Skip to content

Falling in Love से कैसे बचे ? प्यार में पड़ने से कैसे बचे ?

Falling in Love से कैसे बचे  प्यार में पड़ने से कैसे बचे 

Hello Friends, आज आपको खुद को Falling in Love से बचाने के बारे में बताया जा रहा है। हालाँकि हर कोई प्यार का अनुभव लेना चाहता है। आप सोच रहे होंगे कि हम खुद को प्यार में गिरने से क्यों बचाये ? लेकिन कभी कभी खुद प्यार में गिरने से बचाना जरुरी हो जाता है। Falling in Love से बचने से आपको कई फायदे हो सकते है। खासकर आपके भविष्य को लेकर।

इसके लिए आपको खुद को तैयार करना होगा और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करना होगा। कई बार खुद को प्यार में गिरने से बचाना आसान नहीं होता है। लेकिन यदि आप खुद को रोक लेते है, तो यह आपके भविष्य के लिए बहुत अच्छा होगा। क्यूंकि कई बार सही पार्टनर के साथ प्यार नहीं होता है। एक गलत इंसान के प्यार में गिरने से अच्छा है, अपने आपको इन चीजों से दूर रखे।

हालाँकि लाइफ में प्यार का होना बहुत जरुरी है, प्यार के बिना जिंदगी अधूरी होती है। लोग प्यार के लिए बहुत कुछ कर जाते है। कुछ लोगो को उनका प्यार थोड़ी सी मेहनत करने पर ही मिल जाता है, जबकि बहुत लोगो को उनका प्यार उनकी किस्मत में नहीं होता है। किस्मत वाले होते है ऐसे लोग, जो जीवनभर अपने प्यार के साथ जीवन-व्यापान करते है।

अभी आपको प्यार न करने के बारे में बताया जा रहा है, ताकि आप Falling in Love से बच सके। आज के समय में सच्चा प्यार बहुत कम लोगो को नसीब होता है। इसीलिए झूठे प्यार में पड़ने से अच्छा है, खुद को इन चीजों से दूर रखे। ऐसी चीजों से दूर रहकर आप अपने आत्मविश्वास को बरक़रार रख सकते है और अपने उज्जवल भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते है। जीवन में सफल होकर आप प्यार पा सकते है, जिसका अनुभव अलग ही लेवल का होता है।

प्यार करना बंद क्यों करें ? Falling in Love से कैसे बचे ?

कई बार रिलेशनशिप में ऐसी स्थिति आ जाती है, जहां पर एक रिश्ते को आगे बढ़ाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में रिलेशनशिप से बाहर आ जाना ही बेहतर है। इसके लिए आपको प्यार करना बंद करना होगा। ऐसे रिश्ते से बाहर आना बेहद जरुरी हो जाता है, जो आपकी जिंदगी सुधार नहीं रहा, बल्कि ख़राब कर रहा है। ऐसे में आपको प्यार करना बंद कर देना चाहिए।

प्यार करना कब बंद कर देना चाहिए। 

जब आपको लगे की आपका रिश्ता अब जबरदस्ती निभाया जा रहा है और हम आगे अब साथ नहीं रहते है। हमारे विचार आपसे में मिलते है। रिश्ते में इमोशनल एब्यूज हो रहे है। तब आपको ऐसी स्थिति से निकल जाना चाहिए। ताकि आप ज्यादा डिप्रेशन में न जाये। कुछ कारण नीचै बताये गए है-

  1. इमोशनलएब्यूज होने पर प्यार करना बंद कर दे।
  2. फिजिकलएब्यूज होने पर प्यार करना बंद कर दे।
  3. यदिरूटीन में कुछ ऐसी बातें हो रही है, जिससे आपका आत्मविश्वास कम हो रहा है, तब आपको रिलेशनशिप से बाहर आ जाना चाहिए।
  4. यदिरिलेशनशिप से बाहर आपके पार्टनर के अफैर है, तो आपको प्यार करना बंद कर देना चाहिए।
  5. रिलेशनशिपमें बार बार झूठ बोला जा रहा है, तो आपको प्यार से छुटकारा पा लेना चाहिए।
  6. जबआपका पार्टनर आपसे प्यार जताता नहीं है, लेकिन आप चाहते है कि वह प्यार का इजहार करें, लेकिन वह अपने रिश्ते को छुपाती है, तो आपको अपना आत्मसम्मान बचाने के लिए प्यार से छुटकारा पा लेना चाहिए।

प्यार  करने (Falling in Love ) से कैसे बचे ?

खुद को प्यार में पड़ने से रोकना थोड़ा मुश्किल कार्य है, लेकिन यदि आप प्रयास करे तो यह मुश्किल कार्य भी आसान हो जायेगा। प्यार से बचने के लिए दिल से सख्त होना बहुत जरुरी है। क्यंकि कब कौन कहाँ पसंद आ जाये, इसका कोई पता नहीं है। इसलिए अपनी भावनाओ पर नियंत्रण होना बहुत जरुरी है। निचे बताये हुए कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप खुद को प्यार न करने से बचा सकते है। आये जानते है Falling in Love से कैसे बचे ? प्यार में पड़ने से कैसे बचे ?


  1. खुद से प्यार करें – Falling in Love से बचने के लिए 

आप अपने पार्टनर की केयरिंग तभी कर सकते है, जब आपको अपनी केयरिंग करना आता होगा। ठीक इसी तरह आप किसी को प्यार तभी कर सकते है, जब आपको खुद से प्यार करना आता होगा। खुद से प्यार करना बहुत जरुरी है। ऐसा न हो कि प्यार के चक्कर में आप खुद से प्यार करना भूल जाये। यदि ऐसा हो रहा है, तो आप प्यार करना बंद कर दे और खुद को से प्यार करना शुरू करें।

खुद से प्यार करने के लिए आप अपने पसंद के कार्य कर सकते है। अपने दोस्तों के साथ घूम सकते है। योगा कर सकते है। खुद की गलत आदतों को सुधारे। अपने दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करें। आप ऐसी बहुत सी एक्टिविटी कर सकते है, जिनसे आपको सुकून मिलता हो।


  1. हमेशा सच को स्वीकार करें 

प्यार की कोई गारंटी नहीं होती है। एक रिलेशनशिप कब तक चलेगा, इसका कोई पता नहीं होता है। जब आप दोनों एक दूसरे से प्यार करते है, लेकिन अचानक आपके पार्टनर का व्यवहार बदल जाता है, तब आप प्यार वाली स्थिति से बाहर आ जाये। जब आपको लगे कि आपको वैसा प्यार नहीं मिल पा रहा है, जैसे प्यार की उम्मीद अपने की थी।

फिर चाहे कारण कुछ भी हो, आपको सच स्वीकार कर लेना चाहिय। सच को स्वीकार करोगे तब ही आप रिलेशनशिप से बाहर आ पाओगी। नहीं तो ऐसी स्थिति में आप डिप्रेशन में भी जा सकते है आपको मानना होगा कि यह वो प्यार नहीं है, जिसकी मैंने उम्मीद कि थी और सच को स्वीकार करके ही आप अपनी जिंदगी में आगे बाद सकते है।


  1. बेस्ट फ्रेंड से मदद ले – Falling in Love से बचने के लिए 

जब आप प्यार में असफल हो जाते है, तो ऐसे में दोस्त ही होते है, जो हमे डिप्रेशन में जाने से रोकते है। ऐसी स्थिति में हो सकता है आप अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों से नजर चुराने लगो और अपने आपको दोषी देते रहो। लेकिन ये सही नहीं है। जब आप अपनी लव लाइफ में असफल हो जाओ, तो अपने दोस्तों से अपनी प्रॉब्लम को शेयर करे।

अपनी प्रॉब्लम अपने दोस्तों से शेयर करने से आपका मन हल्का होगा। आपके दोस्त आपको इस समस्या से दूर करने में पूरी हेल्प करेंगे। इसके अलावा आप अपने परिवार के सदस्यों से भी मदद ले सकते है। जिनसे आपकी अच्छी बनती है। इसलिए अपनी प्रॉब्लम को दूर करने के लिए कभी भी हिचकिचाए नहीं।


  1. जिंदगी में थोड़ा ब्रेक लेकर घूमने जाये 

जब आपको फाइनली ये अहसास हो जाये कि आपका रिलेशनशिप ज्यादा दिन नहीं टिकने वाला है। या फिर जबरदस्ती निभाया जा रहा है, तो आपको थोड़ा ब्रेक लेकर घूमने जाना चाहिए। ताकि जिंदगी में थोड़ा आराम मिल सके और तनावपूर्ण लाइफ न जीना पड़ें। जो प्यार आपके लायक नहीं है, उसके बारे में ज्यादा सोचकर अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करें। लव लाइफ को नजरअंदाज करके कही घूमने चले जाये, जहां आपको सुकून मिल सके।


  1. अपनी गलती को देखें और उसे सुधारें 

अपने रिलेशनशिप से जुड़े निर्णय लेने से पहले खुद की गलती के बारे में पता कर ले। कहीं ऐसा नहीं हो आपकी गलती हो। अगर ऐसा है, तो आपको अपनी गलती में सुधार करने की जरूरत है। जब आपकी गलती होती है, तो ऐसे में प्यार को अपने दिल से निकालने की बात ख़त्म हो जाती है। आपके लिए बेहतर होगा आप अपने में सुधार करें और अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित करें।


  1. समय पर विश्वास रखें 

कहते है कि समय के आगे किसी की नहीं चलती है। समय के साथ सब कुछ बदल जाता है। यदि आप भी अपने प्यार को नहीं भूल पा रहे है या फिर आप सोचते है कि आप अपने प्यार को कभी भूल नहीं सकते है, तो आप गलत है। धीरे-धीरे समय के साथ यादें भी धुंधली होती जाती है। जब आप दिल से अपने प्यार को दूर कर देते है, तो एक समय बाद आप सब भूल जायेंगे। समय अच्छे अच्छे को ठीक कर देता है।


  1. खुद को पहचानों और खुद से सवाल करों 

यदि आप खुद को पहचान लेते है या खुद से सवाल करते है, तो आपके लिए बुरे रिश्ते से निकलना आसान हो जाता है। एक ख़राब रिस्ता जिंदगी बर्बाद कर देता है। इसलिए आप खुद को पहचाने और खुद से सवाल करें कि जिस रिश्ते में आप अभी है, उस रिश्ते से आप खुश है। अपने मन के सवालो को अपने रिलेशनशिप से जवाब ले।

यदि आपके सवालो का जवाब कम मिलता है, तो आपको ऐसे रिलेशनशिप से निकल जाना चाहिए और एक नई लाइफ की शुरुआत करनी चाहिए। आपको मान लेना चाहिए कि ये रिश्ता आपको खुश नहीं रख पायेगा और ये आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने वाला है। इसलिए आप बेहतर भविष्य के लिए रिलेशनशिप से बाहर आ जाये और अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित करें।


  1. अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें 

जब आपका दिल टूट ही गया है, तो आपका लव लाइफ से बाहर आ जाना बेहतर होगा। लव लाइफ से बाहर आकर अपने जीवन का लक्ष्य तय करें। आप सुनिश्चित करें कि आपको क्या पसंद है। आप वही काम करें जिसमे आपका मन लगता हो। अपना मन-पसंद कार्य करके अपने जीवन में आगे बढ़ने का निर्णय ले। तभी आप अपने प्यार भरी यादो को भुला पाएंगे।


  1. ध्यान केंद्रित करें  – Falling in Love से बचने के लिए 

अपने दिल से प्यार भरी यादो को मिटाने के लिए आप मैडिटेशन कर सकते है। जब आपका ध्यान केंद्रित रहेगा तो आपका काम में भी मन लगा रहेगा। ध्यान केंद्रित करने से दिमाग शांत रहता है। इससे जिंदगी तनावरहित बन जाती है। जब लाइफ तनाव रहित रहेगी, तो लाइफ में आपके लिए सफल होना आसान हो जायेगा। इसलिए आप योग और मैडिटेशन करें।


  1. अपने आपको मोटीवेट करें 

प्यार की मीठी मीठी यादो से निकलने के लिए खुद को मोटीवेट करना बहुत जरुरी है। खुद को मोटीवेट करने के कई रास्ते है। आप मोटिवेशनल वीडियो देख सकते है। जैसे डॉ विवेक बिंद्रा की सफलता के वीडियो और उनके मोटिवेशनल वीडियो, संदीप माहेश्वरी की सफलता के वीडियो और संदीप माहेश्वरी के मोटिवेशनल वीडियो।

इसके अलावा आप मोटिवेशनल बुक पढ़ सकते है। मोटिवेशनल सॉन्ग सुन सकते है। मोटिवेशन से आपके अंदर के आत्मविश्वास उत्पन होगा। जब आपके अंदर आत्मविश्वास होगा, तो आप कोई भी कार्य सफलता पूर्वक कर सकते है। मोटिवेशन से आप अपने प्यार और प्यार की मीठी मीठी यादो को भुला सकते है।

निष्कर्ष

खुद को Falling in Love से बचाने के लिए आपको ही प्रयास करना होगा। इसके लिए आपको ही अपने मन पर नियंत्रण रखना होगा। आप ऊपर बताये हुए टिप्स को अपना कर भी अपने आपको प्यार न करने से बचा सकते है। इस तरह आप प्यार में न पड़कर अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर सकते है। प्यार भी उन्हें ही मिलता है, जीवन में सफल होते है। असफल लोगो से बहुत कम प्यार करते है। इसीलिए पहले जीवन में सफलता प्राप्त करें।

और अधिक पढ़ें

  1. पार्टनर का विश्वास धोखा देने के बाद कैसे जीते ?
  2. प्यार में धोखा मिलने पर खुद को कैसे संभाले ?
  3. रिलेशनशिप में सेक्स करना क्यों जरुरी होता है ?
  4. सच्चे प्यार में धोखा क्यों मिलता है ?
  5. सेक्स एजुकेशन बच्चो के लिए क्यों जरुरी है ? 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *