Skip to content

Tiger Shroff Biography in Hindi अभिनेता टाइगर श्रॉफ का जीवन परिचय

Tiger Shroff Biography in Hindi-टाइगर श्रॉफ का जीवन परिचय

हैल्लो दोस्तों, इस लेख में आपको टाइगर श्रॉफ का जीवन परिचय, टाइगर श्रॉफ की जीवनी ((Tiger Shroff ki jiwani), शिक्षा, परिवार, माता-पिता, जन्म, पसंद, गर्लफ्रेंड, करियर, डेब्यू फिल्म, बॉलीवुड करियर, अवार्ड्स, लम्बाई, लुक (Tiger Shroff Biography in Hindi, Tiger Shroff success story in Hindi, Education, Family, Father-Mother, Birth, Girlfriend, Choice, Career, Debut Film, Awards, Bollywood Career, Height, Look, ) की जानकारी हिंदी में दी जा रही है।

टाइगर श्रॉफ प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे है। टाइगर एक ऐसे अभिनेता है, जो अपने नाम के अनुरूप कार्य करते है अर्थात जैसा नाम वैसा काम। टाइगर ने अपनी पहली ही फिल्म “हीरोपंती” से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करके सबको चौंका दिया था। साथ ही भारतीय दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।

उन्होंने अपनी शानदार बॉडी और अपने एक्शन व अभिनय से लाखो फैंस बनाये। लाखों लड़कियाँ टाइगर पर जान छिड़कती है। हर कोई उनकी गर्लफ्रेंड बनना चाहती है। उन्होंने अब तक जितनी भी फिल्मे की है, सब सुपरहिट रही है। फैंस को उनकी मूवी का इंतजार रहता है।

टाइगर एक अच्छे अभिनेता है। उन्हें लाखों लोग फॉलो करते है। हर युवा टाइगर जैसा बनना चाहता है उनकी जैसी बॉडी बनाना चाहता है। एक अभिनेता होने के लिए आवश्यक सारे गुण उनमे विधमान है। (Tiger Shroff Biography in Hindi)

टाइगर का डांस दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद है। उनके फैंस उनके जैसा डांस करना सिख रहे है। टाइगर मार्शल आर्ट्स में निपुण है। आइये जानते है इस बॉडी बिल्डर अभिनेता टाइगर श्रॉफ की जीवनी (Tiger Shroff Biography in Hindi) व टाइगर श्रॉफ का जीवन परिचय ((Tiger Shroff ki jiwani)

टाइगर श्रॉफ का जीवन परिचय- Tiger Shroff Biography in Hindi

नाम टाइगर श्रॉफ
असली नाम जय हेमंत श्रॉफ
जन्‍म 2 मार्च 1990
जन्‍म स्‍थान मुंबई महाराष्‍ट्र
गृह नगर मुंबई महाराष्‍ट्र
पिता का नाम जैकी श्रॉफ
माता का नाम आयशा दत्त
बहन का नाम कृष्‍णा श्रॉफ
भाई का नाम नहीं है
पेशा अभिनेता, डांसर
शिक्षा 12th कक्षा (College drop-out)
स्कूल Besant Montessori School, Juhu, Mumbai,

American School of Bombay, Mumbai

कॉलेज एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा, उत्तर प्रदेश
धर्म हिन्दू
जाति श्रॉफ (वैश्य बनिया)
नागरिकता भारतीय
गर्लफ्रेंड दिशा पटानी (अभिनेत्री)
डेब्यू फ़िल्म हीरोपंती (2014)
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
शौक डांस करना, मार्शल करना, जिम जाना
उम्र 32 Years (2021)
कुल संपत्ति लगभग 150 करोड़ (2022)

टाइगर श्रॉफ का लुक- Tiger Shroff look  

लंबाई ( height) 5 फीट 9 इंच
वजन (Weight ) 70 kg
आँखों का रंग (Eye Color) हल्का भूरा
बालो का रंग ( Hair Color) काला
बाइसेप्स 15 इंच
हेयरस्टाइल छोटे बाल रखना
छाती 44 इंच
कमर 30 इंच

टाइगर श्रॉफ की पसंद – Tiger Shroff Choice in hindi

पसंदीदा खाना पिज़्ज़ा, पास्ता, सलाद, मांसाहारी खाना
पसंदीदा अभिनेता ब्रूस ली, आमिर खान , ऋतिक रोशन
पसंदीदा अभिनेत्री श्रद्धा कपूर
पसंदीदा खेल फ़ुटबॉल
पसंदीदा रंग काला, सफ़ेद
पसंदीदा कार SS Jaguar 100
पसंदीदा फिल्म Enter the Dragon (1973)
पसंदीदा टीवी शो WWE Wrestling

टाइगर श्रॉफ का जन्म परिवार -Tiger Shroff Biography 

टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च 1990 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। टाइगर के पिता बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता हैं। जबकि टाइगर की माँ आयशा दत्त एक प्रोडूसर है। टाइगर की एक बहन भी है, जिनका नाम कृष्णा श्रॉफ है। कृष्णा श्रॉफ ने अपनी माँ के साथ में असिस्टेंट प्रोडूसर के रूप में कार्य किया है। लेकिन अब वे एक प्रोडूसर है।

टाइगर का बचपन यही मुंबई में बीता है। उनका पालन-पोषण यही मुंबई में हुआ है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी यही से पूर्ण की थी। इनका बचपन सुख सुविधाओं में व्यतीत हुआ है। इन्हे खाने का बहुत शौक था। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले वे बहुत मोटे थे। उन्होंने अपनी डेब्यू फ़िल्म हीरोपंती में अपना वजन कम किया था।

टाइगर श्रॉफ की शिक्षा-Tiger Shroff Education 

टाइगर श्रॉफ का मन पढ़ाई में कम ही लगता था। लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी बेसिक शिक्षा पूर्ण की। टाइगर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बेसेंट मोंटेसरी स्कूल, जुहू, मुंबई और अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे, मुंबई से पूर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई करने के लिए एमिटी यूनिवर्सिटी,नोएडा में एडमिशन लिया। लेकिन उन्होंने अपना कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया।

बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए वे मुंबई वापिस मुंबई आ गए। उन्होंने मार्शल आर्ट की शिक्षा ली और बॉडी बिल्डिंग पर ध्यान दिया। उन्होंने जापानी युद्ध कला ताइक्‍वांडो में 5th स्‍तर का ब्‍लैक बेल्‍ट हासिल किया है। इसके अलावा टाइगर ने धूम-3 के दौरान बॉडी बिल्डिंग के लिए आमिर खान को फिटनेस ट्रेनिंग दी थी।

टाइगर श्रॉफ का बॉलीवुड करियर- Tiger Shroff Biography & Career

वर्ष 2009 में टाइगर को टीवी शॉ फौजी में लीड रोल के लिए ऑफर दिया गया था, लेकिन वे अपने करियर की शुरुआत किसी टीवी शॉ से नहीं करना चाहते थे। इसके बाद साल 2010 में खबरें आई कि सुभाष घई टाइगर को लेकर अपनी फिल्‍म हीरो का रीमेक बनाने वाले है। लेकिन टाइगर ने इस प्रोजेक्‍ट में कोई इंटरेस्ट नहीं दिखाया है। लेकिन ये सब केवल एक अफवाह थी।

साल 2011 में आमिर खान द्वारा अपने किसी प्रोजेक्‍ट में टाइगर श्रॉफ को साइन करने की अफवाह आई। इसके बाद साल 2012 में टाइगर ने  साजिद नाडियाडवाला की स्क्रिप्ट साइन की। वे टाइगर के साथ में हीरोपंती फिल्म बनाएंगे, यह बात एकदम सच थी। टाइगर की यह पहली डेब्यू फिल्म थी, जिसमे उन्होंने धमाकेदार एंट्री की।

टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म- Tiger Shroff Debut Film 

टाइगर ने साल 2012 में साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हीरोपंती साइन की थी। फिल्म हीरोपंती 23 मई 2014 को सिनेमा घरो में रिलीज़ की गई। यह फिल्म दर्शको को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।

फिल्म के सारे गाने हिट हुए, खास बात यह थी कि टाइगर के डांस को लोगो ने बहुत पसंद किया था। उनके फैंस उनके जैसा डांस करना सिखने लगे थे। अपनी पहली फिल्म की सफलता के बाद उन्हें कई फिल्मो के ऑफर मिले। लेकिन वे अपने लिए फिल्मो का चयन बड़ा सोच समझ कर करते थे।

क्युकी वे नहीं चाहते थे कि उनकी किसी ख़राब फिल्म की वजह से उन्हें आलोचना मिले। टाइगर हमेशा एक्शन व डांस वाली मूवी का चयन करते है। आपको बता दे कि टाइगर ने अपनी पहली फिल्म के लिए 3 साल तक कड़ी मेहनत की थी।

साल 2016 में टाइगर ने अपनी दूसरी फिल्म बागी में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ अभिनय किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म ने आलोचकों का मुँह बंद कर दिया था, जिन्होंने कहा था कि हीरोपंती की सफलता मात्र एक तुक्‍का थी। (Tiger Shroff Biography in Hindi)

अपनी दो एक्शन से भरपूर धमाकेदार फिल्मों से टाइगर श्रॉफ को खास पहचान मिली। इस फिल्म ने बॉक्‍स ऑफिस पर लगभग 1 बिलियन डॉलर से भी ज्‍यादा की कमाई कि थी। इसी वर्ष 2016 में टाइगर ने रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म  ए फ्लाइंग जट्ट में शानदार अभिनय किया।

इस फिल्म में उनकी कोस्टार अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज थी। टाइगर ने इस फिल्म के लिए पंजाबी बोलना सीखा था। यह फिल्म दर्शको का ध्यान आकर्षित करने में विफल रही। अपनी पिछली दो सफल फिल्मों के मुकाबले यह फिल्म लगभग असफल थी। यह उनके करियर की तीसरी फिल्म थी।

साल 2017 में टाइगर ने फिल्‍म मुन्‍ना माइकल में अभिनय किया। इस फिल्म में निधी अग्रवाल और नवाजूद्दीन सि‍द्धिकी भी थे। दर्शको द्वारा इनके अभिनय को बहुत पसंद किया गया था। इस फिल्म में टाइगर मुन्‍ना का किरदार निभाते है, जो हॉलीवुड स्‍टार माइकल जैक्‍शन का बहुत बड़ा फैन है

साल 2018 में टाइगर ने वापिस धमाका किया। उन्होंने अपनी फिल्म बागी की सीक्वल बागी-2 के साथ वापसी करके सिनेमाघरों में धूम मचाई। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी उनकी कोस्टार रही थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में सफल रही थी।

इसके बाद साल 2019 में टाइगर ने पुनीत मल्होत्रा ​​की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर-2 में अभिनय किया। यह फिल्म  2012 में रिलीज़ हुई स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर की सीक्वल थी। यह फिल्म भी सुपरहिट रही थी। साल 2020 में टाइगर श्रॉफ ने अपने पसंदीदा अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फिल्म “वॉर” में शानदार अभिनय किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई इसने अच्छा खासा कलेक्शन भी किया। फिल्म वॉर एक्शन से भरपूर थी।

साल 2021 में टाइगर ने एक बार फिर से बागी फिल्म की तीसरी सीक्वल फिल्म बागी-3 में शानदार ऐक्शन सीन के साथ अभिनय किया। टाइगर की बागी सीरीज़ की सभी फिल्मे सुपरहिट रही है। इनकी फिल्मों में डांस व ऐक्शन भरपूर देखने को मिलता है। इनके फैंस इनकी बॉडी व डांस के कायल है।

टाइगर श्रॉफ की फिल्मों की लिस्ट

साल (Years) फ़िल्म (Movies)
2014 हीरोपंती
2016 बागी
2016 ए फ़्लाइंग जट्ट
2017 मुन्ना माइकल
2018 बाग़ी 2
2019 स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर-2
2019 वॉर
2020 बाग़ी 3

टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का रिश्ता शायद ही किसी से छिपा होगा। इन दोनों अक्सर कई बार एक साथ देखा गया है। जाहिर सी बात है टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड ओर कोई नहीं बल्कि दिशा पाटनी ही है। टाइगर उन्हें काफी लम्बे समय से डेट कर रहे है।

एक इंटरव्यू में टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ ने कहा था कि वह 25 साल की उम्र से किसी लड़की को डेट कर रहा है। हालाँकि उन्होंने दिशा पाटनी या किसी अन्य लड़की का नाम नहीं लिया। लेकिन ये दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे है। टाइगर ने दिशा के साथ गाना शूट और एक मूवी बागी-2 भी की है।

टाइगर श्रॉफ के अवार्ड्स 

टाइगर श्रॉफ को उनके शानदार अभिनय के लिए कई अवार्ड्स मिले है। बॉलीवुड में धमाके के साथ एंट्री करने वाले कलाकार के लिए सम्मान तो बनता है। किसी भी स्टार को अवार्ड मिलने से उसका आत्मविश्वास बढ़ता है। (Tiger Shroff Biography in Hindi)

  1. वर्ष 2014 में स्टारडस्ट अवार्ड्स का सुपरस्टार ऑफ़ टुमॉरो (Superstar of Tomorrow – Male at Stardust Awards) का अवार्ड दिया गया।
  2. वर्ष 2014 में टाइगर को बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स का सबसे मनोरंजक अभिनेता (Most Entertaining Actor – Male at BIG Star Entertainment Awards) से सम्मानित किया गया।
  3. वर्ष 2014 में उन्हें स्‍टार गिल्‍ड का बेस्‍ट मेल डेब्‍यू अवार्ड (Best Male Debut at Star Guild Awards for Heropanti) मिला।
  4. वर्ष 2015 में टाइगर को IIFA अवार्ड्स का स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  5. वर्ष 2015 में टाइगर को फिल्म हीरोपंती के लिए लाइफ ओके स्क्रीन अवार्ड्स का मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर अवार्ड (Most Promising Newcomer – Male at Life Ok Screen Awards for Heropanti) से सम्मानित किया गया।

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  1. टाइगर श्रॉफ का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। उनके पिता उन्हें बचपन से ही टाइगर बुलाते थे और आज भी बुलाते है।
  2. साल 1973 में आई एंटर द ड्रैगन टाइगर की फेवरेट फिल्‍म है। यह फिल्म ब्रूस ली की है, जो की उनके पसंदीदा अभिनेता है।
  3. उन्हें अभिनय के अलावा मार्शल आर्ट्स का शौक बहुत ज्यादा है। इसीलिए ब्रूस ली उनके फ़ेवरेट एक्‍टर है।
  4. टाइगर को खाली समय में डांस करना और फुटबॉल खेलना बहुत पसंद है।
  5. उन्हें चॉकलेट बहुत पसंद हैं।
  6. टाइगर को मांसाहारी भोजन बहुत अच्छा लगता है।
  7. उन्हें शराब और सिगरेट पीना बिलकुल पसंद नहीं है।
  8. अभिनेत्री श्रद्धा कपूर उनकी बचपन की दोस्त है। वे दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे।
  9. टाइगर श्रॉफ भगवान शिव के भक्त हैं और सोमवार को उपवास भी रखते हैं। वे अपनी सभी प्रतिभाओ और सफलता का श्रेय भगवान शिव को ही देते हैं।
  10. उन्हें एक बार टीवी शो फौजी के लिए ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया क्योंकि वे अपने करियर की शुरुआत फिल्मो से करना चाहते थे।
  11. टाइगर ने अपने पहली फिल्म के लिए 3 साल तक मेहनत की थी।
  12. इन्होने आमिर खान की फिल्म धूम-3 में उनकी बॉडी बनवाने में मदद की थी। आमिर खान उनके पसंदीदा अभिनेता भी है। आमिर उनकी डेब्यू फिल्म में प्रोडूसर बनना चाहते थे। लेकिन किसी कारणवश यह संभव नहीं हो पाया।

आशा करता हूँ कि मेरे द्वारा दी गई जानकारी (Tiger Shroff ki jiwani) आपको पसंद आई होगी। मैंने टाइगर श्रॉफ का जीवन परिचय (Tiger Shroff Biography in Hindi), टाइगर श्रॉफ की जीवनी, शिक्षा, गर्लफ्रेंड, परिवार और बॉलीवुड करियर (Tiger Shroff success story in Hindi) के बारे में अच्छी जानकारी देने की कोशिश की। फिर भी इसमें किसी प्रकार की कमी हो या को जनकारी गलत हो तो कमेंट बॉक्स में हमें अवगत कराये।

FAQ

Q :  टाइगर श्रॉफ का जन्म कब हुआ था ?
Ans : 2 मार्च 1990

Q :  टाइगर श्रॉफ का जन्म कहाँ हुआ था ?
Ans : मुंबई, महाराष्ट्र

Q :  टाइगर श्रॉफ के पिता कौन है ?
Ans : अभिनेता जैकी श्रॉफ

Q :  टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म का नाम क्या है ?
Ans : हीरोपंती

Q :  टाइगर श्रॉफ की बहन का नाम क्या है ?
Ans : कृष्‍णा श्रॉफ

Q :  टाइगर श्रॉफ की माँ कौन है ?
Ans : आयशा दत्त जो कि एक प्रोडूसर है।

Q :  टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड कौन है ?
Ans : दिशा पाटनी

Q :  टाइगर श्रॉफ कहाँ तक पढ़े-लिखे है ?
Ans : 12th तक पास , उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

Read also 

  1. अभिनेत्री आलिया भट्ट का जीवन परिचय
  2. सारा अली खान का जीवन परिचय 
  3. सी.डी.एस बिपिन रावत का जीवन परिचय
  4. चंद्रशेखर आज़ाद की जीवनी
  5. हाड़ी रानी का इतिहास और जीवनी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *