Skip to content

सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय : Suryakumar Yadav Biography in Hindi

सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय Suryakumar Yadav Biography in Hindi

सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, जन्म स्थान, जाति, कॉलेज, माता-पिता, पत्नी, संपत्ति, क्रिकेट करियर, गर्लफ्रेंड, आईपीएल करियर, रिकॉर्ड, विवाद, उम्र, T20 रैंकिंग ( Suryakumar Yadav Biography in Hindi, T-20 ranking, controversy, records, IPL career, girlfriend, cricket career, networth, mother, father, children, birth, Education , Interesting facts)

सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए क्रिकेटरों में से एक है। भारत में होने वाले आईपीएल (IPL) जैसे उत्सव ने कई क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा (Cricket khelne ka talent) को प्रदर्शित करने का अवसर दिया है। IPL की वजह से कई क्रिकेटरों ने प्रसिद्धि पायी है। सूर्यकुमार सबसे ज्यादा अपने दाहिने हाथ की बल्लेबाजी को लेकर प्रसिद्ध है।

इन्होंने घरेलू क्रिकेट और IPL में शानदार प्रदर्शन करके अपना नाम बनाया है। सूर्यकुमार अपने सिग्नेचर शॉट ‘स्वीप शॉट’ के लिए जाने जाते हैं। उनमें तेज गेंदबाजों के खिलाफ डीप स्क्वायर लेग पर छक्का लगाने का सामर्थ्य हैं। सूर्यकुमार यादव T-20 के सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों में से एक है।

सूर्यकुमार को SKY के नाम से भी जाना जाता है। ये एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। मिस्टर 360 डिग्री नाम से प्रसिद्ध दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। साथ ही घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। सूर्यकुमार ने अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान बनाई है

इस लेख में, मैं आपको सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय और उसके जीवन से जुड़े पहलुओं के बारे में बताया जा रहा है। इस लेख में सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड, क्रिकेट करियर और आईपीएल करियर के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही सूर्यकुमार यादव की पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

Table of Contents

सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय – Suryakumar Yadav Biography in Hindi

पूरा नाम सूर्यकुमार अशोक यादव
निकनेम SKY
जन्म 14 सितंबर 1990
जन्म स्थान मुंबई
उम्र 33 वर्ष
जाति यादव
राष्ट्रीयता भारतीय
स्कूल परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यायल
कॉलेज परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज, मुंबई पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई
शैक्षिक योग्यता वाणिज्य में स्नातक (बीकॉम)
व्यवसाय भारतीय क्रिकेटर (बल्लेबाज)
कोच विनोद यादव, चंद्रकांत पंडित, एचएल कामथ
खाद्य आदत मांसाहारी
राजनीतिक झुकाव BJP
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि 7 जुलाई 2016
विवाह स्थल मुंबई
शौक जिम जाना, वीडियो गेम खेलना, गिटार बजाना, गोल्फ खेलना
पसंदीदा शॉट स्वीप शॉट
मैदान पर प्रकृति आक्रामक
धर्म हिंदू
गर्लफ्रेंड देविशा शेट्टी  (डांस कोच)
कार संग्रह BMW 5 Series 530 DM Sport, Toyota Fortuner
बाइक संग्रह Suzuki Hayabusa, Harley-Davidson
वेतन ₹ 3 करोड़ लगभग
संपत्ति 80 ₹  करोड़ लगभग
टैटू दाहिने कंधे पर – उनके माता-पिता का चेहरा

दाहिने हाथ की कलाई पर – अपने माता-पिता का नाम और एक जनजातीय टैटू

बाएं हाथ की कलाई पर – “Life is what you make it” लिखा है

बाएं पैर पर – “Take one step at a time” लिखा है

बाएं हाथ और बाएं सीने के हिस्से पर – एक जनजातीय माओरी शैली टैटू

सूर्यकुमार यादव का परिवार – Suryakumar Yadav Family

पिता का नाम अशोक कुमार यादव
माता का नाम स्वप्ना यादव
बहन का नाम दिनल यादव
पत्नी का नाम देविशा शेट्टी  (Devisha Shetty)

 Suryakumar Yadav Look

आखों का रंग काला
बालों का रंग काला
लंबाई 5 फुट 11 इंच
रंग सांवला
वजन 75 kg
शारीरिक संरचना

(लगभग)

छाती: 42 इंच

कमर: 32 इंच

Biceps: 14

सूर्यकुमार यादव की पसंदीदा चीजें – Favourite things of Suryakumar Yadav

पसंदीदा भोजन बिरयानी, चाईनीज़ व्यंजन
पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान
पसंदीदा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण
पसंदीदा क्रिकेटर बल्लेबाज – सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर

गेंदबाज – वसीम अकरम और ज़हीर खान

पसंदीदा क्रिकेट स्टेडियम कोलकाता में ईडन गार्डन
पसंदीदा फिल्में ओम शांति ओम, बाजीराव मस्तानी, हेरा फेरी, गोलमाल, धमाल, अंदाज़ अपना अपना
पसंदीदा हास्य कलाकर सुनील ग्रोवर
पसंदीदा रंग नीला, हरा और पीला
पसंदीदा फुटबॉल खिलाड़ी Zlatan Ibrahimovic, Cristiano Ronaldo
पसंदीदा गायक सोनू निगम, अरिजीत सिंह
पसंदीदा वस्त्र ब्रांड Allen Solly
पसंदीदा फुटबॉल टीम मैनचेस्टर सिटी एफ.सी., एफसी बार्सिलोना
टीम के खिलाफ खेलना पसंद पाकिस्तान

Suryakumar Yadav का जन्म और परिवार

सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ था। सूर्यकुमार का जन्म एक मीडिल क्लास फैमिली में हुआ था। सूर्यकुमार के पिताजी का नाम अशोक कुमार यादव है, जो कि भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की नौकरी करते थे। सूर्यकुमार की माताजी का नाम स्वप्ना यादव है, जो कि एक हाउसवाइफ है।

सूर्यकुमार का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी से है, लेकिन उनके पिता BARC में काम करने के लिए गाजीपुर से मुंबई आ गए थे। सूर्यकुमार अपने माता-पिता के इकलौते बेटे है। उनकी एक बहन है, जिसका नाम दिनल यादव है। इसके अलावा उनके परिवार में कोई और नहीं है। मीडिल क्लास फैमिली में जन्मे सूर्यकुमार को बचपन से ही क्रिकेट और बैडमिंटन में रूचि रही है।

7 जुलाई 2016 को सूर्यकुमार यादव ने डांस कोच देविशा शेट्टी से शादी की। शुरू में सूर्यकुमार गलियों में खेलते थे और क्रिकेट में अपने हुनर ​​को निखारते थे। जब सूर्यकुमार 10 वर्ष के थे, तब उनके पिता ने क्रिकेट में उनकी रुचियों और विकास के बारे में जाना और उन्हें बार्क कॉलोनी, अणुशक्ति नगर में एक क्रिकेट शिविर में दाखिला दिलाया।

उन्हें एल्फ वेंगसरकर अकादमी द्वारा आयोजित आयु वर्ग क्रिकेट के तहत मुंबई में खेलने का मौका मिला। उनके चाचा उनके क्रिकेट कोच रह चुके हैं। उन्होंने मुंबई में वेंगसरकर क्रिकेट अकादमी में अपना पहला क्रिकेट प्रशिक्षण अभ्यास किया।

सूर्यकुमार यादव की शिक्षा – Suryakumar Yadav Education

सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की। बाद में उन्होंने मुंबई के परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज और फिर पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस में एडमिशन लिया।

यहां से उन्होंने बीकॉम डिग्री प्राप्त की। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट में काफी दिलचस्पी थी। इसलिए उन्होंने क्रिकेट की कोचिंग शुरू कर दी थी। सूर्यकुमार ने क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए काफी कड़ी मेहनत की।

सूर्यकुमार यादव की शादी – Suryakumar Yadav Marriage

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने 7 जुलाई 2016 को मुंबई की एक डांस कोच देविशा शेट्टी से शादी की। दोनों पहली बार 2012 में R.A.Podar College of Commerce & Economics, मुंबई में मिले थे। शुरू में दोनों अच्छे दोस्त बने। फिर दोनों की ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गयी। चार साल तक उन्होंने एक-दूसरे को डेट किया और इसके बाद शादी करने का निर्णय लिया। इन दोनों से अभी तक कोई संतान नहीं है।

Suryakumar Yadav के क्रिकेट करियर की शुरुआत

सूर्यकुमार यादव को 10 साल की उम्र में उनके पिता ने चेंबुर में BRAC Colony में क्रिकेट खेलने के लिए नामांकित करा दिया था। 12 साल की उम्र में उन्होंने एल्फ वेंगसरकर अकादमी में दाखिला लिया। यहॉँ से उन्होंने पूर्व भारतीय महान दिलीप वेंगसरकर से खेल की बारिकियो सीखा। बाद में सूर्यकुमार ने जिमखाना क्रिकेट क्लब में क्लब क्रिकेट खेलना शुरू किया। मुंबई में उन्होंने पारसी जिमखाना, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड टीम, शिवाजी पार्क जिमखाना और दादर यूनियन क्लब के लिए क्लब क्रिकेट खेला।

सूर्यकुमार यादव का घरेलू क्रिकेट में करियर – Suryakumar Yadav Career in Domestic cricket

साल 2010-11 में सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर की शुरुआत रणजी ट्रॉफी से की थी। उन्होंने मुंबई टीम की तरफ से खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ 73 रन बनाये थे। वे मुंबई की पहली पारी में अर्धशतक बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे।

उन्होंने अपना पहला List-A Match 11 फरवरी 2010 को विजय हजारे ट्रॉफी में अपने गृह राज्य मुंबई के लिये खेला था। इस मैच में गुजरात के खिलाफ उन्होंने 37 गेंदों पर 41 रन बनाए और मैच का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

उन्होंने कुछ महीने बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के लिए T-20 में पदार्पण किया। हालांकि सूर्यकुमार 5 रन पर आउट हो गए, जिससे टीम को 7 विकेट से बड़ी हार मिली। वहीं सूर्यकुमार को 2010 के अंत में दिल्ली के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलने का अवसर मिला। इस मैच में उन्होंने सर्वाधिक 73 रन बनाए।

साल 2011-12 के रणजी ट्रॉफी में सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की और 9 मैचों में 68.54 की औसत से 754 रन बनाकर मुंबई के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने। इस सीज़न में उन्होंने उड़ीसा के खिलाफ दोहरा शतक लगाया और अगले मैच में एक ओर शतक लगाया।

साल 2010 -11 सत्र में उन्होंने अंडर – 22 स्तर पर 1000 से अधिक रन बनाए और एमए चिदंबरम ट्रॉफी जीती। सूर्यकुमार को साल 2014-15 के रणजी सीजन से पहले मुंबई टीम का कप्तान बनाया। हालाँकि कुछ ही समय बाद सूर्यकुमार ने बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए कप्तानी छोड़ दी

अक्टूबर 2018 में सूर्यकुमार का नाम देवधर की 2019 ट्रॉफी के लिए भारत की सी टीम में चयन हुआ। फिर अक्टूबर 2019 में उन्हें देवधर की 2020 ट्रॉफी के लिए इंडिया सी टीम में शामिल किया गया। साल 2020–2021 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सूर्यकुमार को मुंबई का कप्तान भी नियुक्त किया गया था

इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पूरी पहली सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने अपना जलवा दिखाया। फरवरी में सीरीज के दूसरे मैच में सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाए थे। उन्होंने 28 गेंदों में अर्धशतक लगाकर शानदार स्ट्रोक के साथ हिट पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव का IPL में करियर – Suryakumar Yadav Career in IPL

साल 2012 में सूर्यकुमार यादव को आईपीएल(IPL) में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। लेकिन इस सीज़न में उन्हें खेलने का अवसर नहीं मिला। सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, महेला जयवर्धने और कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज खिलाड़ी टीम में अच्छा परफॉरमेंस कर रहे थे। 2012 से 2013 तक वे मुम्बई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे।

साल 2014 में IPL नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) ने युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम में जगह दी। कोलकाता (KKR) की टीम का हिस्सा रहते हुए उन्होंने साल 2015 के सीज़न में एक मैच में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 20 गेंदों में 5 छक्के लगाकर 46 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीतया।

इस मैच के बाद उन्हें अच्छी-खासी प्रसिद्वि प्राप्त हुई। IPL में अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया था। उप-कप्तान बनने के बाद उन्होंने टीम के लिए नियमित रूप से खेलना शुरू किया। मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में लाने के लिए आईपीएल की नीलामी में साढ़े तीन करोड़ रुपये दिए। उन्होंने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसलिए आईपीएल नीलामी में उन्हें 8 करोड़ में खरीदने का फैसला किया ।

फिर उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए फिर से कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। सूर्यकुमार को आईपीएल 2018 के लिए बल्लेबाजी में सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना गया था। सूर्यकुमार IPL 2018 में मुंबई के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने 36.57 के औसत और 133.33 के स्ट्राइक रेट के साथ 512 रन का अद्भुत प्रदर्शन किया।

सूर्यकुमार यादव का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू – Suryakumar Yadav International Cricket Debut

  1. T-20 डेब्यू– 14 मार्च 2021, इंग्लैंड के खिलाफ
  2. वनडे डेब्यू– 18 जुलाई 2021, श्रीलंका के खिलाफ
  3. टेस्ट डेब्यू– 09 फरवरी 2023, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

सूर्यकुमार यादव का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में करियर – Suryakumar Yadav International Cricket Career

T-20 क्रिकेट में Suryakumar yadav का करियर

साल 2021 में सूर्यकुमार को भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का अवसर मिला। उन्हें यह अवसर घरेलू क्रिकेट और IPL में लगभग एक दशक तक कड़ी मेहनत करने के बाद मिला। सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ 14 मार्च 2021 को T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्हें अपने पहले T-20 मैच में बल्लेबाजी करने का अवसर नहीं मिला। लेकिन सीरीज के चौथे T-20 मैच में उन्होंने 57 रनों की पारी खेली। सूर्यकुमार ने T-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहली गेंद पर छक्का लगाया था और ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय थे।

T-20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से उन्होंने अलग पहचान बनाई। सूर्यकुमार 2021 के T-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने चार मैच खेले और तीन पारियों में 42 रन बनाए थे। साल 2022 में आयरलैंड के खिलाफ T-20 सीरीज में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और 30 अक्टूबर 2022 को ICC T-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया

वनडे क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का करियर

18 जुलाई 2021 को सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में 31 रन बनाए थे। 21 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने अपना पहला वनडे अर्धशतक बनाया था। हालांकि सूर्यकुमार ने वनडे क्रिकेट  में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं किया है। सूर्यकुमार अब तक 31 वनडे मैच खेल चुके हैं और 26.76 की औसत से 669 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक जड़े हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का करियर

9 फरवरी 2023 को सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए सूर्यकुमार एकमात्र भारतीय बल्लेबाज बन गए जो तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में तीन बार गोल्डन डक का शिकार बने।

सूर्यकुमार यादव से जुड़े विवाद – Suryakumar Yadav Controversy

IPL 2020 के एक लीग मैच में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के बीच झड़प हो गई थी। मैच के दौरान विराट कोहली ने सूर्यकुमार को स्लेजिंग करने की कोशिश की थी, लेकिन सूर्यकुमार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुप रहकर अपनी टीम को जीत दिलाई। बाद में सूर्यकुमार को उनकी चतुराई भरी चुप्पी के लिए प्रशंसा मिली।

सूर्यकुमार यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  1. सूर्यकुमार यादव शराब का सेवन नहीं करते है और न ही धूम्रपान करते हैं।
  2. सूर्यकुमार पशु-पक्षी प्रेमी भी हैं।
  3. सूर्यकुमार को अंग्रेजी गाने पसंद नहीं हैं।
  4. सूर्यकुमार यादव के चाचा विनोद यादव उनके पहले क्रिकेट कोच थे।
  5. बचपन से ही सूर्यकुमार की क्रिकेट और बैडमिंटन में रुचि रही है। लेकिन एक दिन उनके पिता ने उन्हें क्रिकेट या बैडमिंटन के बीच चयन करने के लिए कहा, ताकि वह 2 रास्तों में से एक को चुन सके, बहुत विचार-विमर्श करने के बाद उन्होंने क्रिकेट को चुना।
  6. जब वह 10 वर्ष के थे, तब उनका परिवार वाराणसी से मुंबई आ गया था और उसी वर्ष उन्होंने अपनी स्कूली टीम के लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया था।
  7. उन्होंने मुंबई स्थित दिलीप वेंगसरकर की ‘वेंगसरकर क्रिकेट अकादमी’ से क्रिकेट प्रशिक्षण प्राप्त किया।
  8. साल 2010 में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ प्रथम श्रेणी के सत्र में मुंबई के लिए खेलते हुए 89 गेंदों पर 73 रन बनाए थे।
  9. साल 2012 में सूर्यकुमार पहली बार अपनी पत्नी देवीशा सेA.Podar College of Commerce & Economics, मुंबई में मिले।
  10. देवीशा सूर्यकुमार की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित थीं, जबकि सूर्यकुमार देवीशा के डांस से प्रभावित थे। देवीशा एक डांस कोच है।
  11. सूर्यकुमार को पहली बार साल 2012 के IPL सत्र में “मुंबई इंडियंस” द्वारा खरीदा गया था। लेकिन उन्हें कभी खेलने का मौका मिला, क्योंकि उन्होंने सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, महेला जयवर्धने और कीरोन पोलार्ड की अपेक्षा कम प्रभावित किया था।
  12. वह अपने सिग्नेचर शॉट ‘स्वीप शॉट’ के लिए जाने जाते हैं। वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ डीप स्क्वायर लेग पर छक्का लगाने का सामर्थ्य रखते हैं।
  13. उन्हें कॉमेडी फिल्मे बहुत अच्छी लगती है। इसलिए उन्होंने 500 से अधिक बार फिल्म ‘हेरा फेरी’ (2000) को देखा है।
  14. अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ाने के लिए वह विभिन्न प्रकार की कसरत का अभ्यास करते हैं।

सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ – Suryakumar Yadav Networth

सूर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति लगभग 80 करोड़ रुपये है। सूर्यकुमार BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत ग्रेड-B कैटेगरी के खिलाड़ी हैं। जिससे उन्हें 3 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष सैलरी मिलती हैं। जबकि उन्हें हर टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, हर वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपये और हर T-20 मैच के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं।

इसके अलावा IPL में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते है, जहाँ से उन्हें लगभग  8 करोड़ रुपये मिलते है। साथ ही वे कई ब्रांड के अम्बेस्डर (brand ambassador) है। जहाँ से उन्हें अच्छे कमाई होती है। सूर्यकुमार के पार मुंबई के चेंबुर में एक आलीशान अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स है. जिसकी कीमत 8 से 10 करोड़ रुपये के बीच है। उनके पास कई तरह की महंगी कार, बाइक मौजूद है।

सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड – Suryakumar Yadav Records

  1. सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम पहला रिकॉर्ड रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन करके बनाया था।
  2. साल 2010-11 में अंडर-22 स्तर पर 1000 से अधिक रन बनाकर चिदंबरम ट्रॉफी हासिल की।
  3. साल 2011-12 में रणजी ट्रॉफी में 754 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
  4. सूर्यकुमार यादव दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनका T20 में 180 से अधिक का सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट है।
  5. सूर्यकुमार अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।
  6. अक्टूबर 2022 में वे T20 में 1000 रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बने।
  7. 6 नवंबर, 2022 को वे एक कैलेंडर वर्ष में T20 मैच में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने
  8. 30 अक्टूबर 2022 को उन्होंने बल्लेबाजों के लिए ICC T20 रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया।
  9. नवंबर 2022 में surykumar ने एक कैलेंडर वर्ष में T-20 में दो शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बने और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की।
  10. सूर्यकुमार यादव T20 में शतक बनाने वाले केवल 5वें भारतीय खिलाड़ी हैं और चौथे या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए इस आंकड़े तक पहुँचने वाले केवल दूसरे हैं।

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में Suryakumar yadav का परफॉरमेंस

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में सूर्यकुमार यादव को बेस्ट फील्डिंग का ख़िताब मिला है। इस साल के वर्ल्ड कप मैच में भारतीय टीम का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। भारतीय टीम ने लगातार 10 मैच जीते है। लेकिन फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया से हार गयी है। लेकिन सूर्यकुमार का प्रदर्शन आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 सीरीज में अच्छा नहीं रहा। हालाँकि उन्होंने बहुत से रन रोके हैं।

Suryakumar yadav का जीवन संघर्ष

सूर्यकुमार यादव माता पिता को भगवान मानते हैं। इसीलिए हाथ पर उन्होंने अपने माता-पिता का टैटू बनवा लिया। सूर्यकुमार के माता-पिता को उनके पड़ौसी और रिश्तेदार ताने मारते थे और कहते थे कि बेटे को क्रिकेट में दाखिला देकर उसकी लाइफ बर्बाद कर रहे हो। लेकिन आज सूर्यकुमार की सफलता को देखकर सबकी जुबान पर ताला लग गया है।

हालाँकि सूर्यकुमार को पढाई में ज़्यादा रूचि नहीं थी। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट में रूचि थी। इसलिए क्रिकेट में करियर बनाने के लिए परिवार से भी पूरा सपोर्ट मिला। 200 के स्ट्राइक रेट से आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार यादव दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इसीलिए उन्हें “मिस्टर 360 डिग्री ” के नाम से भी जाना जाता है।

सूर्याकुमार गेंदबाजों को किसी बुरे सपने की तरह खेल दिखाते हैं। वे पल भर में अच्छे अच्छे बोलरों की लाइन लेंथ की धज्जियां उड़ा देते हैं। प्रेशर में बल्लेबाज संभल कर खेलते हैं, लेकिन सूर्यकुमार आक्रामक बजजेबाजी करते है। प्रेशर में वे डबल स्पीड से अटैक करने लगते हैं और टीम को बड़ी तेजी से मुसीबत से दूर ले जाते हैं।

टी20 क्रिकेट में सूर्य कुमार यादव महंगे ब्रांड की तरह है। उनका दूर दूर तक कोई मुकाबला नहीं है। ग्राउंड का कोई ऐसा कोना नहीं है जहाँ पर स्ट्रोक खेलने में उन्हें दिक्कत होती हो। सूर्यकुमार मैच से पहले अपनी माँ से बात करके उनका आशीर्वाद ज़रूर लेते हैं। वे अपनी माँ के बहुत करीब है।

क्रिकेट एक कठिन खेल है, जिसमें उतार-चढ़ाव आता रहता है। वर्तमान में इस खेल में कॉम्पिटिशन बहुत हो गया है। कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अवसर न मिलने की वजह से निराश और हताश हो जाते हैं। क्रिकेट में करियर बनाना इतना आसान नहीं है। इसके लिए एक खिलाडी को कड़ी मेहनत करनी होती है।

साथ ही दिन में घंटों तक प्रेक्टिस करना, परिवार से दूर रहना, फिजिकल ट्रेनिंग और कोचिंग पर पैसा खर्च करना, करियर को दांव पर लगाना और कई तरह की समस्याओ का सामना करना होता है। सूर्यकुमार को इंटरनेशनल क्रिकेट में कम ही अवसर मिले है। इसी वजह से वे कभी कभी तनाव महसूस करते है। IPL में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी 2020 में ऑस्ट्रेलिया टूर पर सिलेक्शन न होने पर वे उदास हो गए थे। वर्ल्ड कप 2023 में भी सूर्यकुमार कुछ ज्यादा अच्छा परफॉरमेंस नहीं कर पाए।

आशा करता हूँ आपको मेरे द्वारा दी गई जानकरी ” सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय : Suryakumar Yadav Biography in Hindi ” अच्छी लगी होगी। यदि इस पोस्ट में कोई त्रुटि हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव दे सकते है। इस पोस्ट को आप अपने दोस्तों के साथ में भी शेयर कर सकते है।

FAQ

Q: सूर्यकुमार यादव का जन्म कब हुआ था ?
Ans.: 14 सितंबर 1990

Q: सूर्यकुमार यादव का जन्म कहां हुआ था?
Ans.: मुंबई, महाराष्ट्र

Q: सूर्यकुमार यादव की उम्र क्या है?
Ans.: 33 साल

Q: सूर्यकुमार यादव की पत्नी का नाम क्या है?
Ans.: देविशा शेट्टी

Q: सूर्यकुमार यादव के पिता कौन हैं?
Ans.: अशोक कुमार यादव

Q: सूर्यकुमार यादव आईपीएल में कौन सी टीम में है ?
Ans.: वर्तमान में सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते है। पहले वे कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेले थे।

Q: सूर्यकुमार यादव को क्या पसंद है ?
Ans.: सूर्यकुमार यादव के जिम जाना, तैराकी करना, गिटार बजाना काफी पसंद है।

Q: सूर्यकुमार यादव की शादी कब हुई ?
Ans.: 7 जुलाई 2016 को मुंबई में

Q: सूर्यकुमार यादव कहाँ के रहने वाले हैं ?
Ans.: सूर्यकुमार मुंबई के रहने वाले हैं।

Q: सूर्यकुमार यादव को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?
Ans.: SKY और Mr. 360 डिग्री

Q: सूर्यकुमार Yadav की गर्लफ्रेंड कौन है ?
Ans.: देविशा शेट्टी

Read More 

  1. क्रिकेटर रोहित शर्मा का जीवन परिचय
  2. महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय
  3. सचिन तेंदुलकर का जीवन परिचय
  4. अजय देवगन का जीवन परिचय 
  5. मिल्खा सिंह का जीवन परिचय
  6. बछेंद्री पाल का जीवन परिचय 

1 thought on “सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय : Suryakumar Yadav Biography in Hindi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *