Skip to content

Dr Bhimrao Ambedkar quotes in Hindi बाबा साहब के अनमोल विचार

Dr Bhimrao Ambedkar quotes in Hindi बाबा साहब के अनमोल विचार

Hello friends, डॉ भीमराव अम्बेडकर से आप भलीभाँति परिचित है। बाबा साहब अम्बेडकर को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में आपको दलितों व वंचितों के मसीहा डॉ भीमराव अम्बेडकर के अनमोल वचन – Dr Bhimrao Ambedkar quotes in Hindi में बताये जा रहे है।

डॉ भीमराव अम्बेडकर भारतीय इतिहास के ऐसे एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन्होंने दलितों और वंचितों को सामाजिक अध‍िकार दिलाने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। यदि आप डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन व संघर्ष के बारे में नहीं जानते है, तो आप नीचे दिए गए लिंक से डॉ भीमराव अम्बेडकर का जीवन परिचय पढ़ सकते है।

डॉ भीमराव अम्बेडकर की जीवनी- Biography of dr. Bhim Rao Ambedkar in hindi

बाबा साहब अम्बेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है। अम्बेडकर भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आन्दोलन को प्रेरित किया। साथ ही दलितों के साथ हो रहे सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था।

श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया था। बाबा साहब को स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि व न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक और भारतीय गणराज्य के जन्मदाता कहा जाता है। ऐसी महान हस्ती के डॉ भीमराव अम्बेडकर के अनमोल वचन – Dr Bhimrao Ambedkar Inspirational Thoughts in Hindi आपको इस लेख में बताये जायेंगे।

डॉ भीमराव अम्बेडकर के अनमोल वचन – Dr Bhimrao Ambedkar quotes in Hindi

सन 1990 में डॉ भीमराव अम्बेडकर को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया था। प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को बाबा साहब का जन्म दिवस अम्बेडकर जयन्ती के रूप में भारत सहित दुनिया भर में मनाया जाता है। आइये जानते है – Dr Bhimrao Ambedkar Thoughts in Hindi बाबा साहब के अनमोल विचार

  1. जिसे अपने दुखों से मुक्ति चाहिए उसे लड़ना होगा और जिससे लड़ना है, उससे पहले उसे अच्छे से पढ़ना होगा क्योंकि ज्ञान के बिना लड़ने गए तो आपकी हार निश्चित है।।

  2. जुल्म के आगे दुश्मन भी झुक जाएगा हौसला बुलंद रखोगे तो वक्त भी रुक जाएगा, बाबा साहेब कहते है कि अगर एकता से चलोगे तो ये इंसान ही क्या आसमान भी झुक जाएगा।।

  3. अन्याय से लड़ते हुए आपकी मौत हो जाती है तो आपकी आने वाली पीढ़िया उसका बदला जरूर लेगी अगर अन्याय सहते हुए आपकी मौत हो जाती है तो आपकी आने वाली पीढ़िया भी गुलाम बनी रहेगी।।

  4. समाज में अनपढ़ लोग है यह हमारे समाज की समस्या नहीं है लेकिन जब हमारे समाज के पढ़े हुए लोग भी गलत बातों का साथ देते हैं और चालाकी से गलत बात को सही दिखाने के लिए अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करते हैं, यही हमारे समाज की समस्या है।।

  5. अपनी झोपड़ी में राज करना दूसरों लोगों के महलों में गुलामी करने से कई गुना अच्छा है।।

डॉ भीमराव अम्बेडकर के अनमोल

  1. हमारे देश के संविधान में मतदान का अधिकार एक ऐसी ताकत है, जो किसी ब्रम्हास्त्र से कहीं अधिक ताकत रखता है।।

  2. अगर मरने के बाद भी जीना चाहते हो तो एक काम जरूर करना, पढ़ने लायक कुछ लिख जाना या लिखने लायक कुछ कर जाना।।

  3. जो इंसान अपनी मौत को हमेशा याद रखता है, वही इंसान हमेशा अच्छे कार्य करने में लगा रहता है।।

  4. अगर आप में गलत को गलत कहने की क्षमता नहीं है तो आपकी प्रतिभा व्यर्थ है।।

  5. आप हमेशा अच्छा दिखने के लिए मत जिओ बल्कि आप एक अच्छे व्यक्ति बनने के लिए जिओ।।

डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रेरणादायक वचन 

  1. ज्ञानी लोग किताबों की पूजा करते हैं जबकि अज्ञानी लोग पत्थरों की पूजा करते हैं।।

  2. जो लोग इतिहास को भूल जाते है, वो लोग कभी भी इतिहास नहीं बना सकते है।।

  3. मेरा जन्म भले ही हिंदू धर्म में हुआ है लेकिन मेरी मौत एक हिन्दू के रूप में नहीं होगी।।

  4. शिक्षा प्राप्त करना एक शेरनी के दूध की तरह होती है जो जितना पिएगा वो उतना ही दहाड़ेगा।

  5. जो इंसान झुक सकता है वह इंसान सारी दुनिया को झुका भी सकता है।।

Dr Bhimrao Ambedkar quotes in Hindi

  1. जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता हासिल नहीं कर लेते है तब तक कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वो आपके किसी काम की नहीं होती है।।

  2. देश का राष्ट्रपति एक दलित हो सकता है लेकिन एक मंदिर का पुजारी नहीं हो सकता है, राष्ट्रपति बनना संविधान की देन है और पुजारी न बनना धर्म की देन है।।

  3. अज्ञानता से भय पैदा होता है, भय से अंधविश्वास पैदा होता है, अंधविश्वास से अंधभक्ति पैदा होती है, अंधभक्ति से आदमी का विवेक शून्य हो जाता है और जिस आदमी का विवेक शून्य हो जाता है, फिर वह आदमी इंसान नहीं, मानसिक गुलाम हो जाता है इसलिए अज्ञानी नहीं, ज्ञानी बनो।।

  4. शिक्षा जितनी पुरषों के लिए जरूरी है उतनी ही महिलाओं के लिए भी जरूरी है।।

  5. इस पूरी दुनिया में गरीब वही है जो शिक्षित नहीं है इसलिए आधी रोटी खा लेना लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाना।।

Dr Bhimrao Ambedkar Thoughts in Hindi

  1. चमचे कभी वफादार नही होते हैं और वफादार किसी के चमचे नही होते हैं।।

  2. इरादे मेरे हमेशा साफ होते है, इसीलिए कई लोग मेरे खिलाफ होते है।।

  3. सफलता कभी भी पक्की नही होती है और असफलता भी कभी अंतिम नही होती है, इसलिए अपनी कोशिश को तब तक जारी रखो जब तक आपकी जीत इतिहास ना बन जाए।।

  4. अगर मुझे किसी समुदाय की प्रगति मापनी हो तो उस समुदाय की महिलाओं ने क्या प्रगति हासिल की है मैं उससे मापता हूँ।।

  5. मंदिर जाने वाले लोगों की लंबी कतारें जिस दिन पुस्तकालय की ओर बढ़ेगी, उस दिन मेरे इस देश को महाशक्ति बनने से कोई रोक नही सकता है।।

डॉ भीमराव अम्बेडकर के अनमोल

  1. हम आदि से अंत तक भारतीय हैं।।

  2. मैं ऐसे धर्म को मानता हूँ जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है।।

  3. बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।।

  4. जुल्म करने वाले से ज्यादा जुल्म सहने वाला ज्यादा गुनाहगार है।।

  5. मनुष्य नश्वर है। उसी तरह विचार भी नश्वर है। एक विचार को प्रचार प्रसार की जरुरत होती है जैसे पौधे को पानी की, नहीं तो दोनों मुरझा कर मर जाते हैं।।

डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रेरणादायक वचन 

  1. बकरे का बलिदान दिया जाता है लेकिन शेर का बलिदान देने की ताकत किसी में नहीं, इसलिए आप शेर बने। शेर की तरह अपने अधिकारों के लिए गरजते रहें।।

  2. गुलाम बनकर जिओगे तो ये दुनिया कुत्ता समझकर लात मारेगी और नवाब बनकर जिओगे तो ये दुनिया शेर समझकर सलाम ठोकेगी।।

  3. जीवन लंबा होने की बजाय महान होना चाहिए।

  4. हिन्दू धर्म में विवेक, कारण और स्वतंत्र सोच वाले विकास के लिए कोई गुंजाइश नहीं है।।

  5. मैं राजनीति में सुख भोगने नहीं आया हूँ बल्कि अपने सभी दबे और कुचले भाइयों को उनके अधिकार दिलाने आया हूँ।।

Dr Bhimrao Ambedkar quotes in Hindi

  1. पति पत्नी के बीच का सम्बन्ध सबसे घनिष्ठ दोस्तों के सम्बन्ध के सामान होना चाहिए।।

  2. जो धर्म जन्म से एक को श्रेष्ठ और दूसरे को नीच बनाये रखे, वह धर्म नहीं बल्कि गुलाम बनाये रखने का एक षड़यंत्र है।।

  3. शिक्षित बनो संगठित बनो।।

  4. मैं तो जीवन भर काम कर चुका हूँ, अब नौजवान आगे आये।।

  5. उदासीनता लोगों को प्रभावित करने वाली सबसे बुरी किस्म की बीमारी है।।

बाबा साहब के अनमोल विचार

  1. मेरे नाम की जय – जयकार करने से अच्छा है, मेरे बताये हुए रास्ते पर चलें।।

  2. यदि मुझे लगा कि संविधान का दुरुपयोग हो रहा है तो मैं इसे सबसे पहले जलाऊंगा।।

  3. भौतिक गुलामी से मानसिक गुलामी ज्यादा खतरनाक है।।

  4. अपनी किस्मत के बजाय अपनी मजबूती पर विश्वास करो।।

  5. यदि सपने सच नहीं हो रहे हैं तो रास्ते बदलो, सिद्धांत नहीं क्योंकि पेड़ हमेशा पत्तियाँ बदलते हैं जड़ें नहीं।।

डॉ भीमराव अम्बेडकर के अनमोल

  1. एक महान व्यक्ति एक प्रतिष्ठित व्यक्ति से अलग है क्योंकि वह समाज का सेवक बनने के लिए तैयार रहता है।

  2. मैं बहुत मुश्किल से इस कारवा को इस स्थिति तक लाया हूँ। यदि मेरे लोग, मेरे सेनापति इस कारवा को आगे नहीं ले जा सकें, तो पीछे भी मत जाने देना।।

  3. संविधान केवल वकीलों का दस्‍तावेज नहीं है बल्कि यह जीवन का एक माध्‍यम है।।

  4. जो धर्म स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है, वही सच्चा धर्म है।

  5. राजनीति में हिस्सा ना लेने का सबसे बड़ा दंड यह है कि अयोग्य व्यक्ति आप पर शासन करने लगता है।।

Dr Bhimrao Ambedkar Inspirational Thoughts in Hindi

  1. छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकार वसूल करना होता है।।

  2. वर्गहीन समाज गढ़ने से पहले समाज को जातिविहीन करना होगा।।

  3. पानी की बूंद जब सागर में मिलती है तो अपनी पहचान खो देती है। इसके विपरीत व्यक्ति समाज में रहता है पर अपनी पहचान नहीं खोता। इंसान का जीवन स्वतंत्र है। वो सिर्फ समाज के विकास के लिए पैदा नहीं हुआ बल्कि स्वयं के विकास के लिए भी पैदा हुआ है।।

  4. राजनीतिक अत्याचार, सामाजिक अत्याचार की तुलना में कुछ भी नहीं है। समाज को बदनाम करने वाले सुधारक सरकार को नकारने वाले राजनेता की तुलना में अधिक अच्छे व्यक्ति हैं।।

  5. मैं समझता हूं कि कोई संविधान चाहे जितना अच्छा हो, वह बुरा साबित हो सकता है, यदि उसका अनुसरण करने वाले लोग बुरे हों। एक संविधान चाहे जितना बुरा हो, वह अच्छा साबित हो सकता है, यदि उसका पालन करने वाले लोग अच्छे हों।।

डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रेरणादायक वचन 

  1. राष्‍ट्रवाद तभी औचित्‍य ग्रहण कर सकता है, जब लोगों के बीच जाति, नस्‍ल या रंग का अन्‍तर भुलाकर उनमें सामाजिक भ्रातृत्‍व को सर्वोच्‍च स्‍थान दिया जाये।।

  2. एक सफल क्रांति के लिए यह आवश्यक नहीं है कि असंतोष हो। जो आवश्यक है वह है न्याय, आवश्यकता, राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों के महत्व पर गहन विश्वास।।

  3. यदि हमें अपने पैरों पर खड़े होना है, अपने अधिकारो के लिए लड़ना है, तो अपनी ताकत और बल को पहचानो, क्योंकि शक्ति और प्रतिष्ठा संघर्ष से ही मिलती है।।

  4. ज्ञान हर व्‍‍यक्ति के जीवन का आधार है।।

  5. जो कौम अपना इतिहास नही जानती है, वह कौम कभी अपना इतिहास नही बना सकती है।।

बाबा साहब के अनमोल विचार

  1. महान प्रयासों को छोड़कर इस दुनिया में कुछ भी बहुमूल्‍य नहीं है।।

  2. यदि आप मन से स्वतंत्र हैं तभी आप वास्तव में स्वतंत्र हैं।।

  3. स्‍वतंत्रता का अर्थ साहस है और साहस एक पार्टी में व्‍यक्तियों के संयोजन से पैदा होता है।।

  4. हमें जो स्वतंत्रता मिली है उसके लिए हम क्या कर रहे हैं? यह स्वतंत्रता हमें अपनी सामाजिक व्यवस्था को सुधारने के लिए मिली है। जो असमानता, भेदभाव और अन्य चीजों से भरी हुई है, जो हमारे मौलिक अधिकारों के साथ संघर्ष करती है।।

  5. आज भारतीय दो अलग-अलग विचारधाराओं द्वारा शासित हो रहे हैं। उनके राजनीतिक आदर्श जो संविधान के प्रस्तावना में इंगित हैं वो स्वतंत्रता, समानता और भाई -चारे को स्थापित करते हैं और उनके धर्म में समाहित सामाजिक आदर्श इससे इनकार करते हैं।।

डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रेरणादायक वचन 

  1. मैं यह नहीं मानता और न कभी मानूंगा कि भगवान बुद्ध विष्णु के अवतार थे। मैं इसे पागलपन और झूठा प्रचार-प्रसार मानता हूँ।।

  2. यदि हम आधुनिक विकसित भारत चाहते हैं तो सभी धर्मों को एक होना पड़ेगा।।

  3. समाजवाद के बिना दलित-मेहनती इंसानों की आर्थिक मुक्ति संभव नहीं।।

  4. एक इतिहासकार सटीक, ईमानदार और निष्‍पक्ष होना चाहिए।।

  5. समाज को श्रेणीविहीन और वर्णविहीन करना होगा क्योंकि श्रेणी ने इंसान को दरिद्र और वर्ण ने इंसान को दलित बना दिया। जिनके पास कुछ भी नहीं है, वे लोग दरिद्र माने गए और जो लोग कुछ भी नहीं है वे दलित समझे जाते हैं।।

Dr Bhimrao Ambedkar quotes in Hindi

  1. हो सकता है कि समानता एक कल्पना हो, पर विकास के लिए यह ज़रूरी है।।

  2. धर्म मनुष्य के लिए बना है न कि मनुष्य धर्म के लिए।।

  3. एक सुरक्षित सेना एक सुरक्षित सीमा से बेहतर है।।

  4. आप स्वाद को बदल सकते हैं परन्तु जहर को अमृत में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है।।

  5. भाग्य से ज्यादा अपने आप पर विश्वास करो। भाग्य में विश्वास रखने के बजाय शक्ति और कर्म में विश्वास रखना चाहिए।।

डॉ भीमराव अम्बेडकर के अनमोल

  1. इतिहास गवाह है जब नैतिकता और अर्थशास्त्र के बीच संघर्ष हुआ है वहां जीत हमेशा अर्थशास्त्र की होती है।।

  2. उदासीनता सबसे खतरनाक बीमारी है जो लोगों को प्रभावित कर सकती है।।

  3. मनुवाद को जड़ से समाप्‍त करना मेरे जीवन का प्रथम लक्ष्‍य है।।

  4. न्याय हमेशा समानता के विचार को पैदा करता है।।

आशा करता हूँ आपको यह लेख Dr Bhimrao Ambedkar quotes in Hindi डॉ भीमराव अम्बेडकर के अनमोल वचन अच्छा लगा होगा। यदि इस लेख में कोई जानकारी गलत हो तो आप कमेंट बॉक्स में अपना मत रख सकते है। बाबा साहेब के विचारो पर अम्ल करके आप समाज में परिवर्तन ला सकते है। साथ ही अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर सकते है।

Read More

  1. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी
  2. हर्षवर्धन जैन के अनमोल वचन
  3. संदीप माहेश्वरी अनमोल वचन 
  4. Boring Life को Happy Life कैसे बनायें ?
  5. डॉ उज्जवल पाटनी सक्सेस स्टोरी 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *