Skip to content

Semrush Tool क्या है ? SEO Tool for Blogger in hindi

Semrush Tool क्या है ? SEO Tool for Blogger in hindi

Hello friends, इस लेख में आपको Semrush Tool के बारे में और Semrush के feature के बारे में बताया जायेगा। मैंने अपनी पिछली पोस्ट में Semrush Affiliate programme se paise kaise kamaye ? के बारे में बताया है। यदि आपको Semrush Affiliate programme से पैसे कमाने है तो आप मेरी उस पोस्ट को पढ़ सकते है।

इस लेख में आप जानोगे Semrush TooL क्या है ?, SemRush TooL के Feature क्या क्या है ? इन सब सवालो का जवाब आपको इस लेख में मिलेगा। ब्लॉग्गिंग करने वालो के लिए यह एक बहुत ही अच्छा Tool है। इसमें बहुत सारे फीचर है, जो आपके ब्लॉग की कमियों को बताते है।

एक ब्लॉगर के लिए SemRush बहुत जरुरी है। यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल व सबसे ज्यादा पॉपुलर keyword search tool है। जिस तरह ब्लॉग्गिंग के लिए SEO जरुरी है, ठीक उसी तरह Keyword searching भी जरुरी है। अपने competitors को पीछे छोड़ने के लिए Semrush एक अच्छा टूल है।

Semrush Tool क्या है ? What is SemRush in Hindi

Semrush एक Search Engine Tool है, जिसकी मदद से आप अपने ब्लॉग के लिए keyword search कर सकते है। साल 2008 में इस Semrush tool की शुरुआत Online Competition को transparent and Neutral बनाने के लिए हुआ था। इस टूल की मदद से आप अपने ब्लॉग का SEO आसानी से कर सकते है।

इस टूल की मदद से आप Keyword Research, Keyword Ranking, Site Audit, Backlink Source, Site Positioning, Content Creation with Keyword, Competitive Analysis कर सकते है। bloggers के लिए यह एक बहुत ही अच्छा टूल है।

Semrush Google Ads के Keyword के बारे में भी जानकारी देता है। इस टूल की मदद से आप अपनी Website का On Page SEO और Off Page SEO भी कर सकते है। इस टूल के फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है।

यदि आप शुरू में यह Tool नहीं खरीद सकते है, तो आप Semrush Free Trial का इस्तेमाल कर सकते है। आप इसकी मदद से एक समय में ही बहुत सारे keyword research करके रख सकते है। जिन पर आप अधिक समय तक लिख सकते है।

Semrush Tool in hindi

Semrush tool में आपको कई तरह के featurs देखने को मिलते है। यहाँ आपको Semrush Dashboard के फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। जिससे इस टूल को समझने में आपको आसानी हो जाएगी। आइये जानते है Semrush tool in hindi

1. SEO Dashboard

Semrush Audit Tool में SEO से सम्बंधित सभी जरुरी टूल होते है। इनकी मदद से आप अपने Competitor की पूरी Information निकाल सकते है। आप इस टूल में अपना डोमेन नाम डालकर अपने डोमेन का पूरा Overview देख सकते है। इसी तरह आप सभी टूल का उपयोग कर सकते है जैसे – Competitive Research & Traffic Analytic

2. Keyword Magic tool

Keyword Research Blogging का एक महत्वपूर्ण part है। यहाँ आप Semrush के Keyword Magic Tool की मदद से Keyword Research कर सकते है। इसकी मदद से आप अच्छे अच्छे कीवर्ड सर्च कर सकते है। आप अपने Blog के traffic को Boost-up करने के लिए Keyword variation, Question keyword, Information और related keyword जैसे सभी Keyword देख सकते है। इससे आप अपने ब्लॉग के लिए new topic भी search कर सकते है।

3. Competitors analysis Tool

Semrush Tool में सबसे ज्यादा इसी टूल का इस्तेमाल किया जाता है। इस टूल की मदद से आप अपने Competitor की एक्टिविटी पर नजर रख सकते है। साथ ही उसके ट्रैफिक को देख सकते है।

4. Site Audit Tool

Site Audit Tool की सहायता से आप अपने ब्लॉग की समस्याओ को देख सकते है। जब आप Site Audit Tool में अपना domain name डालते है, तब आपके ब्लॉग की सारी इनफार्मेशन आपके सामने आ जाती है।

यहाँ आप अपने ब्लॉग की समस्या देख सकते है। यहाँ आपको 3 category इस तरह दिखेगी – Issues, Error और Warning। इन problems को solve करने पर आप अपने ब्लॉग की सर्च engine में रैंक बढ़ा सकते है।

5. Backlink Checker Tool

इस टूल में आप अपने ब्लॉग के backlink भी देख सकते है। आपको यह तो पता होगा कि किसी भी ब्लॉग कि रैंकिंग के लिए backlink का होना बहुत जरुरी है। यदि आपका ब्लॉग नया है तो आप backlink पर भी काम करें।

6. Social Media

Semrush में Social Media Tool भी होता है। इसकी सहायता से आप Social Media की सभी गतिविधियों को Track कर सकते है। इसमें आप Social Media Ads के साथ साथ Social Media Analytics के ऑप्शन का भी उपयोग कर सकते है।

7. On Page and Technical SEO

इस टूल की सहायता से आप अपने ब्लॉग का SEO देख सकते है। यहाँ आप Listing Management और Log File Analyser को भी चेक कर सकते है। इस टूल की मदद से आप अपने ब्लॉग की SEO Report देख सकते है।

Semrush Tool के लाभ – Benefits of Semrush in Hindi?

  1. इसकी मदद से आप website के performance का अवलोकन कर सकते है।
  2. Semrush के द्वारा आप अपनी website की problem का पता लगाकर उसे solve कर सकते है।
  3. यह Keyword Ranking पर update search करने में मदद करता है।
  4. इसकी मदद से आप अपने ब्लॉग का SEO आसानी से कर सकते है।
  5. इसकी सहायता से आप Social Media का अवलोकन कर सकते है।
  6. आप किसी भी वेबसाइट के बारे में deeply जानकारी semrush से ले सकते है।
  7. इसके द्वारा आप किसी भी कीवर्ड पर आसानी से रिसर्च कर सकते है।
  8. इसके द्वारा आप backlink के बारे में जानकारी ले सकते है।

SEMRUSH का उपयोग कैसे करें ?

semrush का उपयोग करना बिल्कुल आसान है। Search Engine में Top पर आने के लिए आपको SEO में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। SEO में सुधार करने के लिए आप Semrush Tool का उपयोग कर सकते है। आपकी ब्लॉग्गिंग में सुधार करने के लिए इस टूल में कई तरह के फीचर्स है।

शुरू में इसके फीचर्स को समझने में समय लग सकता है। लेकिन यह एक बहुत ही अच्छा टूल है। यदि शुरू में आपके पास पर्याप्त पैसे नहीं है तो आप इसका free Trial plan इस्तेमाल कर सकते है, जो 30 दिन के लिए valid रहता है। free Trial plan में आपको limited Featurs मिलते है।

Semrush Affiliate Program se paise kaise kamaye

Semrush free trial in hindi

जब आप Semrush tool में Sign Up करते है, तो आप 7 दिन तक free trail offer का इस्तेमाल कर सकते है। इसमें आपको लिमिटेड फीचर्स मिलते है। लेकिन फ्री ट्रायल में आप इसके फीचर्स के बारे में थोड़ा बहुत समझ सकते है। फ्री ट्रायल में आप मिलने वाले फीचर्स के बारे में समझ सकते है।

हालाँकि Semrush free trial में आपको लिमिटेड फीचर्स मिलते है। लेकिन इसके प्रीमियम प्लान में आपको अच्छे अच्छे फीचर्स मिलते है। Semrush अपने users को 3 तरह के प्लान देता है – Pro, Guru और Business Plan । यहाँ आप एक ही डेशबोर्ड में सभी फीचर्स देख सकते है।

Semrush pricing plan in hindi

Free Trial Plan को छोड कर Semrush की तीन प्रकार की price है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से Semrush plan का चयन कर सकते है। आपको अपने ब्लॉग के लिए जिन फीचर्स की जरूरत है, उसी के अनुसार प्लान का चयन करें। Semrush में 3 प्लान है जो इस प्रकार है।

  1. Pro Plan
  2. Guru Plan
  3. Business Plan

1. Pro Plan

तीनों plan में यह सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान के लिए आपको प्रति माह 119.95 डॉलर pay करने होते है। जिनके पास पैसे कम है, उनके लिए यह प्लान अच्छा है। इस प्लान में आप अलग अलग फीचर्स के साथ SEO, PPC, SMM and content project को आसानी से चला सकते है। इसमें आपके competitors के traffic sources, rankings, social media results जैसी जानकारी देखने को मिलती है।

2. Guru Plan

इस प्लान के लिए आपको 229.95 डॉलर pay करने होंगे। यह प्लान छोटे व मध्यम ब्लॉगर व Online marketing agencies के लिए अच्छा है। इसमें आपको Pro Plan से अधिक फीचर्स मिलते है। जिससे आप Report, Historical data जैसी जानकारी access कर सकते है।

3. Business Plan

यह सबसे अधिक महंगा प्लान है। इसमें आपको सारे फीचर्स मिलते है। इस प्लान के लिए आपको 449.95 डॉलर का भुगतान करना होगा। यह प्लान उनके लिए सबसे अच्छा है, जो बड़ी SEO एजेंसी चलाते है। एक अच्छा analytical tool आपके ब्लॉग की SEO strategy को boost कर सकता है। यह आपकी CTR को भी बड़ा सकता है।

SEMRUSH Chrome Extension in hindi

Semrush Chrome Extension का नाम Semrush Rank है। इसे आप Google से Download करके अपने Chrome Browser में Enable कर सकते है। इसका सबसे अच्छा फायदा यह है कि आपको Semrush Account बार बार Login नहीं करना पड़ेगा।

आप जिस वेबसाइट को Analysis करना चाहते है, उस वेबसाइट को Browser में Open करना है। फिर Semrush Rank की Extension पर क्लिक करना है। यह आपको Automatic Semrush पर Redirect कर देगी। फिर आप आसानी से पूरी वेबसाइट को analysis कर सकते है।

आशा करता हूँ आपको Semrush क्या है ? जानकारी समझ में आयी होगी। मैंने इसमें Semrush Analytical tool, keyword Research tool, Semrush Audit Tool and Semrush Chrome Extension जैसी सारी जानकारी शेयर की है। यदि इस लेख से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो आप कमेंट में बता सकते है।

FAQ

Q :  Semrush क्या है ?
Ans :  Semrush एक keyword analytical tool है, जिसकी मदद से आप अपने ब्लॉग का analysis कर सकते है। आप अपनी website की कमियों का पता लगाकर उन्हें solve कर सकते है। इसमें आप अपने competitors का पता लगा सकते है। साथ ही उनकी एक्टिविटी का अवलोकन कर सकते है।

Q :  क्या Semrush Tool free में use कर सकता हूँ ?
Ans :  हाँ , आप Semrush Tool free में use कर सकते है। लेकिन इसमें आपको लिमिटेड Featurs मिलते है। Free Trial plan से आप इसके फीचर्स को समझ सकते है। साथ ही यह भी देख सकते है कि प्रीमियम प्लान में आपको क्या क्या मिलने वाला है।

Q :  Semrush Chrome Extension क्या है ?
Ans :  Semrush Chrome Extension का दूसरा नाम Semrush Rank है। आप इसे गूगल से Download करके अपने Chrome Browser में Enable कर सकते है। इसका सबसे अच्छा फायदा यह है कि आपको Semrush Account बार बार Login नहीं करना पड़ेगा।

Q :  Semrush का उपयोग कैसे करें ?
आपको Semrush Tool में Login या sign up करना है। फिर आप इसके Free trail plan या premium plan को join करके इसका इस्तेमाल कर सकते है।

Read More

  1. Google Adsense VS Affiliate Marketing  ब्लॉगर के लिए क्या बेस्ट है ?
  2. Google AdSense Kya Hai गूगल एडसेंस कैसे कार्य करता है ?
  3. गूगल एडसेंस अप्रूवल कैसे ले Google Adsense Approval Tips in Hindi
  4. Google Adsense Account kaise banaye in Hindi
  5. हर्षवर्धन जैन सक्सेस स्टोरी Harshvardhan Jain Success Story in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *