Skip to content

सुंदर पिचाई की जीवनी Sundar pichai success story in hindi

सुंदर पिचाई की जीवनी

दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल के सीईओ sundar pichai success story in hindi (सुंदर पिचाई की जीवनी)- आज हम जिस गूगल में तेजी से कुछ भी सर्च कर रहे है और उसका जवाब हमें पलक झपकते ही मिल जाता है। उस गूगल की सफलता के पीछे सुन्दर पिचाई का कड़ा योगदान है। पिचाई ने दिन रात मेहनत कर के गूगल के अलग अलग प्रोडक्ट पर काम किया। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से गूगल के सीईओ तक का सफर तय किया है। आज पिचाई जिस मुकाम पर है वह उनकी कड़ी मेहनत के बदौलत ही संभव हो पाया है। गूगल के सीईओ बनने से पहले इनका जीवन बहुत संघर्षपूर्ण रहा है। आज हम Google ke CEO sundar Pichai success story in hindi , Sundar Pichai Biography In Hindi – सुंदर पिचाई की जीवनी, के बारे में आपको बताने जा रहे है।

सुंदर पिचाई की जीवनी के बारे में संक्षिप्त जानकारी

 

पूरा नाम (Name) सुंदरराजन पिचाई
जन्मदिन (Birthday) 12 जुलाई, 1972
जन्म स्थान (Birth Place) मदुरै, तमिलनाडु, भारत
पिता का नाम (Father’s Name) रघुनाथ पिचाई
माता का नाम (Mother’s Name) लक्ष्मी पिचाई
भाई का नाम (Brother’s Name)  
पत्नी का नाम (Wife’s Name) अंजलि पिचाई
बच्चों का नाम (Children’s Name) किरण पिचाई और काव्या पिचाई
नागरिकता (Citizenship) संयुक्त राज्य अमेरिका
गृह नगर (Hometown) मदुरै, तमिलनाडु, भारत
शिक्षा (Education) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी
धर्म (Religion) हिंदू
भाषा का ज्ञान (Language) हिंदी, अंग्रेजी
पेशा (Occupation) गगूल के सीईओ, कंप्यूटर इंजीनियर
सुंदर पिचाई की हॉबी फुटबॉल और क्रिकेट
राशि (Zodiac Sign) कर्क
कुल संपत्ति (Net Worth) US$1.2 अरब (83,73,00,00,000)
वजन (Weight) 66 किलो

 

सुन्दर पिचाई का प्रारंभिक जीवन

सुन्दर पिचाई का जन्म 12 जुलाई, 1972 को मदुरै, तमिलनाडु में हुआ था। इनका प्रारंभिक जीवन कठिनाईयों में बिता था। सुन्दर पिचाई के पिताजी का नाम रघुनाथ पिचाई था जो कि पेशे से एक ब्रिटिश कंपनी ‘जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी (जी.इ.सी.) में वरिष्ठ विद्युत इंजीनियर हुआ करते थे। पिचाई की माता जी का नाम लक्ष्मी पिचाई था। इनकी माताजी एक गृहणी होने के साथ साथ स्टेनोग्राफर का कार्य भी करती थी। माता-पिता की जो कमाई होती थी, उसी से परिवार का पालन- पोषण व पिचाई की पढ़ाई का खर्चा चलता था। सुंदर का बचपन मद्रास के अशोक नगर में बीता था। पिचाई ने अंजलि नाम की लड़की से विवाह किया। इनके कुल दो बच्चे हैं -किरण पिचाई और काव्या पिचाई।

सुंदर पिचाई की शिक्षा 

सुन्दर पिचाई ने जवाहर नवोदय विद्यालय, अशोक नगर, चेन्नई में अपनी 10 वीं कक्षा पूरी की। और वाना वाणी स्कूल, चेन्नई में स्थित स्कूल से 12 वीं कक्षा पूरी की। स्कूली शिक्षा ख़त्म करने के बाद सुंदर पिचाई को आईआईटी खड़गपुर में दाखिला मिला। पिचाई ने मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर से अपनी बैचलर डिग्री प्राप्त की। अपने बैच में सुंदर को सिल्वर मेडल मिला था।

पिचाई आईआईटी खड़गपुर से बैचलर डिग्री पूरी होने पर स्कॉलरशिप की मदद से अमेरिका चले गए। यहाँ आकर इन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान और इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त की। पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से एमबीए किया जहां उन्हे एक विद्वान साइबेल और पामर विद्वान नामित किया गया।

गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई का करियर सफर

सुंदर (सुंदर पिचाई की जीवनी) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अमेरिका जाने से पहले उनके पास अपना कम्प्यूटर भी नहीं था। उनके परिवार को टेलीफोन कनेक्शन के लिए पांच साल इंतजार करना पड़ा था। जब उनके घर में पहली बार फोन आया तो वह एक सामुदायिक कनेक्शन हो गया। पड़ोसी अपने बच्चों को कॉल करने के लिए पिचाई के घर आते थे। धीरे धीरे पिचाई ने इस तकनिकी को समझना शुरू किया।

सन्न 1995 में जब सुंदर पिचाई पढ़ाई के लिए अमेरिका गए, तब आर्थिक तंगी के कारण पिचाई अपनी हर पुरानी चीज का उपयोग करके पैसे बचाते थे। पिचाई की इच्छा थी कि वह पीएचडी करे परन्तु परिस्थितियां ऐसी बनीं कि उन्हें नौकरी करनी पड़ी। पिचाई ने पहली नौकरी एक कंपनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर की थी। फिर दूसरी कंपनी में बतौर कंसल्टेंट काम किया। अप्रैल 2004 में सुंदर ने गूगल ज्वाइन किया

गूगल में सुंदर पिचाई को पहला प्रोजेक्ट प्रोडक्ट मैनेजमेंट और इनोवेशन शाखा में दिया गया। यहाँ उन्हें गूगल के सर्च टूल को बेहतर बनाने और दूसरे ब्रॉउजर के यूजर्स को गूगल पर लाने का काम सौंपा गया था। इसी समय पिचाई ने गूगल  कंपनी को सुझाव दिया कि गूगल को अपना ब्राउजर लॉन्च करना चाहिए। गूगल का एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने तथा 2008 में लॉन्च हुए गूगल क्रोम में सुंदर पिचाई की अहम भूमिका रही।  उन्होंने गूगल क्रोम, क्रोम ओ.एस. और गूगल ड्राइव जैसे उत्पादों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने गूगल मैप्स और जी मेल जैसे महत्वपूर्ण उत्पादों के ऐप्लीकेशन डेवलपमेंट में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

19 नवम्बर 2009 में सुन्दर पिचाई क्रोम ओ.एस. का प्रदर्शन किया।  मई 2010 में पिचाई ने गूगल के नए विडियो कोडेक VP8 के ओपेन सोर्सिंग की घोषणा की। गूगल के इस विडियो कोडेक ने एक नया विडियो फॉर्मेट WebM प्रस्तुत किया। उसके बाद क्रोमबुक को सन्न 2011 में जांच तथा परिक्षण के लिए लॉन्च किया गया। इसके सफल जांच तथा परिक्षण के बाद सन्न 2012 में इसे ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया। मार्च 2013 में सुन्दर पिचाई ने  एंड्राइड के अंतर्गत आने वाले उत्पादों पर कार्य शुरू किया। इससे पहले एंड्राइड पर कार्य एंडी रुबिन कर रहे थे।

अपने हर सफल प्रोजेक्ट से पिचाई गूगल के संस्थापक लैरी पेज की नजरों में आए। सन्न 2014 में गूगल के अगले सी.इ.ओ. के तौर पर सुन्दर पिचाई का नाम सुर्खियों में रहा। पिचाई ने लगातार गूगल को एक से बढ़कर एक आइडियाज दिए। अंततः पिचाई ने अपनी मेहनत व लगन से साल 2015 में गूगल में सीईओ का पद हासिल किया। पिचाई ने गूगल के सीईओ बनने तक बहुत संघर्ष किया था।

सुन्दर पिचाई का व्यक्तिगत जीवन

सुन्दर पिचाई एक मिडिल क्लास फॅमिली से तालुक रखते थे। पिचाई अशोक नगर में एक छोटे से घर में अपने परिवार के साथ रहते थे। पिचाई एक साधारण जीवन जीते थे। अपनी बैचलर डिग्री पूरी करने तक उन्हें बहुत दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा था। खेर पिचाई के परिश्रम की जितनी प्रसंशा की जाये उतनी ही कम है। sundar pichai success story in hindi कई लोगों के लिए प्रेरणा है। sundar pichai success story in hindi (सुंदर पिचाई की जीवनी) के पीछे उनकी धर्मपत्नी अंजलि पिचाई का भी काफी योगदान रहा है। पिचाई की पत्नी हर मुश्किल वक्त में उनके साथ रही और उनका समर्थन किया।

दरअसल पिचाई बच्चपन से ही सरल स्वभाव के थे। पिचाई के सरल स्वभाव की तरह ही उनकी लव स्टोरी भी सरल व सीधी साधी थी। जब पिचाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), खड़कपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग (धातुकर्म इंजीनियरिंग) की पढ़ाई कर रहे थे , तब उनकी मुलाकात अंजलि से हुई। वे दोनों सहपाठी थे। बाद में वे दोनों धीरे धीरे अच्छे दोस्त बन गए। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी। और दोनों ने शादी कर ली। आज इनके 2 बच्चे है- काव्या और किरण। पिचाई का परिवार लॉस अल्टोस हिल्स में रहता है।

सुंदर पिचाई की कुल आय और इनकम 

फरवरी 2016 में पिचाई को गूगल की होल्डिंग कंपनी अल्फाबेट के 273,328 शेयरों से सम्मानित किया गया। जिस वजह से उनकी कुल संपत्ति में काफी वृद्धि हो गई थी। सन्न 2016 में पिचाई ने गूगल कंपनी से 1,280 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि साल 2015 में उन्हें जब गूगल उत्पाद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पदोन्नत किया गया तो पिचाई को मुआवजे के रूप में लगभग 600 करोड़ (रुपए में) रुपए मिले थे।

वर्तमान वर्ष 2021 में सुन्दर पिचाई की Annual earning : ₹ 20,48,22,98,712.00 , Monthly earning: ₹ 1,70,68,58,226.00 , Weekly earning: ₹ 39,38,90,359.85 , Daily earning: ₹ 7,87,78,071.97 है। अल्फाबेट के साथ गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को कुल 1,722 करोड़ रुपये का कुल पैकेज मिला था जिसमे उन्हें 1,680 करोड़ रुपये के कंपनी के शेयर भी मिले थे। किसी भी सर्च इंजन कंपनी के अधिकारी के लिए यह अब तक का सबसे भारी-भरकम पैकेज था। वर्ष 2020 से हर साल सुन्दर पिचाई को 14 करोड़ रुपये की सैलरी मिलना शुरू हुयी है।

सुंदर पिचाई के जीवन से जुड़ी जानकारी

  1. कभी कभी सुंदर पिचाई अपने कॉलेज, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर के छात्रों के साथ स्काइप के जरिए बात करते रहते हैं। इनके साथ अपने अनुभव को शेयर करते हैं।
  2. साल 2011 में सुंदर पिचाई ने ट्विटर कंपनी को ज्वाइन करने का फैसला किया था। लेकिन गूगल कंपनी ने पिचाई को अधिक पैसे देकर ट्विटर कंपनी में ज्वाइन होने से रोक लिया।
  3. साल 2018 में पिचाई ने जेम्स डेमोर को उनके द्वारा लिखे गए एक मेमो के चलते उन्हें जॉब से निकाल दिया था। इस मेमो में जेम्स ने लिखा था कि  गूगल कंपनी महिलाओं को कम अवसर प्रदान करती है। इस कंपनी में काफी कम संख्या में महिलाएं काम कर रही हैं। जिसके फलस्वरूप पिचाई ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि जेम्स को निकालने का निर्णय सही था।
  4. सुंदर पिचाई और उनकी पत्नी अंजली दोनों सहपाठी थे। इसी समय दोनों में दोस्ती हो गयी और दोस्ती प्यार में बदली। अंततः दोनों ने शादी कर ली।
  5. सुंदर पिचाई काफी साफ छवि व सरल स्वभाव वाले व्यक्ति हैं और इनके साथ किसी भी तरह का विवाद नहीं जुड़ा हुआ है।
  6. सुंदर पिचाई अपने हाई स्कूल में क्रिकेट टीम के कप्तान थे और इनकी कप्तानी में टीम ने तमिलनाडु राज्य का क्षेत्रीय टूर्नामेंट जीता था।
  7. पढ़ाई पूरी करने के बाद पिचाई ने कन्सल्टिंग कंपनी मैकिन्ज़ी के प्रॉडक्ट मैनेजमेंट विभाग में कई सालों तक काम किया।
  8. सुंदर पिचाई रुबा इंक नामक अमरीकी कंपनी के सलाहकार बोर्ड में बतौर सदस्य मनोनीत किए गए थे
  9. सुंदर पिचाई के करियर में दो चीज़ें भाग्यशाली रही जिनसे वह रातोंरात लोकप्रिय हो गए – जीमेल और गूगल मैप एप्लीकेशन का निर्माण

निष्कर्ष –

जब कोई इंसान कड़ी मेहनत करता है तो उसकी जीवनी स्वतः ही बन जाती है।  जिस तरह सुन्दर पिचाई ने अपनी कड़ी मेहनत व लगन से यह मुकाम हासिल किया है। ”सुंदर पिचाई की जीवनी – Sundar Pichai Biography In Hindi” , ”Google ke CEO sundar Pichai success story in Hindi” भी पिचाई की कई सालों तक कड़ी मेहनत करने की तपस्या है। अतः बिना मेहनत व तपस्या के कोई भी इंसान महान नहीं बन सकता है। सुन्दर पिचाई ने नए नए सुझाव देकर इस कंपनी को नई बुलंदियों पर पहुँचाया है।

FAQ

Q: सुंदर पिचाई की योग्यता क्या है?
Ans.: सुन्दर पिचाई ने जवाहर नवोदय विद्यालय, अशोक नगर, चेन्नई में अपनी 10 वीं कक्षा पूरी की। और वाना वाणी स्कूल, चेन्नई में स्थित स्कूल से 12 वीं कक्षा पूरी की। पिचाई ने मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर से अपनी बैचलर डिग्री प्राप्त की। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान और इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त की। पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से एमबीए किया ।
Q:  सुंदर पिचाई कौन है in Hindi?
Ans.: सुंदर पिचाई एक भारतीय मूल अमेरिकी निवासी है। वे अल्फाबेट कंपनी के सीईओ और उसकी सहायक कंपनी गूगल एलएलसी के सीईओ हैं।
Q: गूगल का सीईओ का क्या नाम है?
Ans.: Sundar Pichai (2 Oct 2015 )
Q: सुंदर पिचाई का जन्म कहाँ हुआ?
Ans.: सुन्दर पिचाई का जन्म 12 जुलाई, 1972 को मदुरै, तमिलनाडु में हुआ था।
Q: गूगल किसकी कंपनी है?
Ans.: गूगल अमेरिकन कंपनी है। गूगल के संस्थापक लैरी पेज और सर्गे ब्रिन भी अमेरिका देश के नागरिक है। इसका हेडक्वाटर अमेरिका के केलिफोर्निया में स्थित है।
Q: गूगल के सीईओ का वेतन कितना है?
Ans.: साल 2020 के अनुसार सुंदर पिचाई की बेसिक सैलरी लगभग 15 करोड़ रुपये (20 लाख डॉलर) थी। इसके अलावा अन्य भत्तों को मिलाने पर पिचाई को लगभग 37 करोड़ रुपये (50 लाख डॉलर) मिलते हैं। इन दोनों को मिलाने पर उनकी सैलरी लगभग 52 करोड़ रुपये बनते है। Alphabet का CEO बनने के बाद सुंदर पिचाई की सैलरी में जबर्दस्त इजाफा हुआ है।
Q: सुंदर पिचाई की 1 दिन की सैलरी कितनी है?
Ans.: Google CEO Sundar Pichai 3.6 Crore Per Day कमाते हैं।

Read also

  1. डॉ विवेक बिन्द्रा की सफलता की कहानी -Success story of dr. Vivek Bindra
  2. संदीप माहेश्वरी सक्सेस स्टोरी -biography of Sandeep Maheshwari in hindi
  3. डॉ भीमराव अम्बेडकर की जीवनी- Biography of dr. Bhim Rao Ambedkar in hindi
  4. स्वामी विवेकानंद की जीवनी- biography of swami vivekanand in hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *