Skip to content

डॉ उज्जवल पाटनी सक्सेस स्टोरी : Dr Ujjwal Patni Success Story in Hindi

डॉ उज्जवल पाटनी सक्सेस स्टोरी Dr. Ujjwal Patni Success Story in Hindi

Hello friends, आज के इस ब्लॉग में आपको डॉ उज्जवल पाटनी सक्सेस स्टोरी, जीवनी, जन्म, शिक्षा, परिवार, उम्र, मोटिवेशनल बुक्स,उपलब्धियां,करियर, अनमोल वचन – Dr. Ujjwal Patni Success Story in Hindi , Biography, Birth, Age, Family, Career, Education, Motivational Books, Achievement, Quotes, Motivational Thoughts के बारे में बताया जा रहा है।

आपने इनको सोशल मीडिया पर Short video, youtube video में Motivational Speech देते हुए देखा होगा। यदि आप इनके बारे में नहीं जानते है तो आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना है। यहां आपको डॉ उज्जवल पाटनी से सम्बंधित पूरी जानकारी दी जाएगी। आइये जानते है डॉ उज्जवल पाटनी की सफलता की कहानी – Dr. Ujjwal Patni Success Story in Hindi

डॉ उज्जवल पाटनी कौन है ? Who is Dr. Ujjwal Patni in hindi

Dr. Ujjwal Patni एक प्रसिद्ध Motivational Speaker, Businessman, Youtuber और लेखक हैं। इससे पहले वे एक डेंटल डॉक्टर थे। बाद में उन्होंने अपनी प्रेरक लेखन शैली और मोटिवेशनल स्पीच से विश्व स्तर पर लोगो के दिलों में जगह बनाई। उन्होंने अपनी प्रेरक लेखन शैली लाखों पाठकों के दिलों में जगह बनाई है।

Dr. Ujjwal Patni sir एक Successfull Speaker है, जिस वजह से उनका नाम कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं। उज्जवल पाटनी सर यूट्यूब पर बिज़नेस से जुडी जानकारी शेयर करते है और लोगो को मोटीवेट करते है। डॉ उज्जवल पाटनी के youtube channel को youtube द्वारा Prestigious Gold Creator Award मिला है।

डॉ उज्जवल पाटनी का जीवन परिचय – Dr. Ujjwal Patni Success Story in Hindi

पूरा नाम Dr. Ujjwal Patni
जन्म 13 नवम्बर 1973
जन्म स्थान भिलाई, छत्तीसगढ़
धर्म जैन
शिक्षा Graduation, BDS (डेंटल), राजनीती विज्ञान की डिग्री, Master Of Business
स्कूल ज्ञात नहीं
कॉलेज ज्ञात नहीं
आयु 48 Years ( 2022 )
भाई 3 भाई
बहन नहीं है
पिता का नाम ज्ञात नहीं
माता का नाम ज्ञात नहीं
पत्नि का नाम ज्ञात नहीं
बच्चे ज्ञात नहीं
पेशा Youtuber, Business Coach, Motivation Speaker, Auther
विवाह विवाहित
लम्बाई 5 फ़ीट 9 इंच
बालों का रंग काला
आँखों का रंग काला
स्किन कलर गेंहुआ
पुस्तक Judo Jodo Jeeto (Network Marketing)

Jeet Ya Haar Raho Teyaar

Power Thinking

Safal Vakta Safal Vyakti

Network Marketing Kitna Sach Kitna Jhooth

Aspire Before You Expire

Winners and Losers

डॉ उज्जवल पाटनी का प्रारंभिक जीवन

डॉ उज्जवल पाटनी का जन्म 13 नवम्बर 1973 को भिलाई, छत्तीसगढ़, भारत मे हुआ था। इनके परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। ये अभी वर्तमान में अपने परिवार के साथ भिलाई शहर में रहते है। उज्जवल पाटनी के तीन भाई है, जिनमें ये सबसे बड़े है।

ये अपनी पत्नी और बच्चों के साथ में भिलाई में रहते है। डॉ उज्जवल पाटनी का जन्म जैन परिवार में हुआ था। इनके पिता एक व्यापारी है। इनका जन्म समृद्ध परिवार में हुआ था। जिस वजह से इनका बचपन अच्छा व्यतीत हुआ था। इन्हें बचपन से ही खेलने व पढ़ने में काफी रूचि थी।

डॉ उज्जवल पाटनी की शिक्षा – dr. Ujjwal Patni Education In Hindi

Dr. Ujjwal Patni की प्रारंभिक शिक्षा भिलाई शहर में ही हुयी थी। उन्होंने अपनी स्कूल तक की पढ़ाई इंग्लिश मीडियम से की थी। इंग्लिश मीडियम के स्टूडेंट होने के बाउजूद वे अच्छी तरह से हिंदी बोल लेते थे। 12वीं कक्षा पास करने के बाद उन्होंने डेंटल कॉलेज से BDS का कोर्स किया था।

इसके बाद उन्होंने राजनीति विज्ञान से M.A ( Master of Arts ) किया। फिर उन्होंने Master of Business की पढ़ाई की। इसके साथ में उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण में विशेषज्ञता और मानवाधिकारों में विशेषज्ञता के साथ-साथ कई डिग्रियां हासिल की हैं। इन्होने डॉ की उपाधि भी हासिल कर रखी है।

डॉ उज्जवल पाटनी का करियर – dr. Ujjwal Patni Career In Hindi

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉ उज्जवल पाटनी ने अपने करियर की शुरुआत डेंटल डॉक्टर के रूप में की थी। वे पेशे से एक डेंटल डॉक्टर थे। लेकिन उन्हें लाइफ में कुछ बड़ा करना था, इसलिए वे अपने काम से खुश नहीं थे। उज्जवल पाटनी वो कार्य करना चाहते थे, जिसमे उनका मन लगता था।

उन्हें लिखने और पढ़ने में बहुत रूचि थी। साथ ही नयी चीजों के बारे में सीखना उन्हें अच्छा लगता था। इसलिए उन्होंने Network Marketing में करियर बनाने की ठानी। फिर उन्होंने Network Marketing Business को Join किया और अच्छा पैसा कमाना शुरू किया। पाटनी सर ने एक टीम वर्क किया।

यही से उनके Motivational Speaker बनने की कहानी शुरू हुयी थी। फिर वे अपने सेमिनार खुद करने लगे थे। फिर उन्होंने अपने Paisson पर ध्यान दिया और लेखन का कार्य करने लगे। Network Marketing Business करते हुए उन्होंने 7 Motivational Books लिखी।

इन 7 Motivational Books को 7 भाषाओं में 24 देशो में प्रकाशित किया गया। Dr. Ujjwal Patni की ये बुक्स काफी प्रसिद्ध हुयी। इनके द्वारा लिखी गयी बुक्स पाठको को बहुत पसंद आयी। यही से डॉ उज्जवल पाटनी एक सफल लेखक बने। इन बुक्स को आप ऑनलाइन पोर्टल से खरीद सकते है।

इसके बाद उन्होंने साल 2009 में अपना Youtube channel बनाया। फिर वे अपने Youtube channel के माध्यम से लोगो को बिज़नेस ट्रेनिंग देने लग गए। साथ ही वे शार्ट वीडियो बनानकर लोगो को motivate करने लगे। आज पाटनी सर के यूट्यूब चैनल पर लगभग 6 मिलियन Subscribers हैं।

इस तरह Dr. Ujjwal Patni एक प्रसिद्ध लेखक, मोटिवेशनल स्पीकर व बिज़नेस कोच बने। कई लोगो ने इनसे प्रेरणा लेकर अपने बिज़नेस में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने 10 लाख से अधिक लोगों के जीवन को बदलने में मदद की है। राजनेताओं, उद्योगपतियों और सामाजिक हस्तियों ने पाटनी सर के साथ मंच साझा किया है।

विभिन्न क्षेत्रों की टॉप हस्तियां इनके मोटिवेशन प्रोग्राम की प्रशंसा करती है। पाटनी सर का एक शॉ “The Ujjwal Patani  Show” एक बड़ी सफलता है। यह शो एक साथ Youtube, facebook व whatsapp पर release किया गया था। डॉ उज्जवल पाटनी के सफल तरीकों से लोगो को काम में जुड़े रहने में मदद मिलती है।

Dr. Ujjwal Patni एक बहुत ही विनम्र व दयालु व्यक्ति हैं। उन्होंने 3 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाये है, जिससे उन्होंने खुद को अन्य Motivational speakers से अलग किया है। YouTube ने भी उन्हें Prestigious Gold Creator Award से सम्मानित किया है।

Life And Business Coach बनने के बाद उन्हें 15 से ज्यादा बार नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर सम्मानित किया जा चूका है। डॉ उज्जवल पाटनी भारत में हर जगह अपने मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित करते है। आज वे अपने सेमिनार व यूट्यूब चैनल से लोगो को मोटीवेट कर रहे है।

अब तक Dr. Ujjwal Patni 100 से ज्यादा देशों में 2000 से अधिक मोटिवेशन सेमिनार कर चुके है। जिससे लाखो लोगो में पॉजिटिव थॉट्स का संचार हुआ है।

आज Dr. Ujjwal Patni और इंटरनेशनल लेवल पर अपनी बुक्स व वीडियो के माध्यम से लोगो को प्रेरित कर रहे है। उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर डेंटल डॉक्टर को छोड़कर अपनी वास्तविक क्षमता को लोगो के सामने लाये और अधिक से अधिक लोगो को मोटीवेट किया। इस तरह सफल होकर लोगो की मदद की।

Dr. Ujjwal Patni Books in Hindi

अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए पाटनी सर ने Motivational Books लिखना शुरू किया। उन्होंने पुरे जुनून के साथ में 7 पुस्तकें लिखीं। उज्जवल पाटनी की ये बुक्स 28 देशों में 14 भाषाओं में प्रकाशित हुई। पाठको ये बुक्स बहुत पसंद आयी। इस तरह वे एक सफल लेखक बने। Dr. Ujjwal Patni द्वारा लिखीं गयी पुस्तकें इस प्रकार है।

  1. Judo Jodo Jeeto (Network Marketing)
  2. Power Thinking
  3. Jeet Ya Haar Raho Teyaar
  4. Safal Vakta Safal Vyakti
  5. Network Marketing Kitna Sach Kitna Jhooth
  6. Aspire Before You Expire
  7. Winners and Losers

Dr. Ujjwal Patni Achieventment In Hindi

  1. वे LED 3 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बना चुके हैं।
  2. साल 2014 में उन्हें भारत के टॉप 10 विचारक अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  3. भारतीय Jaycee द्वारा उन्हें सबसे बड़ा पुरस्कार कमल पात्र दिया गया हैं।
  4. भारत का Best Corporate trainer MTC से भी इन्हे सम्मानित किया गया है।
  5. Dr. Ujjwal Patni को पंडित सुंदरलाल शर्मा राज्य साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका है।
  6. वे चैंबर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा भारत के शीर्ष बिजनेस कोच हैं।

डॉ उज्जवल पाटनी के अनमोल वचन

  1. बड़े निर्णय लेते हुए डरना गलत नहीं है, लेकिन डर के कारण बड़े निर्णय ना लेना गलत है।।

  2. यदि रोज सुबह नींद खुलते किसी लक्ष्य को लेकर आप उत्साहित नहीं है, तो आप जी नहीं रहे है जिंदगी सिर्फ काट रहे हैं।।

  3. अच्छे इंसान सिर्फ अपने कर्म से पहचाने जाते हैं, क्योंकि अच्छी बातें तो बुरे लोग भी कर लेते हैं।।

  4. रात के बाद सुबह आना निश्चित है प्रश्न केवल ये है कि आप के पास रात काटने का धैर्य है या नहीं।।

डॉ उज्जवल पाटनी के प्रेरणादायक विचार

  1. बिना प्रयास के आप सिर्फ नीचे गिर सकते हैं, कभी ऊपर नहीं उठ सकते। क्योंकि गुरुत्वाकर्षण का भी नियम यही है और जीवन का भी नियम यही है।।

  2. दूसरों के गलत व सही निर्णय से सीखिए, क्योंकि दुनिया में किसी की भी उम्र इतनी लंबी नहीं होती कि वह हर गलती खुद करके सीखे।।

  3. हर वक्त अपने को एहसास दिलाइए कि आप एक महत्वपूर्ण इंसान हैं और भगवान ने आपको किसी खास वजह से इस दुनिया में भेजा है।।

  4. जब तक मेरी सांसे चलेगी तब तक मैं अपने विचारों, शब्दों और कार्यो की जिम्मेदारी लेता हूँ। मैं किसी भी परिस्थिति में किसी और को दोष नहीं दूंगा।।

Dr. Ujjwal Patani Motivational Quotes In Hindi

  1. सोचना है तो बड़ा सोचिए और यदि करना है तो बड़ा कीजिए, एक बार पूरी ताकत तो लगाइए, रो – रोकर जीना भी कोई जीना है।।

  2. डरिए, घबराइए हतास होइए, यह सब स्वाभाविक है, लेकिन फिर भी आगे बढ़िए और वो कार्य कीजिए जो करना जरूरी है।।

  3. आपके जीवन में कुछ ऐसे नियम जरूर होनी चाहिए जिनसे आप किसी भी कीमत में समझौता नहीं करेंगे।।

  4. रास्ते इंसान को नहीं, इंसान रास्तों को चुनता है, अभी आप जहां भी हैं, अपने चुनाव की वजह से हैं।।

Dr. Ujjwal Patani Motivational Thoughts In Hindi

  1. बुरे लोगों की जीत उसी समय तय हो जाती है, जब अच्छे लोग चुप रहने का निर्णय लेते हैं।।

  2. यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आप सफल हैं या नहीं, जरुरी यह है कि आप उतने सफल हुए या नहीं जितनी आपके अंदर क्षमता है।।

  3. बीते हुए कल से सीखो और आने वाले अपने कल को प्लान करो और आज को अच्छे से जियो।।

  4. खुद के ज्ञान में किया गया इन्वेस्टमेंट सबसे ज्यादा रिटर्न देता है क्योंकि सारी समृद्धि वहीं से पैदा होती है।।

डॉ उज्जवल पाटनी के अनमोल वचन

  1. लोग सोचते ही रह जाते हैं और ये जिंदगी हाथ से निकल जाती है, इसलिए कम सोचिए, ज्यादा काम करिए।।

  2. जो है उसे शुरू करें, आप जहाँ हैं वहीं से शुरू करें, सही मौके के इंतजार ने करोड़ों लोगो के सपनों को खत्म कर दिया।।

  3. हमें सफलता तब मिलती है जब हमारे सपने हमारे बहानो से बड़े हो जाते हैं।।

  4. जो जानते नहीं इसलिए अमल नहीं कर पाते वो अज्ञानी हैं, लेकिन जो सब कुछ जानते हैं फिर भी उस ज्ञान पर अमल नहीं करते वे मूर्ख हैं।।

डॉ उज्जवल पाटनी के प्रेरणादायक विचार

  1. दूसरों की मदद करते वक्त अगर दिल में खुशी हो, तो वही सेवा है, बाकी सब दिखावा है।।

  2. आपके पास यही केवल एक जीवन है, इसे आप यूं ही बहाने बनाकर गुजार दें, या संघर्ष करके उपलब्धियां हासिल करें और अपने जन्म को सार्थक करें ये चुनाव आपका है।।

  3. यदि आपको जीवन में लोकप्रिय होना हो, तो सबसे ज्यादा ‘आप‘ शब्द का, उससे कम ‘हम’ शब्द का, और सबसे कम ‘मैं’ शब्द का उपयोग करें।

  4. अपने बड़े सपनों की छोटी सोच वालों से कभी चर्चा मत करो, सामने वाले की भी योग्यता होनी चाहिए कि वह आपको समझ सके।

Dr. Ujjwal Patani Quotes In Hindi

  1. हर दिन अपने आपसे पूछिए, क्या आज मैंने कोई ऐसा काम किया, जो मुझे नहीं करना चाहिए था।।

  2. मंजिलें पैरों की ताकत से नहीं हौसलों की ताकत से हासिल होती हैं।।

  3. मनुष्य का सबसे खराब अविष्कार – किंतु, परंतु, अगर-मगर, मुश्किल और असंभव जैसे शब्द है, अफसोस की बात यह है कि ये शब्द दुनिया में सबसे ज्यादा प्रचलित है।।

  4. सफलता और प्रतिष्ठा काम अधूरे छोड़ने वालों को नहीं बल्कि काम पूरे करने वालो को मिलती है, बड़ा बनना है तो “फिनीशर” बनिए ।।

Dr. Ujjwal Patani Quotes In Hindi

  1. हर व्यक्ति किसी न किसी क्षेत्र में Genius होता है, किसी को जल्दी पता चलता है तो किसी को देर से।।

  2. कम शिकायतें, कम बहाने और कम टालमटोल अधिक सफलता पाने का यही मूल मंत्र है।।

  3. सफलता के लिए Genius से कहीं ज्यादा जरूरी है, Common Sence होना।।

  4. सिर्फ सोच ही इतनी शक्तिशाली होती है जो सही और गलत में भेद कर सकती है जो व्यक्ति को ऊपर उठा सकती है और नीचे गिरा सकती है।।

Dr. Ujjwal Patani Motivational Thoughts For Success Life In Hindi

  1. कभी-कभी आपकी सफलता में केवल एक ही व्यक्ति बाधक होता है जिसे आप शीशे में हर दिन देखते हैं।।

  2. अपने से बड़े और सफल लोगों से तो हर कोई सम्मान और विनम्रता से पेश आता है, असली श्रेष्ठता तो तब है जब आप सामान्य लोगों से वैसे ही व्यवहार करते हैं।।

  3. किसी का कोई गुण आपको प्रभावित करें तो बिना status की परवाह किए उस व्यक्ति के पास जाकर यह कहने का साहस होना चाहिए कि मैं आपसे यह सीखना चाहता हूं।।

  4. उन सभी रास्तों को छोड़ दो जो मंजिल की तरफ नहीं जाते, भले ही वह कितने भी खूबसूरत हो।।

Dr. Ujjwal Patani Motivational Quotes For Success Life In Hindi

  1. जीवन में कभी यह मत कहना कि तुम्हारे पास समय नहीं है, क्योंकि तुम्हें भी हर दिन इतने ही घंटे दिए गए हैं जितने बिल गेट्स, लक्ष्मी मित्तल, सचिन तेंदुलकर या लता मंगेशकर के पास है।।

  2. हर समय भविष्य की चिंता की जगह कभी-कभी आज को जी लेना बेहतर है।।

  3. जिंदगी में चौके लगाने के लिए मौके का इंतजार मत कीजिए, खुद मौका बनिए और चौका लगाइए।।

  4. सफलता के आवश्यक तत्व- सर में बर्फ, सीने में आग, पैर में चक्कर, मुंह में शक्कर, मोटी चमड़ी और संवेदनशील दिल।।

डॉ उज्जवल पाटनी के अनमोल वचन

  1. संसार की सबसे महंगी पुस्तक, सबसे बड़ा प्रेरक और सबसे मूल्यवान विचार 1% का भी परिवर्तन नहीं ला सकते यदि आप बदलना ना चाहे तो।।

  2. Perfect परिस्थिति का इंतजार मत कीजिए, आज से अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दीजिए। सफलता इंतजार से नहीं काम करने से मिलेगी।।

  3. यदि आप हर काम करने के लिए साथी की तलाश करते हैं तो सफलता पाना मुश्किल होगा, कठिन रास्तों पर अकेले बढ़ने का साहस कीजिए।।

  4. हर बार दूसरों की सहमति लेने वाले, दूसरों की इच्छा से जीवन जीने वाले, कभी बड़ी सफलता हासिल नहीं करते, जीततेे वही हैं जो जिद और विद्रोह करने का हौसला रखते हैं।।

डॉ उज्जवल पाटनी के प्रेरणादायक विचार

  1. दुनिया इतनी बुरी नहीं जितनी कही जाती है एक बार निष्पाप मन से अच्छे लोगों के लिए बाहें फैलाकर कर तो देखिए, आप निराश नहीं होंगे।।

  2. यदि आपके साथी समाज में सम्मानित नहीं है, और उनके आचरण को संदेह की दृष्टि से देखा जाता है, तो उनके साथ रहने से आपको भी बहुत से लोग संदेह की नजर से देखेंगे।।

आशा करता हूँ आपको यह लेखा डॉ उज्जवल पाटनी सक्सेस स्टोरी Dr. Ujjwal Patni Success Story in Hindi अच्छा लगा होगा। मैंने यहाँ डॉ उज्जवल पाटनी का जीवन परिचय – Dr. Ujjwal Patni Biography in Hindi, जन्म, परिवार, सफलता मोटिवेशनल थॉट्स की अच्छे से जानकारी दी है। फिर भी इस लेख में किसी प्रकार की कोई कमी रह गयी हो तो आप कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख सकते है।

FAQ

Q :  डॉ उज्जवल पाटनी कौन है ?
Ans :  Dr. Ujjwal Patni एक प्रसिद्ध Motivational Speaker, Businessman, Youtuber और लेखक हैं। इससे पहले वे एक डेंटल डॉक्टर थे। बाद में उन्होंने अपनी प्रेरक लेखन शैली और मोटिवेशनल स्पीच से विश्व स्तर पर लोगो के दिलों में जगह बनाई। उन्होंने अपनी प्रेरक लेखन शैली लाखों पाठकों के दिलों में जगह बनाई है।

Q :  डॉ उज्जवल पाटनी का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  डॉ उज्जवल पाटनी का जन्म 13 नवम्बर 1973 को भिलाई, छत्तीसगढ़, भारत मे हुआ था।

Q :  Dr. Ujjwal Patni ने कितनी किताबे लिखी है ?
Ans :  पाटनी जी ने 7 मोटिवेशनल बुक्स लिखी है।

Q :  Dr. Ujjwal Patni की उम्र कितनी है ?
Ans :  2022 तक Dr. Ujjwal Patni की उम्र 48 Years है।

Read More

  1. संदीप माहेश्वरी सक्सेस स्टोरी
  2. नेहा कक्कड़ सक्सेस स्टोरी
  3. हर्षवर्धन जैन सक्सेस स्टोरी 
  4. सोनू शर्मा की सक्सेस स्टोरी
  5. Boring Life को Happy Life कैसे बनायें ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *