Skip to content

Shubman Gill Biography in Hindi : शुभमन गिल का जीवन परिचय

Shubman Gill Biography in Hindi शुभमन गिल का जीवन परिचय

शुभमन गिल का जीवन परिचय (Shubman Gill ka jiwan parichay), जन्म, शिक्षा, परिवार, क्रिकेट करियर, आईपीएल करियर, ODI करियर, टी-20 करियर, गर्लफ्रेंड, लव अफेयर, उम्र, अवार्ड, रिकॉर्ड, विवाद, सम्पति, नेट वर्थ ( Shubman Gill Biography in Hindi, Birth, Education, Family, Cricket Career, IPL Career, ODI Career, T-20 Career, Girlfriend, Love Afair, Age, Award, Record, Controversies, Property, Net Worth )

शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम के चमकते व युवा बल्लेबाज है। शुभमन गिल इस समय काफी सुर्ख़ियों में है। शुभमन ने कई बार मैदान पर अपने बल्ले से अपना परिचय दिया है। आने वाले समय में उन्हें एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा है। यदि वे अच्छा प्रदर्शन करते है तो टीम इंडिया में उन्हें स्थायी रूप से जगह मिल सकती है। शुभमन गिल को बचपन से ही क्रिकेट खेलने में बहुत रूचि थी। शुभमन के पिता का भी सपना था कि वह एक क्रिकेटर बने। शुभमन भारतीय क्रिकेट टीम में एक अच्छे बल्लेबाज हैं।

साल 2018 में उन्होंने अपने करियर की पहली बड़ी पारी खेली थी। इसी वर्ष शुभमन को IPL में भी शामिल किया गया था। सुनील गावस्कर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शुभमन भारत का अगला बड़ा खिलाडी है, जो बहुत ऊंचाई पर जायेगा। साल 2019 में शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट में जगह मिली थी। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शुभमन घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं। IPL में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। Shubman Gill ka jiwan parichay

साल 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में वे भारतीय टीम के उप-कप्तान थे। शुभमन गिल ने अपनी मेहनत और अच्छे प्रदर्शन के दम पर वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई। 18 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में शुभमन गिल ने 208 रनों की बेहतरीन पारी खेली और क्रिकेट की दुनिया के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़े। क्रिकेटर शुभमन गिल के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आपको Shubman Gill Biography in Hindi – शुभमन गिल का जीवन परिचय पढ़ना होगा।

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन चुके हैं। केवल कुछ ही अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद भी वे वर्तमान समय में आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं। जबकि पाकिस्तानी बल्लेबाज़ बाबर आजम पहले स्थान पर हैं। शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य हैं। इसलिए सभी को Shubman Gill Biography in Hindi – शुभमन गिल का जीवन परिचय के बारे में पता होना चाहिए। Shubman Gill Biography in Hindi

Table of Contents

शुभमन गिल का जीवन – Shubman Gill Biography in Hindi

पूरा नाम शुभमन गिल
उपनाम शुभी
जन्म 8 सितंबर 1999
जन्म स्थान फाजिल्का, पंजाब
गृहनगर फाजिल्का, पंजाब, भारत
धर्म सिख
उम्र 24 साल
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
बल्लेबाजी दाएं हाथ से, ओपनर
पेशा क्रिकेटर (बल्लेबाज)
पसंद यात्रा करना, खेलना
राष्ट्रीयता भारतीय
स्कूल मानव मंगल स्मार्ट स्कूल, मोहाली, पंजाब
कॉलेज ज्ञात नहीं
शैक्षिक योग्यता 12th pass
कोच रणधीर सिंह मिन्हास
घरेलु टीम पंजाब
IPL Team KKR
नेट वर्थ 30 करोड़
गर्लफ्रेंड सारा तेंदुलकर
रिकॉर्ड साल 2010 में उन्होंने पंजाब U -16 जिला स्तर के टूर्नामेंट में सर्वोच्च 330 रन बनाए।

साल 2017 में पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बने

शुभमन गिल का लुक – Shubman Gill Look

लम्बाई 5 फीट 9 इन्च
वजन 68 kg
आँखों का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग काला
स्किन कलर फेयर

शुभमन गिल का परिवार – Shubman Gill Family

पिता का नाम लखविंदर गिल
माता का नाम कीरत गिल
बहन का नाम शहनील गिल

शुभमन गिल की पसंद – Shubman Gill Favourite things

पसंदीदा अभिनेत्री रश्मिका मंदाना
पसंदीदा अभिनेता ऋतिक रोशन
पसंदीदा क्रिकेटर्स बल्लेबाज – सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली
पसंदीदा खाना बटर चिकन
पसंदीदा फुटबॉल क्लब एफसी बार्सिलोना
पसंदीदा फिल्म शोले
पसंदीदा फुटबॉलर लियोनल मेसी

शुभमन गिल का जन्म और परिवार – Shubman Gill Birth and Family

शुभमन गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का में हुआ था। शुभमन गिल का जन्म एक मिडिल क्लास सिख परिवार में हुआ था। शुभमन गिल के पिताजी का नाम लखविंदर सिंह है, जो कि पेशे से एक किसान है। शुभमन की माता का नाम कीरत सिंह है, जो कि एक हाउसवाइफ है। शुभमन की एक बहन भी है जिसका नाम शहनील गिल है। Shubman Gill Biography in Hindi

शुभमन को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। इसलिए क्रिकेट में करियर बनाने के लिए उन्हें परिवार से अच्छी मदद मिली। क्या आप जानते है शुभमन के पिता भी क्रिकेटर बनना चाहते थे। लेकिन वे अपने सपने को पूरा नहीं कर पाए। इसलिए उन्होंने अपने बेटे को क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी वजह से शुभमन ने बेहद कम उम्र में सफलता की ऊंचाई छू ली है।

शुभमन अपने पिता के साथ खेत पर क्रिकेट खेला करते थे। शुभमन को जो भी आउट करता था, उसे शुभमन के पिता 100 रूपये का इनाम देते थे। शुभमन के आउट होने पर उसकी बहन मजाक बनती थी और कहती थी भैया आपको ठण्डे दिमाग से खेलना चाहिए। शुभमन अपने खेतो में पिच बनाकर वही पर क्रिकेट की प्रैक्टिस किया करते थे। बाद में इनका परिवार मोहाली में शिफ्ट हो गया था।

शुभमन गिल की शिक्षा – Shubman Gill’s Education

शुभमन गिल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पंजाब के मोहाली में स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल से पूर्ण की थी। शुभमन ने 12वीं तक पढ़ाई की है। आगे क्रिकेट में करियर बनाने के लिए वे अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाए। 12वीं पास करने के बाद उनके पिताजी ने शुभमन का एडमिशन क्रिकेट कोचिंग सेंटर “पंजाब क्रिकेट एकेडमी” में करवाया दिया था। यही उन्होंने अपने क्रिकेट की ट्रेनिंग पूरी की। Shubman Gill Biography in Hindi

शुभमन गिल का शुरुआती क्रिकेट करियर

Shubman Gill जब 8 साल के थे, तब उनका परिवार फाजिल्का से मोहाली आ गया था। उनके पिता ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम के पास में एक घर किराये पर ले लिया था। उनके पिताजी ने वहीं पर एक क्रिकेट एकडेमी में शुभमन का एडमिशन करवा दिया। यही पर शुभमन ने क्रिकेट की प्रैक्टिस की थी। Shubman Gill Biography in Hindi शुभमन गिल का जीवन परिचय

शुभमन की अच्छी बल्लेबाजी के चलते उन्हें पंजाब की अंडर-16 टीम में चुना गया। उन्होंने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में पंजाब के लिए अपने अंडर-19 डेब्यू मैच ही नाबाद दोहरा शतक जड़ दिया था। 2014 में पंजाब के अंडर-16 टूर्नामेंट में उन्होंने 351 रन बनाए और निर्मल सिंह के साथ 587 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। इसके बाद उन्हें पंजाब की अंडर-19 टीम के लिए भी खेलने का मौका मिला।  यहाँ पर उन्हें हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों से भी सीखने का अवसर मिला।

शुभमन गिल का घरेलू क्रिकेट करियर – Shubman Gill Domestic Cricket Career

शुभमन गिल ने 25 फरवरी 2017 को विदर्भ टीम के खिलाफ 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की तरफ से अपनी लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की थी। हालाँकि वे अपने पहले लिस्ट ए मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। वे केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए। ये मैच उन्होंने हरभजन सिंह की कप्तानी में खेला था। पंजाब ने इस मैच 6 विकेट से जीता था। Shubman Gill Biography in Hindi

इसके बाद उन्होंने 27 नवंबर 2017 को बंगाल के खिलाफ 2017-18 रणजी ट्रॉफी में पंजाब की तरफ से फर्स्ट क्लास मैच खेला। इस मुकाबले में उन्होंने 63 रन की शानदार पारी खेली थी। जबकि दूसरे ही मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला शतक बनाया था। शुभमन के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें  भारत की अंडर-19 टीम में खेलने का अवसर दिया गया। शुभमन गिल का जीवन परिचय

साल 2018 आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्हें टीम का उप-कप्तान बनाया गया। पूरे वर्ल्ड कप में उन्होंने 5 मैचों में 124 के औसत से 372 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। शुभमन गिल को अक्टूबर 2019 में 2019-20 देवधर ट्रॉफी के लिए भारत सी टीम के कप्तान के रूप में चुना गया था। उन्होंने नवंबर 2019 में सबसे कम उम्र के क्रिकेटर के रूप में विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़कर इस टूर्नामेंट में एक टीम का नेतृत्व किया था।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के साथ U-19 श्रंखला के पहले मैच में 116 के स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाये। भारत ने 100 रन के एक बड़े अंतर से ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इस रिकॉर्ड के साथ भारतीय अंडर-19 टीम को सबसे प्रबल दावेदार माना गया।  इसके बाद जिम्बाब्बे के खिलाफ 90 रन नाबाद 152 के स्ट्राइक रेट से बनाए। फिर बांग्लादेश के खिलाफ 86 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद पाकिस्तान को अपनी दमदार बल्लेबाजी के बदौलत बुरी तरह पिट डाला और पाकिस्तान ने जवाब में सिर्फ 69 रन ही बना पाए। जबकि पाकिस्तान को 273 रन का लक्ष्य दिया गया था।

शुभमन गिल का आईपीएल में करियर – Shubman Gill Career in IPL

साल 2018 में शुभमन गिल ने कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। KKR ने शुभमन को 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2018 IPL सीजन में उन्होंने 203 रन बनाए थे। साल 2021 तक KKR टीम की तरफ से उन्होंने IPL मैच खेला था। 2020 IPL सीजन में शुभमन ने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तरफ से ओपनर बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी की थी।

IPL 2022 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को 8 करोड़ रुपये में ख़रीदा था। साल 2023 में IPL में शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे हैं। शुभमन गिल 2023 IPL सीजन के टॉप स्कोरर थे। उन्होंने ऑरेंज कैप जीता था। IPL सीजन 2023 में शुभमन ने 3 बेहतरीन शतक लगाए हैं। शुभमन गिल ने केवल चार मैचों में तीन शतक जड़ा है। Shubman Gill Biography in Hindi

शुभमन गिल ने आईपीएल सीजन 2023 का तीसरा शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में 26 मई 2023 को जड़ा था। उन्होंने 60 गेंदों पर 129 रन की धमाकेदार पारी खेली। IPL season 2023 में शुभमन गिल ने कुल 851 रन बनाए हैं जो इस सीजन में सर्वाधिक है। 851 रन के बदौलत शुभमन ने IPL सीजन 2023 में ऑरेंज कप अपने नाम किया था। शुभमन गिल का जीवन परिचय

IPL इतिहास में शुभमन गिल विश्व के तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने केवल एक सीजन में 800 से अधिक रन बनाएं हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली और क्रिस गेल के नाम है। 60 गेंदों में 129 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर गिल ने प्लेऑफ मैचों में सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस लिस्ट में 122 रनों के साथ वीरेंद्र सहवाग दूसरे स्थान पर तथा सेन वाटसन 117 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि शुभमन गिल 129 रनों के सर्वाधिक स्कोर के साथ पहले स्थान पर हैं।

शुभमन गिल का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर – Shubman Gill International Career

वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल का क्रिकेट करियर

साल 2019 में शुभमन गिल के लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकट टीम में उन्हें चुना गया। 31 जनवरी 2019 को शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेला। इस मैच में वे केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए। 18 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में शुभमन गिल ने 149 गेंदों पर 208 रनों की बेहतरीन पारी खेली। Shubman Gill Biography in Hindi

इस मैच में उन्होंने 9 छक्के और 19 चौके लगाकर दोहरा शतक बनाया। इस पारी के बदौलत शुभमन गिल वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने मात्र  23 साल की उम्र में वनडे में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही खिलाड़ी ईशान किशन के पास था। जिन्होंने 24 साल की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ा था।

इसके अलावा शुभमन गिल सबसे कम पारियों में हजार रन पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मात्र 19 पारियों में 1000 रन पूरा करके पाकिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ी बाबर आजम को भी पीछे कर दिया है जिन्होंने 21 पारियों में 1000 रन बनाये थे। सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने का खिताब फखर जमा के पास ही है। लेकिन शुभमन गिल ऐसा करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज हैं। केवल भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो शुभमन 1000 रन पूरा करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार बल्लेबाज शुभ्मन गिल को आईसीसी पुरुष खिलाड़ी ऑफ द मंथ के तौर पर चुना गया है। यह अवार्ड उन्हें 2023 वर्ल्ड कप मैच में मिला है। ICC की रिपोर्ट अनुसार गिल ने 80 की औसत से 480 वनडे रन बनाए और इसी की बदौलत उन्हें यह खिताब प्राप्त हुआ है। शुभ्मन गिल ने यह खिताब मोहम्मद सिराज और इंग्लैंड के सलामी बैट्समैन डेविड को पीछे छोड़कर के हासिल किया है। 2023 वर्ल्ड कप मैच में गिल का प्रदर्शन औसत रहा है।

टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल का क्रिकेट करियर

इसके बाद उन्होंने 26 दिसंबर 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। मेलबर्न में खेले गए उस मैच में शुभमन ने पहली पारी में 45 रन और दूसरी पारी में नाबाद 35 रन बनाए थे। शुभमन गिल ने 18 कुल टेस्ट मैच की 33 पारियों में कुल 966 रन बनाये है। जिसमे उनका उच्चतम स्कोर 128 रन का है। इन पारियों में उन्होंने 2 शतक और 4 अर्धशतक बनाये है। टेस्ट मैच में शुभमन ने 58.97 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये है।

T-20 क्रिकेट में शुभमन गिल का क्रिकेट करियर

03 जनवरी 2023 को श्रीलंका के खिलाफ शुभमन ने टी20 डेब्यू में डेब्यू किया था। शुभमन गिल ने 6 टी20 मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इन 11 मुकाबलों में शुभमन गिल ने 146.86 की स्ट्राइक रेट और 30.4 की एवरेज से 304 रन बनाए हैं। जिसमे एक अर्धशतक और एक शतक शामिल है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शुभमन का उच्चतम स्कोर 63 गेंदों में 126 रन का है। शुभमन गिल का जीवन परिचय

1 फरवरी 2023 को शुभमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला T20I शतक जड़ा था। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शतक बनाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज है। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 63 गेंदों में 126 रन बनाये थे। Shubman Gill Biography in Hindi

शुभमन गिल का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू – Shubman Gill International Cricket Debut

  1. वनडे क्रिकेट डेब्यू – 31 जनवरी 2019, न्यूजीलैंड के खिलाफ
  2. टेस्ट क्रिकेट डेब्यू- 26 दिसंबर 2020, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
  3. T-20 क्रिकेट डेब्यू – 03 जनवरी 2023, श्रीलंका के खिलाफ

शुभमन गिल के रिकॉर्ड – Shubman Gill Record

  1. शुभमन गिल ने 2018-19 रणजी ट्रॉफी में पांच मैचों में 728 रन बनाकर पंजाब के टॉप स्कोरर बने।
  2. अक्टूबर 2019 में शुभमन को 2019-20 देवधर ट्रॉफी के लिए भारत सी टीम के कप्तान के रूप में चुना गया था।
  3. नवंबर 2019 में Shubman Gill टूर्नामेंट में किसी टीम का नेतृत्व करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बने। इस टूर्नामेंट के दौरान वह 20 साल थे। 21 साल की उम्र में उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था।
  4. शुभमन गिल वनडे क्रिकेट के इतिहास में 35 पारियों में 1900 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 44 पारियों में 2271 रन बनाये है।
  5. साल 2023 में Shubman Gill अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शतक बनाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बने।
  6. जनवरी 2023 में Shubman Gill वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने।
  7. शुभमन ने 1 फरवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ 63 गेंदों में 126 रन बनाकर टी-20I में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड बनाया।
  8. शुभमन ने स्टेट लेवल टूर्नामेंट में पंजाब अंडर-16 टीम की तरफ से विजय मर्चेंट ट्राफी में दोहरा शतक बनाया था। ये उनका पहला मैच था, जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना स्थान पंजाब टीम में आगे के लिए स्थायी किया।
  9. साल 2014 में उन्होंने पंजाब में स्टेट लेवल टूर्नामेंट में अंडर-16 टीम की तरफ से निर्मल सिंह के साथ बल्लेबाजी करते हुए 587 रन की साझेदारी की थी, जिसमे शुभमन ने 351 रन बनाए थे।
  10. शुभमन गिल अंडर-19 टीम में तीसरे नंबर के सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज है। हालाँकि विराट कोहली अभी भी पहले नंबर पर है। कोहली ने मात्र 73 बॉल में साल 2008 में शतक बनाया था। जबकी शुभमन ने 93 गेंदों और ऋषभ पंत ने 83 गेंदों में शतक बनाया था।
  11. वेस्टइंडीज ए क्रिकेट टीम के खिलाफ सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम पर दर्ज है I

शुभमन गिल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  1. शुभमन गिल धूम्रपान व शराब का सेवन नहीं करते है।
  2. शुभमन ने बहुत ही कम उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया।
  3. क्रिकेट खेलते समय वह हमेशा अपनी जेब में लाल रूमाल डालकर खेलते हैं।
  4. शुभमन सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण को टीवी पर क्रिकेट खेलते हुए देखकर बड़े हुए है। जिससे उनके मन में भी एक क्रिकेटर बनने की जिज्ञासा बानी। इसके लिए उन्हें अपने पापा का काफी सपोर्ट मिला था।
  5. शुभमन के पिता भी एक क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन उन्हें कभी अवसर नहीं मिला।
  6. क्रिकेट के प्रति शुभमन का रुझान देखकर उनके माता-पिता उन्हें फ़ज़िल्का से मोहाली ले गए और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम के पास एक घर किराए पर लिया।
  7. 11 वर्ष की उम्र में उन्हें U -16 पंजाब क्रिकेट टीम में जिला स्तर पर खेलने के लिए चुना गया। अपनी पहली सीरीज़ में उन्होंने पांच मैचों में 330 रन बनाए
  8. साल 2014 में उन्होंने अपनी पहली विजय मर्चेंट ट्रॉफी U -16 में पंजाब राज्य स्तरीय मैच में 200 से अधिक रन बनाए।
  9. शुभमन ने पंजाब क्रिकेट टूर्नामेंट इंटर जिला U -16 एमएल मार्कन ट्रॉफी में 351 रन बनाए और जिला स्तर पर निर्मल सिंह के साथ 587 रनों का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  10. उन्हें साल 2013 – 14 के सफल सीजन के लिए BCCI के द्वारा सर्वश्रेष्ठ U-16 क्रिकेटर के रूप में एम.ए.चिदंबरम ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
  11. अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप 2018 के लिए शुभमन को उप-कप्तान बनाया गया था।
  12. साल 2017 में उन्होंने दिल्ली में विदर्भ क्रिकेट टीम के खिलाफ लिस्ट ए क्रिकेट का पदार्पण किया।
  13. साल 2017 में उन्हें भारत की U -19 क्रिकेट टीम में चुना गया। उन्होंने युवा एकदिवसीय श्रृंखला में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला और इस श्रृंखला में 351 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज़ के लिए चुने गए।
  14. साल 2018 में शुभमन गिल को इंडियन प्रीमियर लीग 2018 (IPL2018) की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.8 करोड़ रुपए में खरीदा था।
  15. शुभमन गिल बचपन में अपने खेत में क्रिकेट खेला करते थे और खेत पर अपने पिताजी के साथ मैच प्रैक्टिस किया करते थे।
  16. शुभमन के पिता ने प्रैक्टिस के लिए अपने खेत में एक क्रिकेट मैदान बनाया था। वे गांव के लड़कों को शुभमन का विकेट लेने के लिए चुनौती देते और विकेट लेने वाले को 100 रुपये इनाम दिया करते थे।
  17. शुभमन को कुत्तों के प्रति बहुत लगाव है। उन्होंने एक कुत्ता भी पाल रखा है। जिसकी फोटो वे अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
  18. शुभमन गिल विराट कोहली को अपना आदर्श मानते है।

शुभमन गिल की गर्लफ्रेंड – Shubman Gill Girlfriend

मीडिया में फैली खबरों के अनुसार शुभमन गिल सारा को डेट कर रहे हैं। लेकिन वे कौनसी सारा को डेट कर रहे हैं, ये अभी तक साफ नहीं हुआ है। भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और अभिनेता सैफअली खान की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान दोनों का नाम शुभमन गिल के साथ जोड़ा जा चुका है। शुभमन गिल का जीवन परिचय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बल्लेबाज शुभमन गिल सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे को फॉलो भी करते हैं। इसके अलावा कई अवसरों पर सारा ने शुभमन के शानदार प्रदर्शन की तारीफ भी की है। सारा अली खान के साथ शुभमन गिल के डिनर आउट के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चूके हैं।

जिससे दोनों के डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार सारा अली खान और शुभमन गिल एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है। शुभमन गिल और सारा अली खान दोनों ने एक दुसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।  जिससे यह खबर बनी कि सारा अली खान और शुभमन गिल एक दुसरे को डेट कर रहे थे।

जब एक रिपोर्टर ने शुभमन गिल से पूछा कि आपके और सारा तेंदुलकर के बीच में क्या संबंध है, तो शुभमन ने कहा कि कुछ नहीं। हालाँकि 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच में उन्होंने काफी बेहतरीन फील्डिंग की थी। उनकी फील्डिंग की तारीफ क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के द्वारा की गई थी। हालाँकि यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स हार गया थाI

इसके बाद सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके द्वारा मैच में की गई बेहतरीन फील्डिंग की तस्वीरों को अपनी इमेज के साथ शेयर की। इसके बाद से ही अफवाह फैलने लगी कि दोनों के बीच में कोई संबंध है। वर्ल्ड कप 2023 में दोनों के सगाई करने की खबरे तेजी से फेल रही थी। Shubman Gill ka jiwan parichay शुभमन गिल का जीवन परिचय

शुभमन गिल को मिलने वाले ऑवार्ड – Shubman Gill Awards

  1. साल 2018 में U-19 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दिया गया।
  2. साल 2019 में आईपीएल इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दिया गया।
  3. साल 2023 में क्रिकेटर ऑफ द इयर दिया गया।

शुभमन गिल नेटवर्थ – Shubman Gill Networth

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और गुजरात टाइटंस से शुभमन गिल की इनकम होती है। शुभमन गिल को BCCI के अनुबंध के तहत ग्रेड बी खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है। जिससे उन्हें सालाना 3 करोड़ रुपये मिलते हैं। IPL से भी उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है। Shubman Gill ka jiwan parichay

गुजरात टाइटंस ने IPL2022 के ऑक्शन में शुभमन गिल को 8 करोड़ में खरीदा था और 2023 आईपीएल में उन्हें इस रकम में रिटेन भी किया गया था। इसके अलावा शुभमन ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। गिल CEAT, Nike, Fiama, Gillette जैसे अन्य लोकप्रिय ब्रांड्स का प्रमोशन करके पैसे कमाते है। रिपोर्ट्स के अनुसार  शुभमन गिल की कुल नेटवर्थ लगभग 32 करोड़ रुपये है।

इनके पास कई लग्जरी कार है। उन्हें लग्जरी कारों का काफी शौक है। उनके कलेक्शन में एक से बढ़कर एक महंगी कारें मौजूद हैं। उनके पास Range Rover Velar है, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है। इसके अलावा शुभमन गिल के गैराज में Mahindra Thar समेत कई अन्य कारें मौजूद हैं।

आशा करता हूँ आपको शुभमन गिल का जीवन परिचय (Shubman Gill Biography in Hindi) और उसका क्रिकेट करियर के बारे में दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। शुभमन ने बहुत ही कम उम्र में अपना क्रिकेट करियर बनाया है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये है और कई रिकॉर्ड तोड़े है। यदि आपको यह लेख Shubman Gill Biography in Hindi (Shubman Gill ka jiwan parichay) अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर करें।

Read more

  1. हार्दिक पंड्या का जीवन परिचय
  2. केएल राहुल का जीवन परिचय
  3. सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय
  4. क्रिकेटर रोहित शर्मा का जीवन परिचय
  5. सचिन तेंदुलकर का जीवन परिचय
  6. महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय

FAQ

Q : शुभमन गिल का जन्म कब हुआ था ?
Ans.: 8 सितंबर 1999

Q : शुभमन गिल का जन्म कहां हुआ था?
Ans.: फाजिल्का, पंजाब

Q : शुभमन गिल की बहन का नाम क्या है?
Ans.: शहनील गिल

Q : शुभमन गिल की उम्र कितनी है ?
Ans.: 24 साल

Q : शुभमन गिल की गर्लफ्रेंड कौन है ?
Ans.: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ उनके अफेयर की खबरे सोशल मीडिया में फैली हुई है।

Q : शुभमन गिल के दोहरे शतक कितने है ?
Ans.: एक

Q : शुभमन गिल की संपत्ति कितनी है ?
Ans.: लगभग 32 करोड़ रुपये

Q : शुभमन गिल की उम्र कितनी हैं ?
Ans.: 2023 में 24 वर्ष के हो गये हैं।

Q : शुभमन गिल ने दोहरा शतक किस टीम के खिलाफ लगाया था ?
Ans.: 18 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में शुभमन गिल ने 149 गेंदों पर 208 रनों टफनी पारी खेली थी।

1 thought on “Shubman Gill Biography in Hindi : शुभमन गिल का जीवन परिचय”

  1. Hello, you used to write great, but the last several posts have been kinda boring?K I miss your tremendous writings. Past few posts are just a little bit out of track! come on!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *