Skip to content

सुनील सेठी का जीवन परिचय Sunil Shetty Biography in Hindi

सुनील सेठी का जीवन परिचय Sunil Shetty Biography in Hindi

सुनील सेठी का जीवन परिचय Sunil Shetty Biography in Hindi, सुनील सेठी की जीवनी, जन्म, शिक्षा, परिवार, उम्र, पत्नी, बेटा-बेटी, गर्लफ्रेंड, फिल्मी करियर, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, नेट वर्थ, रूचि – ( Sunil Shetty Biography in hindi Birth Age Education Family Wife, Daughter, Son, Girlfriend Net Worth Filmy Career Movies Hobbies Lifestyle Business )

Hello Friends, शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जो सुनील सेठी को नहीं जनता होगा। आप sunil sethy को एक बॉलीवुड सुपर स्टार के रूप में जानते है। लेकिन क्या आप जानते है वे एक बॉलीवुड एक्टर होने के साथ साथ एक बिजनेसमैन व प्रोडूसर भी है। इस लेख में आपको सुनील सेठी का जीवन परिचय बताया जायेगा।

लोग सुनील जी को अन्ना के नाम से भी जानते है। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मो में अभिनय किया है। एक लम्बे संघर्ष के बाद उन्होंने बॉलीवुड में नाम कमाया है। उन्होंने 120 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। इनके Fans आज भी इनसे मिलने के लिए तरसते है।

सुनील सेठी का जीवन परिचय – Sunil Shetty Biography in Hindi

पूरा नाम सुनील वीरप्पा शेट्टी
उपनाम अन्ना
जन्मदिन 11 अगस्त 1961
जन्म स्थान मुल्की, मैंगलोर, कर्नाटक, भारत
गृहनगर मुल्की, मैंगलोर, कर्नाटक
प्रोफेशन अभिनेता, बिजनेसमैन, प्रोडूसर
उम्र 62 वर्ष (2022 तक)
राशि सिंह
जाति बंट समुदाय
धर्म हिन्दू
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक सम्बन्ध भारतीय जनता पार्टी
आहार / भोजन मांसाहारी
शैक्षिक योग्यता होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन
कॉलेज एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि 25 दिसंबर 1991
गर्लफ्रेंड माना शेट्टी (क्रिएटिव डायरेक्टर )
अभिरुचि क्रिकेट खेलना, वर्कआउट करना, शॉपिंग करना, ट्रैवलिंग, मूवी देखना
स्कूल ज्ञात नहीं है
डेब्यू फिल्म 1.      फिल्म “बलवान” -1992 अभिनेता के रूप में

2.      फिल्म “खेल-कोई साधारण खेल नही” – 2003 प्रोडूसर के रूप

3.      टीवी ” बिगेस्ट लूजर जीतेगा ” 2007

नेट वर्थ लगभग 12 मिलियन

सुनील सेठी का परिवार – Sunil Sethy Family

पिता जी का नाम स्वर्गीय वीरपा शेट्टी
माता जी का नाम ज्ञात नहीं है
बहन का नाम सुजाता शेट्टी (बड़ी)
भाई का नाम नही है
पत्नी का नाम माना शेट्टी (क्रिएटिव डायरेक्टर )
बेटे का नाम अहान शेट्टी (अभिनेता)
बेटी का नाम आथिया शेट्टी (अभिनेत्री)

Sunil Sethy की शारीरिक बनावट

लम्बाई 5 फुट 10 इंच
वजन 80 kg
आँखों का रंग गहरा भूरा
बालो का रंग काला
शारीरिक माप छाती: 42 इंच

कमर: 34 इंच

बाइसेप्स: 16 इंच

स्किन कलर फेयर

Sunil Sethy की पसंद

पसंदीदा खाना तिल्वली कुल्फी, फिश कड़ी, थाई व्यंजन
पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन, ब्रूस विलिस
पसंदीदा अभिनेत्री नरगिस, शर्मिला टैगोर, काजोल, माधुरी दीक्षित, गोल्डी हॉन
पसंदीदा क्रिकटर सचिन तेंदुलकर
पसंदीदा खेल क्रिकेट
पसंदीदा संगीतकार ब्रायन एडम्स
पसंदीदा डायरेक्टर जेपी दत्ता, गुलजार, राजीव राय, प्रियदर्शन
पसंदीदा किताब सुनील गावस्कर द्वारा लिखी गई सनी डेज़
पसंदीदा फिल्म शरबी
पसंदीदा रंग नीला, सफेद, काला
पसंदीदा कार संग्रह 1.      Hummer H3, mercedes-Benz SUV Car

2.      BMW X5 SUV Car

3.      Range Rover Car

सुनील सेठी का जन्म प्रारम्भिक जीवन Sunil Sethy Biography in hindi

सुनील सेठी का जन्म एक मिडिल क्लास फैमिली में 11 अगस्त 1961 को मुल्की, मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। इनका जन्म एक बंट समुदाय में हुआ था। सुनील अपने पिता को ही गुरु मानते है।

वे अपने पिता को कड़ा संघर्ष करते हुए देखकर बड़े हुए है। सुनील के पिताजी एक होटल में वेटर का काम करके घर चलते थे। हालाँकि जब सुनील सेठी ने बॉलीवुड में सफलता प्राप्त की, तब उन्होंने वह होटल ही खरीद लिया, जिसमें sunil sethy के पिताजी काम किया करते थे।

सुनील की एक बड़ी बहन है, जिसका नाम सुजाता सेठी है। प्रारम्भ में इनके परिवार की स्थिति ठीक नहीं थी, जिस वजह से बॉलीवुड में करियर बनाना इनके लिए आसान नहीं था।

शायद इसी वजह से उन्हें परिवार का सपोर्ट कम मिला था। लेकिन जब वे धीरे धीरे अपनी सफलता की ओर बढ़ रहे थे, तब उनके पिता ने भी उन्हें सपोर्ट किया। आज सुनील सेठी एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और बिजनेसमैन है।

सुनील सेठी की शिक्षा Sunil Sethy Education in hindi

सुनील सेठी की प्रारंभिक शिक्षा अपने जन्म स्थल मुल्की, मैंगलोर, कर्नाटक में हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई मुंबई के एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स की थी। यहाँ से सुनील सेठी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए होटलों में काम किया था।

सुनील सेठी की लव लाइफ Sunil Sethy Love Life In Hindi

सुनील सेठी का अफेयर माना सेठी के साथ रहा है। इन दोनों की मुलाकात मुंबई में ही हुई थी, जब सुनील बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। काफी लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया।

जब दोनों ने शादी को लेकर परिवार में बात की तो माना के पिता ने इस विवाह के लिए मना कर दिया। क्योंकि माना सेठी के पिता गुजराती मुस्लिम थे, जबकि माँ पंजाबी थी। जबकि सुनील तेलंगु भाषी थे।

इस तरह दोनों के प्यार के बीच में संस्कृति, धर्म और जाति की दिवार बनकर खड़ी हो गई। बाद में सुनील सेठी की फिल्मों में सफलता को देखकर माना के पिताजी इस शादी के लिए राजी हो गए।

25 दिसंबर 1991 को मुंबई में इन दोनों की शादी हुई। हालाँकि इस शादी के लिए सुनील ने लगभग 8 साल इंतजार किया था। वे परिवार से भागकर भी शादी कर सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

सुनील सेठी की पत्नी माना सेठी भी बहुत अमीर है। वे एक रचनात्मक निर्देशक है। साथ ही वे बच्चो के लिए एक NGO भी चलती है। जो बताता है कि माना सेठी दिल से भी बहुत अमीर है।

Sunil sethy के बच्चे 

Sunil sethy के 2 बच्चे है। इनके बेटे का नाम अहान सेठी है, जिसका जन्म 28 दिसंबर 1995 को हुआ था। अहान सेठी भी एक अभिनेता है। इन्होने कई फिल्मों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

जबकि Sunil sethy की बेटी का नाम अथिया शेट्टी है। अथिया शेट्टी का जन्म 5 नवंबर 1992 को हुआ था। ये भी एक बॉलीवुड अभिनेत्री है। इन्होने कई फिल्मों में काम किया है। वर्तमान में अथिया सेठी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही है।

सुनील सेठी का फिल्मी करियर Sunil Sethy Bollywood Career in Hindi

साल 1990 में फिल्म “एक और फौलाद” में सुनील को अभिनय करने का मौका मिला। लेकिन कुछ क्रिएटिव डिफ़रेंस की वजह से इस फिल्म की शूटिंग रोक दी गई। इसी दौरान वे एक और फिल्म आरज़ू की शूटिंग में व्यस्त थे। लेकिन यह फिल्म भी रिलीज़ नहीं हो स्की। इस तरह सुनील सेठी की दोनों फिल्म रिलीज़ नहीं हो सकी।

इसके बाद साल 1992 में सुनील सेठी ने फिल्म “बलवान” से अभिनेत्री दिव्या भारती के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म हिट रही थी। हालाँकि इस फिल्म में कई अभिनेत्रियों ने सुनील सेठी के साथ काम करने से मना कर दिया था। बाद में अभिनेत्री दिव्या भारती सुनील के साथ काम करने के लिए तैयार हुई।

साल 1993 में वे अपनी दूसरी फिल्म “वक्त हमारा है ” में अक्षय कुमार के साथ अभिनय किया। उनकी यह फिल्म भी हिट रही थी। साल 1994 में उन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म “दिलवाले” में कार्य किया। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर काफी हिट रही। इस फिल्म से सुनील सेठी को काफी बड़ी सफलता मिली।

साल 1994 में ही उन्होंने ब्लॉकब्लस्टर फिल्म ” मोहरा” में अक्षय कुमार, रवीना टंडन और नसरुद्दीन शाह के साथ अभिनय किया। इसी वर्ष उन्होंने फिल्म “गोपी किशन” में अपना पहला कॉमेडी रोल निभाया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

फिल्म “पहचान” में उन्होंने बड़े भाई का किरदार निभाया, जिसमे सैफ अली खान, शिल्पा शिरोडकर और मधु ने भी कार्य किया था। उनकी यह फिल्म भी सफल रही थी। इसके बाद फिल्म “अंत” में कार्य किया।

इसके बाद सुनील सेठी ने कई छोटी-बड़ी फिल्मो में कार्य किया। इनकी कई फिल्मे फ्लॉप रही, तो कई फिल्मे हिट भी रही है। इन्होने 100 से भी अधिक फिल्मो में अभिनय किया है। साल 2006 में आई फिल्म “हेरा फेरी” से सुनील सेठी को खास पहचान मिली थी।

इसके बाद सुनील सेठी ने पीछे मुड़ के नहीं देखा। उन्होंने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में नाम कमाया था। फिल्मो में अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक नयी पहचान बनाई थी। आज वे एक सफल अभिनेता होने के साथ साथ एक बिजनेसमैन, प्रोडूसर है।

साल 2003 में उन्होंने फिल्म “खेल कोई साधारण खेल नहीं” में डायरेक्टर की भूमिका निभाई। उन्होंने सहारा वन पर प्रसारित शो बिगेस्ट लूजर जीतेगा को होस्ट भी किया है। उन्होंने सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग में मुंबई हीरोज क्रिकेट टीम में कप्तान के रूप में क्रिकेट खेला है।

पिछले कुछ सालों से सुनील सेठी ने बॉलीवुड फिल्मों में कार्य करना बंद कर दिया है। लेकिन वे आज भी इनकम कर रहे है। वे एक सफल बिजनेसमैन है। इनके पास कई बड़े होटल, मिसचीफ, सुज़ी वोंग, Upscale pub और Club H2O है। मुंबई शहर के अलावा अन्य शहरों में भी इनकी ब्रांचेज है।

सुनील सेठी को मिले अवार्ड – Sunil Shetty award

सुनील सेठी को फिल्मों में अच्छे कार्य के लिए कई अवार्ड मिले है। इसके अलावा अन्य क्षेत्र में कार्य के लिए भी इन्हे कई अवार्ड मिले है।

  1. वर्ष 1995 में उन्हें फिल्म “दिलवाले” के लिए Best Supporting Actor का Filmfare award दिया गया।
  2. वर्ष 1998 में उन्हें फिल्म “बॉर्डर” के लिए Best Supporting Actor का Filmfare award दिया गया।
  3. वर्ष 1998 में उन्हें फिल्म “बॉर्डर” के लिए Best Supporting Actor का Star Screen Award दिया गया।
  4. वर्ष 2001 में फिल्म “धड़कन” के लिए फ़िल्मफ़ेयर की तरफ से best villain Award से सम्मानित किया गया।
  5. वर्ष 2001 में फिल्म “धड़कन” के लिए ज़ी सिने का Best Supporting Actor का पुरस्कार दिया गया।
  6. वर्ष 2001 में फिल्म “रिफ्यूजी” के लिए Best Supporting Actor का Filmfare Awaed दिया गया।
  7. वर्ष 2001 में फिल्म “रिफ्यूजी” के लिए उन्हें IIFA Best Supporting Actor award से सम्मानित किया गया।
  8. वर्ष 2001 में फिल्म “धड़कन” के लिए उन्हें IIFA best villain Award से सम्मानित किया गया।
  9. वर्ष 2004 में फिल्म “कयामत” के लिए IIFA Best Supporting Actor अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  10. वर्ष 2005 में फिल्म “मैं हूँ ना” के लिए GIFA का best villain Award दिया गया।
  11. वर्ष 2005 में फिल्म “मैं हूँ ना” के लिए best villain Award से सम्मानित किया गया।
  12. वर्ष 2005 में फिल्म “मैं हूँ ना” के लिए आईफा की तरफ से सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार दिया गया।
  13. वर्ष 2005 में सुनील सेठी को राजीव गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  14. वर्ष 2011 में रेड अलर्ट के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए “स्टारडस्ट सर्च लाइट अवार्ड: द वॉर विदिन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  15. 7 नवंबर 2020 को महाराष्ट्र के राज्यपाल ने सुनील सेठी को लॉकडाउन के दौरान मुंबई के डब्बावालों की सहायता के लिए प्रतिष्ठित “भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार” से सम्मानित किया।
  16. वर्ष 2021 में तमिल फिल्म “दरबार” में नकारात्मक भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का SIIMA Award से सम्मानित किया गया।

सुनील सेठी से जुड़ी रोचक जानकारियाँ

  1. सुनील सेठी एक अभिनेता होने के साथ साथ एक प्रोडूसर और बिजनेसमैन भी है।
  2. सुनील जी शराब का सेवन नहीं करते है और न ही स्मोकिंग करते है।
  3. वे एक तुलु भाषी बंट परिवार से सम्बन्ध रखते है। उनके पिता एक होटल में वेटर का काम किया करते थे। बाद में सुनील ने उसी होटल को खरीद लिया, जिसमें उनके पिताजी काम किया करते थे।
  4. 1990 के दशक में सोनाली बेंद्रे का क्रश सुनील सेठी थे।
  5. वे भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं।
  6. उन्हें झींगा से एलर्जी है।
  7. उन्हें क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है। उन्होंने सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में मुंबई हीरोज के लिए क्रिकेट खेला था।
  8. उनकी एक प्रोडक्शन Company Popcorn Entertainment भी है जो फिल्म और संगीत कार्यक्रमों का निर्माण करती है।
  9. सुनील सेठी को बॉलीवुड का अम्बानी कहा जाता है।
  10. sunil sethy एक successful businessman हैं। उनका खुद का एक Restaurent भी है। इसके अलावा वे लोकप्रिय बुटीक मिसचीफ, सुज़ी वोंग, Upscale pub और Club H2O के मालिक हैं।
  11. उन्हें कराटे का पूरा ज्ञान है और वे किक बॉक्सिंग में ब्लैक बेल्ट भी है।
  12. वर्ष 2001 में फिल्म “धड़कन” के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया था। यह उनका बॉलीवुड में पहला अवार्ड था।
  13. सुनील सेठी अपने करियर के शुरुआत में बहुत झगड़ालू हुआ करते थे। लेकिन जब उन्हें लगा कि अपने दर्शकों व प्रशंसकों के बीच जगह बनाने के लिए शांत व व्यवहारशील होना जरुरी है तो वे अच्छा व्यवहार करने लगे।
  14. साल 1993 से 1994 तक का समय उनके करियर के लिए अच्छा रहा। इस दौरान उन्होंने अंत, पहचान, वक़्त हमारा है, मोहरा, दिलवाले जैसी हिट फिल्मो में अभिनय किया।
  15. फिल्म “बलवान” की स्क्रिप्ट के दौरान अधिकांश अभिनेत्रियों ने सुनील सुनील सेठी के साथ काम करने से मना कर दिया था। लेकिन उस समय की प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती सुनील के साथ अभिनय करने के लिए तैयार हुई। यह फिल्म हिट रही थी।
  16. सुनील शेट्टी, संजय दत्त और रवीना टंडन एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं।
  17. नवंबर 2021 में वे लोकप्रिय भारतीय नृत्य रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांस 2 में दिखाई दिए थे।
  18. वे कई धार्मिक कार्यो में सक्रिय रूप से शामिल होते है।
  19. नवंबर 2021 में जब वे लोकप्रिय इंडियन डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर 2 में दिखाई दिए, तो उन्होंने अपने पिताजी के संघर्षों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी मुंबई में एक क्लीनर का काम किया करते थे।
  20. आगे उन्होंने कहा कि, जब भी कोई मुझसे पूछता है कि मेरा हीरो कौन है ? मैं हमेशा कहता हूँ कि मेरे पिता ही मेरे हीरो हैं। मुझे अपने पिता पर वास्तव में गर्व है कि वे किस तरह के आदमी थे और उन्होंने जिस तरह अविश्वसनीय जीवन का नेतृत्व किया था। वे केवल 9 साल की उम्र में मुंबई आ गए थे और एक क्लीनर के रूप में काम करने लगे थे।

सुनील सेठी की नेट वर्थ Sunil Sethy Net Worth in hindi

सुनील सेठी बॉलीवुड के अम्बानी माने जाते है। वे एक अभिनेता होने के साथ साथ एक बिजनेसमैन व प्रोडूसर भी है। इनकी नेट वर्थ का पता लगाना आसान नहीं है। फिर भी एक अनुमान के मुताबिक सुनील सेठी की नेट वर्थ 12 मिलियन है।

सुनील सेठी महीने के 60 लाख से भी अधिक कमाता है। इसके अलावा इनके पास कई लक्ज़री गाड़ियां है। आलीशान बंगला है। मुंबई शहर में इनके कई बड़े होटल, बुटीक मिसचीफ, सुज़ी वोंग, Upscale pub और Club H2O है। सुनील सेठी की नेट वर्थ लगभग 80 करोड़ है।

सुनील सेठी से जुड़े विवाद

संयुक्त राज्य अमेरिका में 9/11 के हमलों के बाद सुनील सेठी को अपनी दाढ़ी के कारण लॉस एंजिल्स हवाई अड्डे पर एक समस्या का सामना करना पड़ा था। यह दाढ़ी उन्होंने फिल्म कांटे (2002) में भूमिका निभाने के लिए बड़ाई थी। उन्हें एक संदिग्ध मानकर एयरपोर्ट पर रोक लिया था। बाद में भारतीय अभिनेता के रूप में पुष्टि होने पर उन्हें जाने दिया गया।

सुनील सेठी और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के बीच काम के दौरान झगड़े हो गए थे। मुकेश छाबड़ा सुनील शेट्टी के वर्सोवा में काम किया करते थे। लेकिन विवाद के बाद वे मुंबई के उपनगर जुहू में फिल्म निर्माता वाशु भगनानी के ऑफिस में स्थानांतरित हो गए।

आशा करता हूँ आपको सुनील सेठी का जीवन परिचय Sunil Shetty Biography in Hindi का हिंदी लेख पसंद आया होगा। यदि इस लेख में किसी प्रकार की कोई त्रुटि हो तो कमेंट करके हमे बताये। यहाँ मैंने सुनील सेठी की जीवनी, जन्म, शिक्षा, परिवार, उम्र, पत्नी, बेटा-बेटी, गर्लफ्रेंड, फिल्मी करियर, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, नेट वर्थ, रूचि हिंदी में अच्छे से बताया है। आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट करके बताये।

FAQ

Q :  सुनील सेठी कौन है ?
Ans :  Sunil Sethy एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेता है। साथ ही वे एक बिजनेसमैन, प्रोडूसर भी है।

Q :  सुनील सेठी का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  सुनील सेठी का जन्म 11 अगस्त 1961 को मुल्की, मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था।

Q :  सुनील सेठी का धर्म क्या है ?
Ans :  सुनील हिन्दू धर्म से है। इनका जन्म एक बंट समुदाय में हुआ था। ये सभी धर्मो के धार्मिक कार्यो में शामिल होते है।

Q :  Sunil Sethy कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं ?
Ans :  सुनील करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक है। मुंबई व अन्य शहरों में इनके कई होटल, बुटीक मिसचीफ, सुज़ी वोंग, Upscale pub और Club H2O है। महीने के 1 करोड़ से भी अधिक इनकी आमदनी है। जबकि ये लगभग 90 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है।

Q :  Sunil Sethy की Qualification क्या है ?
Ans :  sunil sethy ने मुंबई के एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था।

Q :  sunil sethy की पत्नी क्या काम करती है ?
Ans :  sunil sethy की पत्नी माना सेठी बिज़नेस के साथ साथ एक NGO चलाती है। वे “सेव द चिल्ड्रन इंडिया” नामक NGO से जुडी हुई है।

Q :  Sunil Sethy की पत्नी का नाम क्या है ?
Ans :  माना सेठी

Q :  Sunil Sethy के कितने बच्चे है ?
Ans :  Sunil Sethy के 2 बच्चे है। बेटी – आथिया सेठी, जो कि एक अभिनेत्री है। बेटा – अहान सेठी, जो कि अभिनेता है।

Read More

  1. विक्की कौशल का जीवन परिचय
  2. अभिनेत्री आलिया भट्ट का जीवन परिचय
  3. सारा अली खान का जीवन परिचय 
  4. मेजर ध्यानचंद का जीवन परिचय
  5. अरुणिमा सिन्हा का जीवन परिचय
  6. अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का जीवन परिचय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *