006 में शिल्पा शेट्टी और रीमा सेन की कुछ अश्लीलता भरी तस्वीरें मदुराई के अखबार में प्रकाशित कर दी गई थी। जिस वजह से मदुराई की अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

लव अफेयर्स को लेकर शिल्पा शेट्टी काफी विवादों में रही है। अक्षय व शिल्पा का लव अफेयर मीडिया में काफी चर्चित रहा था। शिल्पा अक्षय से प्यार करती थी। उस समय शिल्पा की दीवानगी मीडिया में काफी दिनों तक सुर्खियों में रही थी।

15 अप्रैल 2007 को एड्स के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में हॉलीवुड इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता रिचर्ड गेरे ने खुलेआम जनता के सामने स्टेज पर शिल्पा शेट्टी को उनकी मर्जी के खिलाफ किस कर दिया था जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके बाद राजस्थान कोर्ट ने उन दोनों के खिलाफ वारंट भी जारी किया था।

जब उन्होंने बिग ब्रदर शो में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया, तब एक प्रतियोगी जेडी गुड़ी ने नस्लवाद को लेकर कुछ विवाद जनक टिप्पणिया की थी। जिसकी वजह से शिल्पा शेट्टी और भारतीय नागरिकों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

जब शिल्पा ने IPL की टीम राजस्थान रॉयल्स को जॉइन किया तब उनके ऊपर अपनी टीम की जीत के लिए मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे। जिस वजह से वह काफी दिनों तक मीडिया में चर्चित रही थी। बाद में उन्होंने इन आरोपों को ख़ारिज करते हुए अपनी सच्चाई पेश की।

राज कुंद्रा की पहली बीवी ने शिल्पा शेट्टी को उनके तलाक की वजह बताया था। जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया था। उन्होंने शिल्पा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ही राज कुंद्रा पर तलाक का दबाव बनाया था।

साल 2003 में शिल्‍पा शेट्टी का परिवार विवादों में घिर गया, जब उनके परिवार का अंडरवर्ल्‍ड के साथ रिश्ता होने की खबर मीडिया में फैली। ऐसे में सुनंदा शेट्टी ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि ये उनकी बेटी की छवि खराब करने की साजिश है।

19 जुलाई 2021 को पोर्न वेब सीरीज और अश्लील फिल्मे बनाने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबित शिल्पा के पति राज कुंद्रा मुंबई में आने वाले नए लोगो को फिल्मो और वेब सीरीज में काम देने का बहाना देकर उनकी अश्लील फिल्मे बनाते थे।

जिसे वे हॉटपॉट नाम की एप्प पर अपलोड करते थे। इससे उन्हें प्रतिदिन 5 से 10 लाख तक की कमाई होती थी। इस हॉटपॉट के 20 लाख सब्सक्राइबर थे।

शिल्पा शेट्टी की फिटनेस का राज

शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है। भारतीय महिलाये ही नहीं बल्कि विदेशी महिलाये भी उनकी फिटनेस की दीवानी है। 48 वर्ष की होने के बाउजूद कोई नहीं कह सकता कि वह दो बच्चो की माँ है।

वह अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत जागरूक रहती है। वह अपनी फिटनेस के लिए प्रतिदिन लगभग 45 मिनट योग करती है। गर्भावस्था के दौरान वह काफी मोटी हो गई थी।

जिसके बाद अपनी फिटनेस बनाये रखने के लिए उन्होंने मॉर्निंग वॉक शुरू किया। इसके अलावा उन्होंने साइकिल चलाना शुरू किया। साथ ही वह अच्छी डाइट लेती है और प्रतिदिन योगा करती है।

शिल्पा शेट्टी का हैल्थी डाइट – Shilpa Shetty Healthy Diet 

शिल्पा शेट्टी अपनी अच्छी हेल्थ के लिए नियमित व संतुलित आहार लेती है। वह अपने खाने-पीने का बहुत ध्यान रखती है। संतुलित और पौष्टिक आहार फिटनेस बनाये रखने में मदद करता है।

  1. वह अपनी स्किन की हेल्थ के लिए सुबह सुबह एक गिलास आंवला का जूस और एक प्लेट पपीता लेती है। इसके अलावा वह दलिया का सेवन भी करती है।
  2. एक गिलास आंवला का जूस पीने के आधे घंटे के बाद वह नाश्ते के रूप में दो अंडो का ऑमलेट या उबला हुआ अंडा खाती है।
  3. शिल्पा अपने लंच में ब्राउन राइस के साथ कोई भी एक दाल ,मछली की सब्जी ,अंडे भुर्जी के साथ दो चपाती और एक हरी सब्जी खाती है।
  4. लंच करने के आधे घंटे बाद वह छाछ पीना पसंद करती है।
  5. शाम के समय में वह ब्राउन शक्कर से बनी चाय ,ड्राई फ्रूट का सेवन करती है।
  6. डिनर में वह हल्का भोजन करती है। जिसमे वह सलाद, सूप और चिकन पकवान शामिल करती है।
  7. दिनभर के पौस्टिक खाने के बाद रात को सोने से पहले वह एक गिलास गर्म दूध पीती है।

आशा करता हूँ आपको यह लेख ” शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय Shilpa Shetty Biography in Hindi  ” अच्छा लगा होगा। इस लेख में शिल्पा शेट्टी के जीवन की कहानी बताई गयी है। इस लेख में उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं का वर्णन किया गया है। कमेंट करके बताये आपको यह लेख कैसा लगा। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

FAQ

Q :  Shilpa Shetty कौन है ?
Ans :  Shilpa Shetty एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, भरतनाट्यम डांसर, लेखक, कराटे मास्टर, न्यूट्रिनिस्ट और फिल्म प्रोडूसर है। इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रॉयल्स की सह-मालकिन हैं।

Q :  Shilpa Shetty का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  8 जून 1975 को मंगलौर, कर्नाटक में हुआ था।

Q :  Shilpa Shetty के माता-पिता कौन है ?
Ans :  शिल्पा शेट्टी के पिता का नाम सुरेन्द्र शेट्टी और माता का नाम सुनंदा शेट्टी है। इनका जन्म एक व्यापारिक फैमिली में हुआ था।

Q :  Shilpa Shetty किस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था ?
Ans :  साल 1993 में शिल्पा ने शाहरुख खान और काजोल के साथ एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म बाजीगर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।हालाँकि इससे पहले उन्होंने साल 1992 में फिल्म गाता है मेरा दिल से अभिनय किया था। लेकिन किसी कारणवश यह फिल्म रिलीज़ नहीं हुई थी।

Q :  शिल्पा शेट्टी ने शादी कब की थी ?
Ans :  22 नवंबर 2009 को मुंबई के खंडाला में शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से विवाह किया था।

Q :  Shilpa Shetty के कितने बच्चे है ?
Ans :  Shilpa Shetty के दो बच्चे है। एक बेटा वियान राज कुंद्रा और एक बेटी समिषा कुंद्रा

Q :  शिल्पा शेट्टी की फिटनेस का राज क्या है ?
Ans :  शिल्पा अपनी फिटनेस के लिए अच्छी हैल्थी डाइट लेती है। हैल्थी स्किन के लिए वह मॉर्निंग वॉक व साइकिल चलती है। इसके अलावा वह प्रतिदिन लगभग 45 मिनट तक योगा करती है।

Read More

  1. धर्मेन्द्र का जीवन परिचय 
  2. हेमा मालिनी का जीवन परिचय 
  3. काजोल का जीवन परिचय 
  4. ट्विंकल खन्ना का जीवन परिचय 
  5. रवीना टंडन का जीवन परिचय 
  6. अक्षय कुमार का जीवन परिचय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *