Skip to content

हस्तमैथुन करने से आयी शारीरिक कमजोरी को कैसे दूर करें ?

हस्तमैथुन करने से आयी शारीरिक कमजोरी को कैसे दूर करें

Hello friends, हस्तमैथुन या मास्टरबेशन के बारे में तो आप जानते है, लेकिन क्या आप जानते है हस्तमैथुन करने के नुकसान भी है। बहुत से लोग इस बात से अनजान है कि मास्टरबेशन से आयी यौन कमजोरी को कैसे दूर करें। कुछ लोगो को तो यह भी पता नहीं होता है कि हस्तमैथुन करने से शारीरिक कमजोरी होती है। इस लेख में आपको “हस्तमैथुन करने से आयी शारीरिक कमजोरी को कैसे दूर करें ?” के बारे में बताया जायेगा।

लोग हस्तमैथुन खुद को सेक्सुअल संतुष्टि देने के लिए करते है। लेकिन कुछ देर का सुख आपकी अच्छी-खासी जिंदगी को नष्ट कर सकता है।हस्तमैथुन करने से शारीरिक कमजोरी के साथ-साथ सेक्सुअल कमजोरी भी आती है। हस्तमैथुन से होने वाली कमजोरी इस बात पर भी निर्भर करती है कि कौन कितनी बार हस्तमैथुन करता और उसका खान-पान क्या है ? यदि आप हस्तमैथुन से आयी कमजोरी को दूर करना चाहते है तो आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना है।

हस्तमैथुन क्या है ?

हस्तमैथुन को सेल्फ सेक्स या मास्टरबेशन के नाम से भी जाना जाता है। यह काम पुरुषों के द्वारा आत्म-सुख व सेक्सुअल सुख प्राप्त करने के लिए किया जाता है। हस्तमैथुन एक गन्दी आदत है, जिसमें पुरुष अपने हाथ से अपने पेनिस को हिलाकर वीर्यपात करता है। जिससे उसे आंशिक सेक्सुअल सुख की  प्राप्ति होती है।

इस लत से पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी ग्रसित है। महिलाएं अपनी ऊँगली की सहायता से मास्टरबेशन करती है।मास्टरबेशन एक बुरी लत है। इससे कई लोगो की जिंदगी ख़राब हो गई। हस्तमैथुन से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के नुकसान उठाने पड़ते है।

हस्तमैथुन करने से क्या होता है ?

  1. अत्यधिक हस्तमैथुन करने से शारीरिक व मानसिक कमजोरी होती है।
  2. सप्ताह में 2 या 3 बार हस्तमैथुन करना फायदेमंद रहता है और यह बिल्कुल सुरक्षित सेक्सुअल गतिविधि है।
  3. हस्तमैथुन करने से कुछ देर के लिए सेक्सुअल संतुष्टि मिलती है।
  4. मास्टरबेशन करके आप सेक्सुअल तनाव को कम कर सकते है।

हस्तमैथुन करने के नुकसान क्या है ?

  1. अत्यधिक हस्तमैथुन करने से पेनाइल इंजरी हो सकती है। इसके अलावा पेनिस को हाथ या अन्य किसी से चीज से रगड़ने से चोट लग सकती है और पेनिस पर घाव हो सकता है।
  2. हस्तमैथुन करने से पुरुष शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो जाता है। जिससे उसके अंदर आत्मविश्वास कम हो जाता है और शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए वह कई गलत तरीके अपना लेता है, जिससे उसे भारी नुकसान हो सकता है।
  3. अत्यधिक हस्तमैथुन करने से सोचने समझने की शक्ति कमजोर हो जाती है। साथ ही हफ्ते में 5 बार से अधिक हस्तमैथुन करने से प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है।
  4. अत्यधिक हस्तमैथुन करने से प्रतिदिन का कामकाज बिगड़ जाता है और काम में मन भी नहीं लगता है।
  5. ज्यादा मास्टरबेशन करने से सेक्सुअल स्टैमिना कमजोर हो जाता है।
  6. ज्यादा मास्टरबेशन करने से व्यक्ति चिड़चिड़ा, उदास, हतास, आत्म-विश्वास रहित हो जाता है।
  7. इससे शरीर में कई तरह के रोग हो सकते है। मांशपेशियां व हड्डियां कमजोर हो जाती है।
  8. अत्यधिक मास्टरबेशन करने से गाल पिचक जाते है और शरीर के अंग धीरे धीरे कमजोर होने लगते है। साथ ही पेनिस की मांशपेशियां कमजोर होने लगती है और उसमे कई तरह की विकृति आ जाती है।
  9. अत्यधिक मास्टरबेशन करने से नपुंशकता हो सकती है और शुक्राणुओं की कमी के साथ साथ शीघ्रपतन की बीमारी हो सकती है। इससे वीर्य पतला पड़ जाता है।

हस्तमैथुन करना कैसे छोड़े ?

हस्तमैथुन को छोड़ने के लिए आपको अपनी इच्छा शक्ति पर नियंत्रण रखना होगा और इसे छोड़ने के लिए दृढ़ संकल्प लेना होगा। इसे छोड़ने के लिए आप योगा और मैडिटेशन (ध्यान केंद्रित करना) कर सकते है। अश्लील चीजों से दुरी बनाये और मन में किसी प्रकार का कोई गलत ख्याल न रखे, जिससे कामोतेजना बढ़ें। हस्तमैथुन को छोड़ने के लिए आपका सबसे बड़ा साथी आपका मन होगा। अगर अपने अपने मन पर काबू पर लिया तो आप इस गन्दी लत को छोड़ सकते है।

हस्तमैथुन करने से कमजोरी कैसे आती है ?

यदि कोई पुरुष सप्ताह में 14-16 या इससे अधिक बार हस्तमैथुन करता है तो उसे कई तरह की प्रोब्लेम्स का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही यदि कोई व्यक्ति हेल्दी डाइट नहीं लेता है और उसके शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल रहे तो वह कम बार हस्तमैथुन करने से भी कमजोर हो सकता है।

मास्टरबेशन को लेकर कई तरह के विचार है। कुछ विशेषज्ञ कहते है कि मास्टरबेशन फायदेमंद है। इससे सेक्सुअल इच्छा पूरी होती है, जो कि पूरी तरह से सुरक्षित है। जबकि कुछ डॉक्टर्स का मानना है कि मास्टरबेशन से शारीरिक और मानसिक कमजोरी तो होती ही है, लेकिन साथ में सेक्सुअल स्टैमिना भी ख़राब हो जाता है। इससे सेक्स की इच्छा कम हो जाती है।

मास्टरबेशन के दौरान वीर्यपात होता है, जो कि शरीर कि ऊर्जा होती है और इसके निकलने से शरीर कि ऊर्जा कम हो जाती है। मास्टरबेशन से होने वाली कमजोरी इस बात पर निर्भर करती है कि कौन कितना हस्तमैथुन करता है। ये बात सच है कि मास्टरबेशन करने से मानसिक, शारीरक और सेक्सुअल कमजोरी होती है। लेकिन यह दो बातो पर निर्भर करती है।

पहली इस बात पर निर्भर करती है कि कोई पुरुष कितनी बार हस्तमैथुन करता है ? दिन में 3-4 बार मास्टरबेशन करने वाले पुरुष में वीर्य की कमी से शारीरिक कमजोरी ज्यादा होगी और साथ में उसकी सोचने समझने की शक्ति भी धीरे धीरे कम होने लगेगी। यदि आप वीर्य की कमी से हुई शारीरिक कमजोरी को दूर करना चाहते है तो यौन सम्बंधित डॉक्टर से संपर्क करें और उन्हें सब सच सच बता दे, ताकि वह आपकी समस्या को समझ के आपका उपचार कर सके।

दूसरी इस बात पर निर्भर करती है कि वह पुरुष किस प्रकार का खानपान लेता है ? यदि आपका खान-पान बिगड़ा हुआ है और आप अच्छा भोजन नहीं ले रहे है तो आपको ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वीर्यपात से होने वाली कमजोरी को दूर करने के लिए शरीर को पोषक तत्व की जरूरत होती है। यदि आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिलेंगे तो आपका शरीर मास्टरबेशन से और ज्यादा कमजोर हो जायेगा। इसलिए अपने खान-पान के बारे में डॉक्टर को अवश्य बताये।

हस्तमैथुन करने से आयी शारीरिक कमजोरी को कैसे दूर करें ?

अब तक आप जान चुके है कि हस्तमैथुन क्या है और इससे क्या क्या नुकसान होता है और यह शरीर पर किस तरह दुष्प्रभाव डालता है। अब आइये जानते है कि हस्तमैथुन करने से आयी शारीरिक कमजोरी को कैसे दूर करें ?

1. वीर्य में वृद्धि करने वाले फल खाये

यदि आप अपनी सेक्सुअल व शरीरिक कमजोरी दूर करना चाहते है तो आपको आम, केला, सिंघाड़ा, तरबूज, लीची, चीकू, अंगूर, पपीता आदि का सेवन करना होगा। साथ ही अपनी डाइट में हरे ताजे फलों को शामिल करें। साथ ही अपनी डाइट में गाजर, मूली, साग, कमल ककड़ी, पालक, कंदमूल, प्याज, खीरा को भी शामिल करें।

2. ड्राई फ्रूट्स खाये

अपने शरीर को शक्तिशाली बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स बहुत फायदेमंद होते है। ड्राई फ्रूट्स में भरपूर मात्रा में मिनरल्स और फाइबर होते है, जो शारीरिक कमजोर को दूर करके शरीर को मजबूत बनाते है। ड्राई फ्रूट्स शुक्राणुओं में सुधार करके उनकी संख्या को बढ़ाते है। अत्यधिक मास्टरबेशन करने से आयी कमजोरी को दूर करने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते है। इससे आपका शरीर शारीरिक और सेक्सुअल दोनों रूप से मजबूत बनेगा

3. योग और व्यायाम करें

खान-पान में सुधार करने के साथ-साथ आपको योग और व्यायाम भी करना चाहिए। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा बना रहेगा और पुरे शरीर में ब्लड का प्रवाह सही तरिके से होगा और शारीरिक कमजोरी दूर होगी। वर्कआउट करने से शरीर मजबूत बनता है।

4. अंकुरित चने, मूंग का सेवन करें

अपने शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए आपको अंकुरित चने, मूंग खाने चाहिए। इनमे फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते है। चने, मूंग और सोयाबीन दाने को रात में भिगोकर रख दे और उसी में थोड़े से मनका, बादाम, अंजीर दाल दे और रात भर में भीगने दे। सुबह इन्हे आप खाये। इससे आपको काफी एनर्जी मिलेगी। यह थकान को दूर करने में काफी सहायक है।

5. दूध और केला मिक्स करके खाये

मास्टरबेशन से आयी कमजोरी को दूर करने के लिए यह सबसे सहायक उपाय है। आप शारीरिक थकान को दूर करने के लिए और वीर्य वृद्धि के लिए सुबह-सुबह दूध में केला मिक्स करके पी सकते है। इससे आपके शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलेगी। साथ ही शरीर में नए टिश्यू बनेंगे। जिससे आपका शरीर सुडोल बन जायेगा।

हस्तमैथुन करने से आयी यौन कमजोरी को कैसे दूर करें ?

हस्तमैथुन करने से शरीर पर कई दुष्प्रभाव पड़ते है, जिनके बारे में आप ऊपर पढ़ चुके है। इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह की दवा उपलब्ध है। लेकिन इन दवाओं के अपने कुछ साइड इफ्फेक्ट होते है। कुछ दवा सही साबित होती है तो कुछ दवा बेअसर होती है। लेकिन आयुर्वेद में मर्दाना कमजोरी या यौन कमजोरी को दूर करने के लिए कई तरह की जड़ी-बूटी उपलब्ध है। आइये जानते है हस्तमैथुन करने से आयी यौन कमजोरी को कैसे दूर करें ?

1. शिलाजीत

शीलजीत एंटीऑक्सीडेंट और खनिज लवणों का भंडार होता है। इसमें फोलिक एसिड भरपूर होता है, जो टेस्टोस्टोरेन हार्मोन को बढ़ाकर यौन कमजोरी को दूर करता है। हालाँकि शिलाजीत की तासीर गर्म होती है, जो शरीर में गर्मी उत्पन करती है। इसलिए इसकी कम मात्रा का सेवन करना चाहिए। शिलाजीत को इंडियन वियाग्रा के नाम से जाना जाता है।

इसमें  80 से भी ज्यादा खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। यह वीर्य की मात्रा बढ़ाने में , स्पर्म की संख्या को बढ़ाने में , बैक्टीरियल इंफेक्शन को ठीक करने में सहायक होता है। यह लिंग में रक्त का प्रवाह लम्बे समय तक बनाये रखता है। अतः आप डॉक्टर से सलाह लेकर शिलाजीत का सेवन कर सकते है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े – शिलाजीत खाने के फायदे और नुकसान

2. अश्वगंधा का सेवन दूध के साथ करें

अश्वगंधा एक दुर्बल आयुर्वेदिक औषधि है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह लिंग की कमजोर नसों को मजबूत करती है। खोयी हुई यौन कमजोरी को पुनः पाने के लिए अश्वगंधा एक अच्छी आयुर्वेदिक औषधि है। अश्वगंधा कॉर्टिसोल (cortisol) नामक स्ट्रेस हार्मोन को कम करके पुरुषों में सम्भोग की भावना उत्पन करती है। साथ ही यह टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर भी बढ़ाता है। जिससे लिंग की नसे मजबूत बनती है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े – अश्वगंधा के फायदे और नुकसान

3. सफ़ेद मूसली का सेवन दूध के साथ करें

सफ़ेद मूसली में एक्लॉइड, फाइबर,कार्बोहाइड्रेट,प्रोटीन,सैपोनिंस,कैल्शियम,मैग्नीशियम,पोटैशियम,जिंक,आदि खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते है। सफ़ेद मूसली टेस्टोस्टोरेन हार्मोन्स के स्तर को बढ़ाती है, जो लिंग की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। सफ़ेद मूसली में पाए जाने वाले पोषक तत्व शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाकर वीर्य की गुणवत्ता में सुधार करता है। यौन कमजोरी को दूर करने के लिए आप सफ़ेद मूसली का सेवन दूध के साथ कर सकते है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े :- सफ़ेद मूसली के फायदे और नुकसान

4. चन्द्रप्रभा वटी दूर करती है यौन कमजोरी

चन्द्रप्रभा वटी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह एक प्रभावशाली आयुर्वेदिक औषधि है। यह पुरुषों में गुप्त रोगो से सम्बंधित सभी विकारो को दूर करती है। हस्तमैथुन से हुई कमजोरी को दूर करने के लिए आप चन्द्रप्रभा वटी का सेवन कर सकते है। चन्द्रप्रभा वटी की गोली सुबह-शाम लेने से यह 2-3 दिन के अंदर ही यौन कमजोरी को सही करने लगती है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े :- चंद्रप्रभा वटी के फायदे और नुकसान

5. कौंच के बीज़ से दूर होती है यौन कमजोरी

कौंच के बीज में प्रोलैक्टिन नामक एक हार्मोन पाया जाता है। ये प्रोलैक्टिन प्रजनन, चयापचय और इंम्‍यूरेग्‍यूलेटरी कार्यों में फयदेमंद होता है। अत्यधिक हस्तमैथुन करने से हुई शारीरिक व यौन कमजोरी को दूर करने के लिए कौंच के बीज़ काफी फायदेमंद होते है। इससे हड्डियां मजबूत होती है।

यह शरीर में टेस्‍टोस्‍टेरोन का स्तर बढ़ाकर पुरुषों में सेक्स पॉवर बढ़ाने का भी काम करती है।  इसके अलावा यह शरीर को अष्ट-पुष्ट बनता है और वीर्य की गुणवत्ता में सुधार करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर मांसपेशियों के विकास में मदद करते हैं और शरीर को एनर्जी प्रदान करते है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें – कौंच बीज के फायदे और नुकसान

निष्कर्ष

यदि आपके अंदर भी अत्यधिक हस्तमैथुन करने से यौन कमजोरी आयी है तो आप डॉक्टर से सलाह ले। यौन कमजोरी और शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए ऊपर बताये हुए उपायों को अपनाने से पहले आप डॉक्टर से सलाह अवश्य ले। साथ ही यदि आपके अंदर हस्तमैथुन करने की लत है तो आप इससे तुरंत छोड़ दे। यह आपकी लाइफ को बर्बाद कर सकती है। यह धीरे धीरे आपके अंदर से सेक्स की इच्छा को ख़त्म कर देगी। आशा करता हूँ आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। comment box में अपने विचार बताये कि आपको यह लेख कैसा लगा।

  1. वीर्य कैसे बनता है और कितने दिन में बनता है ?
  2. सेक्स एजुकेशन बच्चो के लिए क्यों जरुरी है ? 
  3. रिलेशनशिप में सेक्स करना क्यों जरुरी होता है ?
  4. सेक्स पावर बढ़ाने का आयुर्वेदिक उपाय क्या है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *