Skip to content

सुशांत सिंह राजपूत सक्सेस स्टोरी : Sushant Singh Rajput Biography in Hindi

इस लेख में सुशांत सिंह राजपूत सक्सेस स्टोरी, सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी (Sushant Singh Rajput ki jiwani) , जन्म, शिक्षा, परिवार, उम्र, अफेयर, लुक, पसंद, बॉलीवुड करियर, लाइफ स्ट्रगल, गर्लफ्रेंड, अवार्ड्स, मृत्यु, डेथ केस ( Sushant Singh Rajput Biography in Hindi, Sushant Singh Rajput Success Story, Birth, Education, Family, Choice, Afairs, Age, Look, Bollywood Career, Life Struggle, Girlfriend, Debut Film, Awards, Death, Movie List, net worth) की जानकारी दी जा रही है।

हेलो फ्रेंड्स, इस लेख में आपको सुशांत सिंह राजपूत का जीवन परिचय (Sushant Singh Rajput ki jiwani) बताया जा रहा है। सुशांत सिंह एक ऐसे हुनरबाज थे, जिन्होंने एक कड़े संघर्ष के साथ बॉलीवुड में अपना करियर बनाया था। उन्होंने एक टीवी शो से अपने करियर की शुरआत की और बॉलीवुड फिल्मो तक का सफर किया। सुशांत सिंह एक टैलेंटेड अभिनेता थे।

सुशांत सिंह राजपूत सक्सेस स्टोरी- Sushant Singh Rajput Success Story in Hindi

सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड अभिनेता थे। वे कभी भी मेहनत करने से पीछे नहीं हटते थे। अपने समय में सुशांत सिंह बॉलीवुड के सबसे यंग टैलेंट अभिनेता थे, जिन्होंने केवल अपनी काबिलियत से बॉलीवुड में अपने लिए जगह बनाई थी। उनके लिए यह सफर आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। सुशांत सिंह मेहनत व संघर्ष  (Sushant Singh Rajput’s Life struggle ) करने में हमेशा आगे रहते थे।

यह बात किसी से नहीं छिपी है कि राजनीती और बॉलीवुड में परिवारवाद चलता है, जिससे अन्य योग्य कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलता है। लेकिन इसके बाउजूद सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी जगत से बॉलीवुड जगत में अपने लिए जगह बनाई।

सुशांत सिंह राजपूत ने एम.एस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी, छिछोरे, राबता, शुद्ध देसी रोमांस जैसी सुपर हिट फिल्मो में मुख्य किरदार निभाया है। सुशांत सिंह राजपूत एक अच्छे इंसान थे। उन्हें अपनी सफलता पर जरा-सा भी अभिमान नहीं था। वे अपने फैंस से हमेशा एक आम इंसान की तरह मिलते थे।

हालाँकि उन्होंने अपने जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव का सामना किया था। वे एक मिडिल क्लास फॅमिली से थे। जीवन के प्रारंभिक दिनों में उनका बॉलीवुड इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं था। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर (Sushant Singh Rajput Career) की शुरुआत एक टीवी शो “किस देश में है मेरा दिल” (2008) से की थी।

इसके बाद बॉलीवुड की चकाचोंध वाली दुनिया में अपने लिए जगह बनाई। वे एक अच्छे अभिनेता होने के साथ एक अच्छे इंसान भी थे। सुशांत सिंह हमेशा हमारे दिलों में जिन्दा रहेंगे। हमें खेद है कि आज वह चमकता सितारा हमारे बीच नहीं है।

सुशांत सिंह राजपूत का जीवन परिचय : Sushant Singh Rajput Life Story in Hindi

नाम सुशांत सिंह राजपूत
असली नाम गुलशन
निकनेम गुड्डू
जन्म 21 जनवरी 1986
जन्म स्थान पटना , बिहार
उम्र 34 वर्ष
मृत्यु 14 जून 2020
मृत्यु स्थान मुंबई के बांद्रा में अपने फ्लैट पर
मृत्यु का कारण आत्महत्या
गृह नगर दिल्ली
नागरिकता भारतीय
धर्म हिन्दू
जाती क्षत्रिय (राजपूत )
शिक्षा बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग
स्कूल सेंट लॉरेंस हाई स्कूल, पटना

कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल, नई दिल्ली

कॉलेज दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी,  नई दिल्ली
पहला टीवी सीरियल किस देश में है मेरा दिल (2008)
डेब्यू फ़िल्म काई पो चे (2013)
पेशा अभिनेता
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
पिता का नाम कृष्ण कुमार सिंह
माता का नाम उषा सिंह
बहनें नीतू सिंह, श्वेता सिंह कीर्ति, प्रियंका सिंह, मीतू सिंह
भाई कोई नहीं
गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, कृति सेनन, रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत का लुकSushant Singh Rajput Look

लंबाई 5 फ़ीट 4 इंच
वजन 75kg
आँखों का रंग गहरा भूरा
बालो का रंग काला
छाती 40 इंच
कमर 32 इंच
बाइसेप्स 14 इंच
स्किन कलर फेयर

सुशांत सिंह राजपूत की पसंद – Sushant Singh Rajput Choice

पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान
पसंदीदा हॉलीवुड अभिनेता जेम्स डीन, रयान गोसलिंग, कीनू रीव्स, डैनियल डे-लुईस
पसंदीदा अभिनेत्री ईशा शेरवानी, तब्बू, जेनिफर लॉरेंस
पसंदीदा क्रिकेटर सौरव गांगुली
पसंदीदा खेल क्रिकेट, फुटबॉल
पसंदीदा फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली, राज कुमार हिरानी
पसंदीदा भोजन राजमा चावल, आलू पराठा, चिकन, झींगा मछली, झींगे, पानी पुरी
पसंदीदा पेय चाय, नींबू पानी
पसंदीदा रंग काला
पसंदीदा स्थल नॉर्वे, न्यूजीलैंड

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म और प्रारंभिक जीवन

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को एक मिडिल क्लास फॅमिली में  बिहार के पटना शहर में हुआ था। सुशांत सिंह का बचपन का नाम गुलशन था। सुशांत सिंह के पिताजी का नाम कृष्ण कुमार सिंह और माताजी का नाम उषा सिंह है। सुशांत के 4 बहनें है, जिनका नाम नीतू सिंह, श्वेता सिंह कीर्ति, प्रियंका सिंह, मीतू सिंह है।

सुशांत के पिता एक तकनीकी विभाग में सरकारी अफसर थे। इनके पिता पटना में बिहार राज्य के निगम में काम करते थे। सुशांत सिंह 5 भाई बहनो में सबसे छोटे और सबसे लाडले थे। सुशांत की बहन मीतू सिंह एक राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी है। साल 2002 में ब्रेन हेमरेज की वजह से इनकी माँ की मृत्यु हो गई थीं।

सुशांत बचपन से ही होनहार व मेधावी रहे है। उन्होंने बचपन से ही अनेक उतार-चढ़ाव देखे है। वे मेहनत करने में कभी भी पीछे नहीं हटते थे। सुशांत सिंह अपनी माँ की मृत्यु के बाद पटना से दिल्ली में परिवार के साथ बस गए थे। अपनी माँ की मृत्यु के बाद उनका पूरा परिवार टूट गया था। उन्होंने अनेक संघर्षो का सामना किया था।

सुशांत सिंह राजपूत की शिक्षा

सुशांत सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट लॉरेंस हाई स्कूल, पटना से ग्रहण की थी। इसके बाद अपनी माँ की मृत्यु के उनका परिवार दिल्ली में सेटल्ड हो गया। इसीलिए उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से प्राप्त की थी।

साल 2003 में उन्होंने दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में साँतवा स्थान हासिल किया था। अभियान्त्रिकी में स्नातक की डिग्री के लिए सुशांत ने इस कॉलेज में एडमिशन लिया। सुशांत सिंह भौतिकी के राष्ट्रीय ओलिंपियाड के विजेता भी रह चुके हैं।

उन्होंने भारतीय खनि विद्यापीठ विश्वविद्यालय सहित कुल 11 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं पास की थी। लेकिन सुशांत सिंह की रूचि मॉडलिंग और डांस में थी। इसी वजह से उनकी पढ़ाई में रुकावट आने लगी। उन्होंने मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई सिर्फ तीन वर्ष तक करके ही छोड़ दिया।

इस तरह सुशांत सिंह ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट लाइफ में उन्होंने श्यामक दावर की नृत्यशाला में प्रवेश लिया। उनके कुछ सहपाठी भी अभिनय में रुचि रखते थे। वे सभी बैरी जॉन की नाटक की कक्षाओं में शामिल होते थे। यही से सुशांत सिंह के मन में मॉडलिंग में करियर बनाने का विचार आया था।

सुशांत सिंह राजपूत का करियर

सुशांत सिंह का करियर बेहद संघर्षो के बाद बना था। उन्होंने जीवन में कई समस्याओं का सामना किया था। अपनी माँ के गुजरने के बाद वे दिल्ली में रहने लगे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते वक्त उनका ध्यान डांस में लग गया। जिसके लिए उन्होंने श्यामक दावर के डांस ग्रुप को ज्वाइन किया। इसके बाद उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ एक्टिंग क्लास में भाग लेना शुरू किया।

लेकिन सुशांत की फॅमिली कभी नहीं चाहती थी कि वह डांसर बने। सुशांत के पिता उन्हें एक इंजीनियर बनाना चाहते थे। लेकिन वह परिवार की बिना सहमति के ही डांस ग्रुप को ज्वाइन करके डांस सिखने लगा। सुशांत सिंह में एक खास बात थी कि वह जिस कार्य में मन लगाते थे, वह उसे पूरा ही करके छोड़ते थे।

अपनी मेहनत के बदौलत सुशांत सिंह ने श्यामक दावर को प्रभावित किया और श्यामक ने साल 2006 के कामनवेल्थ गेम में खेलने का अवसर सुशांत सिंह को दिया। इसके बाद उन्होंने मुंबई में आकर डांस ग्रुप के साथ भी अच्छा प्रदर्शन किया। मुंबई में वे नादिरा बब्बर के एकजूट थिएटर समूह से लगभग ढाई साल तक जुड़े रहे।

इसी दौरान वे नेस्ले मंच के टेलीविजन विज्ञापन में दिखाई दिए थे, जो काफी मशहूर हुआ था। इसके बाद वे साल 2015 में फिर से नेस्ले मंच के नए टीवी विज्ञापन में दिखाई दिए थे। सुशांत सिंह ने धूम अगेन में बैकग्राउंड डांसर के रूप और 2006 के राष्ट्रमंडल खेलों  में डांसर के रूप में अभिनय किया था।

उन्होंने थिएटर में भी काम किया था। सुशांत सिंह ने अपनी कला को ओर अधिक चमकाने के लिए मशहूर एक्शन डायरेक्टर अल्लन अमीन से मार्शल आर्ट की शिक्षा ग्रहण की थी। सुशांत सिंह के कठिन परिश्रम को देखते हुए साल 2008 में बालाजी टेलीफिल्म की टीम ने सुशांत सिंह को टीवी शो “किस देश में है मेरा दिल” में काम करने के लिए अवसर दिया।

इस तरह सुशांत सिंह राजपूत के करियर (Sushant Singh Rajput’s Bollywood Career ) की शुरुआत स्टार प्लस पर प्रसारित धारावाहिक “किस देश में है मेरा दिल” से हुई। इस टीवी शो से उन्हें एक अलग पहचान मिली। इसके बाद उन्हें वास्तविक सफलता एकता कपूर के शो “पवित्र रिश्ता” से मिली।

इस शो में उन्होंने मानव देशमुक का किरदार निभाया था। चूँकि सुशांत सिंह एक मेहनती कलाकार थे। उन्होंने अपने किरदार को चमकाने के लिए जी-जान से मेहनत की थी। उनके इस किरदार को लोगो ने काफी सराहा था। इस सफल शो से सुशांत सिंह के लिए सफलता के द्वारा खुले थे।

एकता कपूर के इस टीवी शो के माध्यम से वे कई बड़ी हस्तियों की नजर में आ चुके थे। इसके बाद उन्होंने कई बड़े डांस शो किये। उन्होंने जरा नच के दिखा-2 और झलक दिखला जा-4 जैसे बड़े डांसिंग शो में अच्छा प्रदर्शन किया था।

इनके एक “शो जलक दिखलाजा-4” में सुशांत सिंह की परफॉरमेंस को देखते हुए उन्हें मोस्ट कंसिस्टेंट परफारमेंस का टाइटल प्रदान किया गया। हालाँकि सुशांत सिंह का कोई बॉलीवुड बैकग्राउंड नहीं था, जिस वजह से अभिनेत्रियाँ उनके साथ काम नहीं करना चाहती थी। (Sushant Singh Rajput Biography )

लेकिन फिर भी वे धीरे धीरे अपनी मेहनत से सफलता की ओर बढ़ रहे थे। कुछ खास पहचान नहीं होने की वजह से साल 2013 में उन्हें बॉलीवुड में एक छोटी व कम बजट की फिल्म “काई पो चे” में अभिनय करने का अवसर मिला। यह फिल्म सुशांत की डेब्यू फिल्म थी। ले

किन उनकी डेब्यू फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। उनकी यह फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद साल 2013 में उन्हें फिल्म “शुद्ध देसी रोमांस” में अभिनय करने का मौका मिला। इस फिल्म में उनकी कोस्टार अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर थी।

सुशांत सिंह की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। अपनी इस सफल फिल्म से वे काफी खुश थे। इस मूवी से उनके लिए कई बड़ी फिल्मों के लिए रास्ते खुल चुके थे। इसके बाद साल 2014 में उन्हें आमिर खान की फिल्म “पीके” में सरफराज यूसुफ का किरदार निभाने का मौका मिला। उस समय फिल्म “पीके” सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

साल 2015 में उन्होंने एक CID के शो में भी अभिनय किया था। इसके अलावा 2016 में टीवी शो कुमकुम भाग्य में भी अभिनय किया। साल 2015 में ही उन्होंने एक शार्ट फिल्म “डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी” में भी अपनी भूमिका निभाई थी।

इसके बाद साल 2016 में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोग्राफी फिल्म “एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” में शानदार अभिनय किया। यह फिल्म दर्शको को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म सुशांत सिंह राजपूत की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म थी। उन्होंने इस फिल्म के लिए 1 साल तक कड़ी मेहनत की थी।

महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाने के लिए उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से 1 साल तक ट्रेनिंग ली थी। जिसमे उन्होंने धोनी जैसा कूल, व्यवहारशील और उनके जैसा खेलना सीखा। इस बड़ी फिल्म ने सुशांत सिंह राजपूत के बॉलीवुड करियर (Sushant Singh Rajput Bollywood Career) को आगे बढ़ाने में काफी मदद की थी।

इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत के सामने कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आने लगे। बॉलीवुड में स्ट्रगल करते वक्त उनके साथ हीरोइन कार्य नहीं करना चाहती थी। लेकिन सफलता पाने के बाद कई अभिनेत्रियां उनके साथ काम करना चाहती थी। उनकी कड़ी मेहनत व संघर्ष सबके सामने आ चुकी थी।

साल 2017 में उन्होंने फिल्म “राब्ता”, साल 2018 में फिल्म “वेलकम टू न्यू यॉर्क” और केदारनाथ में शानदार अभिनय से लोगो का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया और अपनी एक फैन केटेगरी बनाई। वर्ष 2019 में सुशांत सिंह ने फिल्म सोनचिड़िया, ड्राइव, छिछोरे में बेहतरीन अभिनय किया।

उन्होंने अपनी मेहनत के बदौलत बिना बॉलीवुड बैकग्राउंड के फिल्मी जगत में अपने लिए जगह बनाकर अपना लोहा मनवाया। उन्होंने बॉलीवुड में एक अच्छी छवि बना ली थी। हालाँकि उन्हें कई शो व पार्टीज में अपमानित किया गया था। लेकिन उन्हें अपनी काबिलियत पर जरा भी संदेह नहीं था।

इस दौरान साल 2020 में उनकी एक ओर फिल्म आई, जिसका नाम दिल बेचारा था। जब तक उनकी यह फिल्म रिलीज़ होती, उनका देहांत हो चूका था। एक लम्बे डिप्रेशन की वजह से सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। फिल्म दिल बेचारा सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद रिलीज़ हुई थी।

Sushant Singh Rajput’s T.V. Shows

Years T.V SHOWS
2008 और 2010 किस देश में है मेरा दिल
2010 में जरा नच के दिखा-2 (डांस शो)
2010 और 2011 झलक दिखलाजा-4
2009 , 2011 एवं 2014 पवित्र रिश्ता
2015 CID
2016 कुमकुम भाग्य

Sushant Singh Rajput’s movies

साल (Years) फिल्में  (Movies) किरदार (Role)
2013 काय पो छे ईशान भट्ट
2013 शुद्ध देसी रोमांस रघु राम
2014 पीके सरफ़राज़ यूसुफ़
2015 डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी ब्योमकेश बक्शी
2016 एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी महेंद्र सिंह धोनी
2017 राब्ता जिलान
2018 वेलकम टू न्यू यॉर्क स्वयं
2018 केदारनाथ मनसूर ख़ान
2019 सोनचिड़िया लखन सिंह
2019 छिछोरे अनिरुद्ध सिंह
2019 ड्राइव समर
2020 दिल बेचारा मैनी

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड

सुशांत सिंह की पहली गर्लफ्रेंड (Sushant Singh Rajput’s girlfriend) अंकिता लोखंडे थी, जो कि उनके टीवी सीरियल पवित्र रिस्ता में उनकी कोस्टार थी। ये दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे। साल 2021 में अंकिता लोखंडे ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे बहुत जल्द शादी करने वाले थे।

लेकिन आपसी मनमुटाव की वजह से ब्रेकअप हो गया था। साल 2011 में एक डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में सुशांत सिंह ने अंकिता लोखंडे को सबके सामने प्रोपोज़ किया था, अंकिता ने स्वीकार कर लिया था।

इसके बाद सुशांत सिंह का लव अफेयर कृति सेनन के साथ होने की खबरे आने लगी। इन दोनों की मुलाकात फिल्म राबता के सेट पर हुई थी। लेकिन बाद में सुशांत सिंह ने इसे केवल एक अफवाह करार दिया। उन्होंने इस बात का खंडन कर दिया कि उन दोनों के बीच कोई अफेयर चल रहा है।

सुशांत सिंह की अंतिम गर्लफ्रेंड (Sushant Singh Rajput’s girlfriend) रिया चक्रवर्ती थी। इन दोनों का रिश्ता किसी से नहीं छिपा था। सुशांत सिंह की मृत्यु के बाद खुद रिया ने इस बात को काबुल किया था कि वह सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड थी। सुशांत सिंह की मृत्यु के बाद रिया चक्रवर्ती को लेकर कई बड़े खुलासे हुए थे।

Sushant Singh Rajput’s Awards

  1. वर्ष 2010 में उन्हें टीवी शो पवित्र रिश्ता के लिए मोस्ट पॉपुलर एक्टर, बेस्ट टेलीविज़न एक्टर (मेल), बेस्ट एक्टर इन ए लीड रोल के लिए Gold Awards मिला था।
  2. वर्ष 2014 में उन्हें उनकी डेब्यू फिल्म काई पो चे के लिए Best Male Debut अवार्ड मिला था।
  3. वर्ष 2016 में सुशांत सिंह को फिल्म एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए Best Male Debut award से सम्मानित किया गया था।
  4. वर्ष 2017 में उन्हें फिल्म एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का किरदार करने के लिए पुरस्कृत किया गया था।

सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  1. वह अपने माता-पिता के पाँच बच्चों में सबसे छोटे थे। उन्होंने अपना अधिकांश बचपन बिहार के पूर्णिया ज़िले के मलडीहा गांव में बिताया था।
  2. सुशांत सिंह शराब व धूम्रपान का सेवन करते है।
  3. उन्हें ब्लैक कॉफ़ी बहुत पसंद है।
  4. उन्होंने फिल्म बंटी और बबली (2005) में अभिषेक बच्चन के पीछे एक गाने में बैकग्राउंड डांस किया था।
  5. बचपन से ही उनमें पायलट बनने की तीव्र इच्छा थी। साल 2018 में सुशांत सिंह ने अपनी बचपन की इच्छा को पूरा करने के लिए एक महंगा, बोइंग 737 फिक्स्ड बेस फ्लाइट सिम्युलेटर खरीदा था।
  6. सुशांत सिंह एक क्षत्रिय राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते थे। वर्ष 2017 में करणी सेना द्वारा संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के खिलाफ बढ़ते विरोध के कारण उन्होंने अपना सरनाम “राजपूत” हटा लिया था।
  7. उन्हें आकाशीय पिंडों, सितारों और ग्रहों को देखना बहुत पसंद था। सुशांत सिंह ने एक बहुत महंगा और दुनिया में सबसे उन्नत दूरबीनों में से एक मीड 14 LX 600 खरीदा था।
  8. सुशांत सिंह रजपूत का अंतरिक्ष के प्रति एक खास आकर्षण था। उन्होंने अपनी इस इच्छा को पूरी करने के लिए चंद्रमा पर जमीन का एक टुकड़ा ख़रीदा और वे चाँद पर जमीन खरीदने वाले पहले भारतीय बने। इनके द्वारा ख़रीदे गए चंद्र भाग को “मारे मस्कोविएन्स” या “सी ऑफ मस्कॉवी” कहा जाता है। उन्होंने “इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री” से चंद्र संपत्ति खरीदी थी।
  9. महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका के लिए स्वयं को तैयार करने के लिए उन्हें लगभग डेढ़ साल का समय लगा था। उन्होंने धोने जैसा हेलीकॉप्टर शॉट लगाने का अभ्यास कई दिनों तक दिन में 225 बार करते थे।
  10. सुशांत सिंह के अनुसार उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मो में बैकग्राउंड डांस के रूप में अभिनय किया था।
  11. वर्ष 2010 में उन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर एक डांस रियलिटी टीवी शो “झलक दिखला जा सीजन 4” में भाग लिया था। इस शो में उनके डांस पार्टनर कोरियोग्राफर शंपा सोंथालिया थीं।
  12. 2013 में उन्होंने परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में रघु राम की भूमिका निभाई थी। पहले इस फिल्म के लिए अभिनेता शाहिद कपूर को चुना गया था। लेकिन बाद में कारणवश यह फिल्म सुशांत को मिली।
  13. उन्होंने भारत के 12 प्रसिद्ध व्यक्तियों की बायोपिक में अभिनय करने की योजना बनाई थी। जिनमें चाणक्य, रवींद्रनाथ टैगोर और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जैसे व्यक्ति शामिल थें।
  14. फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने एलन अमीन से मार्शल आर्ट्स और एशले लोबो से डांस सीखा था। इसके अलावा उन्होंने मोहित सूरी की बॉलीवुड फिल्म राज़ 2 में सहायक निदेशक के रूप में कार्य किया था।

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली थी। वे पिछले 6 महीनों से डिप्रेशन में जी रहे थे और इसका ट्रीटमेंट भी ले रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 9 बजे अपनी बहन से फोन पर बात की थी और करीब 1 घंटे बाद उन्होंने गोलियों के साथ एक गिलास जूस पिया था।

सुबह 11:30 बजे के लगभग जब उनका कुक मेन्यू कंफर्म करने के लिए उनका दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में कुक ने डुप्लीकेट चाबी से  दरवाजा खोला। कुक ने सुशांत सिंह को पंखे से लटके हुए पाया। इसके बाद नौकर ने इस घटना की जानकारी मुंबई पुलिस को दी।

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस की जाँच

इस सुसाइड घटना के बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और इस केस से सम्बंधित कई लोगों से पूछताछ की गई। उनकी पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण दम घुटना बताया गया था। लेकिन उनके परिवार वालों के कहा था कि यह एक मर्डर है। इसकी CBI जांच होनी चाहिए।

लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने CBI जांच से साफ़ इनकार कर दिया था। इसके बाद उनके पिता ने 28 जुलाई को सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और अन्य 5 लोगों के खिलाफ पटना के एक थाने में FIR दर्ज कराई। उन्होंने धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे आरोप लगाए। इसके बाद बिहार पुलिस ने पुरे मामले की जांच शुरू की।

प्रवर्तन निदेशालय ने भी संज्ञान लेकर इस मामले में धन के संदिग्ध लेनदेन को लेकर अपनी जांच शुरू की। 5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की CBI जांच की सिफ़ारिश को स्वीकार किया था। CBI जाँच के आदेश मिलने पर रिया चक्रवर्ती सहित 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करके केस की जांच शुरू की।

रिया चक्रवती ने केस को पटना से मुंबई स्थानांतरित करने की याचिका दायर की थी, जिसमे कोर्ट ने 19 अगस्त को बिहार में दर्ज केस को सही ठहराते हुए फैसला सुनाया कि CBI ही इस केस की जाँच करेगी। इस केस में ड्रग्स से जुडी जानकारी मिलने पर 26 अगस्त को NCB ने रिया समेत 5 लोगों पर केस दर्ज किया।

8 सितंबर को NCB ने सुशांत सिंह की मौत की जाँच से जुड़े एक ड्रग केस में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया। इससे पहले NCB ने ड्रग केस में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी। 3 अक्टूबर को CBI ने जाँच में सहयोग के लिए दिल्ली एम्स की एक टीम गठित की, जिसमे इस टीम के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत एक आत्महत्या थी।

उम्मीद करते है सुशांत सिंह राजपूत की सक्सेस स्टोरी (Sushant Singh Rajput success story in hindi) आपको पसंद आई होगी। आपको सुशांत सिंह राजपूत का जीवन परिचय (Sushant Singh Rajput Biography), शिक्षा, परिवार, गर्लफ्रेंड और उनके द्वारा की गई फिल्में कैसी लगी। कमेंट बॉक्स में अपने विचार अवश्य दे।

आपको बता दे कि सुशांत सिंह एक बहुत ही अच्छे इंसान थे। उनका दिल बहुत बड़ा था। वे लगातार कामयाबी की तरफ बढ़ रहे थे। जिस गति से वे बॉलीवुड में सफलता की ओर बढ़ रहे थे, उस गति से शायद ही कोई बढ़ रहा होगा। शायद इसलिए ही बॉलीवुड की टॉप हस्तियां उनसे नफरत करने लगी थी।

सूत्रों के अनुसार उन्हें बॉलीवुड में काम भी नहीं करने दिया जा रहा था। उन्हें कई फिल्मो से निकलवा दिया था। शायद यही बात उनके डिप्रेशन में होने की वजह हो सकती है। आप Sushant Singh Rajput success story ( सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी ) से सम्बंधित विचार कमेंट रख सकते है।

FAQ

Q :  सुशांत सिंह के पिता कौन है ?
Ans : कृष्ण कुमार सिंह

Q :  सुशांत सिंह राजपूत का जन्म कब हुआ था ?
Ans : 21 जनवरी 1986

Q :  सुशांत सिंह राजपूत का जन्म कहाँ हुआ था ?
Ans : पटना , बिहार

Q :  सुशांत सिंह ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत किस फिल्म से की थी ?
Ans : काई पो चे (2013)

Q :  सुशांत सिंह का पहला T.V शॉ कौनसा था ?
Ans : किस देश में है मेरा दिल (2008)

Q :  सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी इंजीनियर की पढ़ाई बीच में ही क्यों छोड़ दी थी ?
Ans : डांस व थिएटर की तरफ अपने बढ़ते रुझान की वजह से उन्हें पढ़ाई के लिए टाइम नहीं मिल पा रहा था। इसीलिए उन्होंने अपने इंजीनियर के अंतिम वर्ष में उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी।

Q :  चन्द्रमा पर जमीन खरीदने वाले पहले भारतीय कौन थे ?
Ans : सुशांत सिंह राजपूत

Q :  सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड कौन थी ?
Ans : अंकिता लोखंडे,रिया चक्रवर्ती

Q :  सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु कब हुई थी ?
Ans : 14 जून 2020

Q :  सुशांत सिंह की मृत्यु कैसे हुई थी ?
Ans : एक लम्बे डिप्रेशन की वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली थी।

Q :  सुशांत सिंह किस अभिनेत्री से शादी करने वाले थे ?
Ans : अंकिता लोखंडे से

Q :  क्या सुशांत सिंह विवाहित थे ?
Ans : नहीं

Q :  सुशांत सिंह की कितनी बहनें है ?
Ans : 4 (नीतू सिंह, श्वेता सिंह कीर्ति, प्रियंका सिंह, मीतू सिंह )

Q :  सुशांत सिंह की माँ का नाम क्या है ?
Ans : उषा सिंह , वर्ष 2002 में ब्रेन हेमरेज की वजह से इनकी मृत्यु हो गई थी ?

Read also

  1. संदीप माहेश्वरी सक्सेस स्टोरी 
  2. नेहा कक्कड़ सक्सेस स्टोरी
  3. डॉ विवेक बिन्द्रा की सफलता की कहानी 
  4. रितेश अग्रवाल की सक्सेस स्टोरी
  5. हरनाज कौर संधू का जीवन परिचय

 

4 thoughts on “सुशांत सिंह राजपूत सक्सेस स्टोरी : Sushant Singh Rajput Biography in Hindi”

  1. सुशांत सिंह राजपूत की पूरी जानकारी बहुत अच्छे तरीके से बताने के लिए सुक्रिया

    1. सुशांत सिंह राजपूत हम लोगों को हमेशा याद रहेगा वो बहुत अच्छे अभिनेता थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *